अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Maharajganj News: तिनाऊ नदी में डूबे नेपाली व्यक्ति की तलाश जारीगंडक नदी की बाढ़ से बिहार के 4 जिलों में तबाही, चंपारण तटबंध टूटा, बगहा शहर में घुसा पानीSiddharthnagar News: पिस्टल लेकर नेपाल जा रहे गोंडा के दो युवक बॉर्डर पर दबोचे गए252 लीटर शराब बरामद, तीन किशोर हिरासत मेंदिवाली-छठ पर दिल्ली से बिहार के लिए मिल सकती बस सेवा, पटना-मुजफ्फरपुर-भागलपुर हो सकता है रूटबिहार में अफसर कपल के घर मिला खजाना, बिस्तर से निकला नोटों का ढेर; 4 दर्जन तो लग्जरी घड़ियां मिलींपहले शिक्षक, फिर अफसर... अब बिहार में निगरानी की कार्रवाई के घेरे में दंपती; पति ADM तो पत्नी 13 साल से सब-रजिस्ट्रार - first teacher then officer bihar vigilance action couple husband adm wife sub registrar 13 yearsबिहार में गंडक नदी उफान पर, बगहा में चंपारण तटबंध टूटा, रिहायशी इलाकों पर बाढ़ का खतराकिशनगंज में 455 ग्राम ब्राउन शुगर, पिस्टल और मैगजीन मिली: भारत-नेपाल सीमा पर संयुक्त टीम ने पिता-पुत्र को ग...भारत-नेपाल सीमा पर संयुक्त टीम ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार कियापति ADM, पत्नी सब रजिस्ट्रार; घर पर मिलीं नोटों की गड्डियां देख चौंक जाएंगे, रेड में महंगी घड़ियां भी बरामदMaharajganj News: तिनाऊ नदी में डूबे नेपाली व्यक्ति की तलाश जारीगंडक नदी की बाढ़ से बिहार के 4 जिलों में तबाही, चंपारण तटबंध टूटा, बगहा शहर में घुसा पानीSiddharthnagar News: पिस्टल लेकर नेपाल जा रहे गोंडा के दो युवक बॉर्डर पर दबोचे गए252 लीटर शराब बरामद, तीन किशोर हिरासत मेंदिवाली-छठ पर दिल्ली से बिहार के लिए मिल सकती बस सेवा, पटना-मुजफ्फरपुर-भागलपुर हो सकता है रूटबिहार में अफसर कपल के घर मिला खजाना, बिस्तर से निकला नोटों का ढेर; 4 दर्जन तो लग्जरी घड़ियां मिलींपहले शिक्षक, फिर अफसर... अब बिहार में निगरानी की कार्रवाई के घेरे में दंपती; पति ADM तो पत्नी 13 साल से सब-रजिस्ट्रार - first teacher then officer bihar vigilance action couple husband adm wife sub registrar 13 yearsबिहार में गंडक नदी उफान पर, बगहा में चंपारण तटबंध टूटा, रिहायशी इलाकों पर बाढ़ का खतराकिशनगंज में 455 ग्राम ब्राउन शुगर, पिस्टल और मैगजीन मिली: भारत-नेपाल सीमा पर संयुक्त टीम ने पिता-पुत्र को ग...भारत-नेपाल सीमा पर संयुक्त टीम ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार कियापति ADM, पत्नी सब रजिस्ट्रार; घर पर मिलीं नोटों की गड्डियां देख चौंक जाएंगे, रेड में महंगी घड़ियां भी बरामद

Article Advertisement

Bihar

लंबी दूरी की ट्रेन के लिए करना होगा इंतजार

लंबी दूरी की ट्रेन के लिए करना होगा इंतजार सहरसा-सुपौल रेलखंड का अमान परिवर्तन होने के बाद भी जिलेवासियों को रेल सेवा का लाभ नहीं मिल रहा है। लोगों का कहना है कि एक सवारी गाड़ी के सहरसा से चलने और सुपौल से सहरसा के लिए वापस होने के समय में किसी भी एक्सप्रेस या मेल ट्रेन का समय सहरसा में नहीं होता है।

लंबी दूरी की ट्रेन के लिए करना होगा इंतजार

Article Advertisement

लंबी दूरी की ट्रेन के लिए करना होगा इंतजार सहरसा-सुपौल रेलखंड का अमान परिवर्तन होने के बाद भी जिलेवासियों को रेल सेवा का लाभ नहीं मिल रहा है। लोगों का कहना है कि एक सवारी गाड़ी के सहरसा से चलने और सुपौल से सहरसा के लिए वापस होने के समय में किसी भी एक्सप्रेस या मेल ट्रेन का समय सहरसा में नहीं होता है। यही कारण है कि 95 फीसदी से अधिक यात्री लंबी दूरी की ट्रेन पकड़ने के लिए बस और निजी वाहनों से सहरसा या दूसरे शहरों को जाते हैं। रेलवे के सूत्रों के मुताबिक लंबी दूरी की ट्रेन के लिए जिलेवासी को अभी दो महीने से अधिक समय का इंतजार करना पड़ सकता है। दरअसल अभी भी रेलवे स्टेशन पर तीन और चार नंबर प्लेटफॉर्म पर पटरी बिछाने का काम बांकी है। इसके चलते चार स्टार्टर सिग्नल का प्वाइंट का निर्धारण नहीं हो पाया है। इसके अलावा दो रोड सिग्नल का निर्माण सहित कई जरूरी काम पेंडिंग है। हालांकि रेलवे स्टेशन पर रिले रूम का काम अंतिम चरण में है और दो-तीन में रेलवे के अधिकारी टेस्टिंग भी कर सकते हैं। यही नहीं फिर से आनन-फानन में सरायगढ़ तक बिना सिग्नल निर्माण के ही सवारी गाड़ी चलाने की तैयारी रेलवे कर रहा है। रेलवे के तकनीकी विभाग के जानकारों की मानें तो कंस्ट्रक्शन विभाग पटरी बिछाकर प्वाइंट दे तो जल्द ही सिग्नल का काम फाइनल हो जाएगा। लेकिन रेलवे के वरीय अधिकारियों की शिथिलता का खामियाजा जिलेवासियों को भुगतना पड़ रहा है। लेकिन रेल प्रशासन बिल्कुल चुप बैठा है। सुबह में आने के बाद शाम को जाती है ट्रेन सहरसा-सुपौल के बीच फिलहाल एक जोड़ी सवारी गाड़ी चलती है। 55502 डाउन सवारी गाड़ी सुबह 9 बजकर 10 मिनट पर सहरसा से चलती है और साढ़े 10 बजे सुपौल पहुंचती है। यही ट्रेन 55501 अप बनकर शाम साढे़ 5 बजे सुपौल से चलकर शाम 7 बजे सहरसा पहुंचती है। इस बीच सात घंटे तक यह ट्रेन सुपौल स्टेशन पर ही खड़ी रहती है। रेलवे सूत्रों की मानें तो फिलहाल ट्रेनों की संख्या या सवारी गाड़ी का फेरा बढ़ाने की निकट भविष्य में कोई योजना नहीं है। ट्रेनों के अभाव में क्षेत्र के काफी संख्या में यात्रियों को परेशानी होती है। लोगों ने ट्रेनों की मांग की है। Source-HINDUSTAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read