अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
'मैन-मेड और नेता-मेड डिजास्टर', गुस्से में पप्पू यादव किस बात को लेकर जा रहे हैं सुप्रीम कोर्ट?हरलाखी में 52 किलो गांजा बरामद: भारत-नेपाल सीमा पर SSB की कार्रवाई, तस्कर नेपाल की ओर भागेबिहार की आज की 10 बड़ी खबरें, 14 सितंबर 2026: CM सम्राट का ऐलान, बाढ़ से स्थायी समाधान का प्रयास, शिवराज के नेतृत्व में बनेगी टीमहिंदी दिवस पर सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान: बिहार में होगा दो दिवसीय हिंदी साहित्य समागम; जुटेंगे साहित्यकारनेपाल जेल से फरार 18 भारतीय बंदी अब भी लापता, भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ीभारत-नेपाल सीमा पर 231 लीटर नेपाली शराब बरामद: बसंतपुर में SSB ने दो मोटरसाइकिल और एक साइकिल भी जब्त की, दो...किशनगंज: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और एपीएफ नेपाल की जॉइंट पेट्रोलिंगबिहार विधान परिषद चुनाव: आरजेडी के 6 नाम घोषित, जेडीयू के 4 कैंडिडेट लगभग तय, अब 20 सितंबर को जन सुराज के स...जान बचाने की गुहार: पूर्व मंत्री तेज प्रताप ने किससे बताया डर? केंद्र व बिहार सरकार से जल्द सुरक्षा की मांग कीभारत-नेपाल बॉर्डर पर पुलिस और SSB की टीम ने बरामद किया 470 पीस हुक्का मसाला, तस्कर फरारBihar Tomorrow Weather: बिहार में कल बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश के साथ 40 KM की तेज हवा, जाने...'मैन-मेड और नेता-मेड डिजास्टर', गुस्से में पप्पू यादव किस बात को लेकर जा रहे हैं सुप्रीम कोर्ट?हरलाखी में 52 किलो गांजा बरामद: भारत-नेपाल सीमा पर SSB की कार्रवाई, तस्कर नेपाल की ओर भागेबिहार की आज की 10 बड़ी खबरें, 14 सितंबर 2026: CM सम्राट का ऐलान, बाढ़ से स्थायी समाधान का प्रयास, शिवराज के नेतृत्व में बनेगी टीमहिंदी दिवस पर सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान: बिहार में होगा दो दिवसीय हिंदी साहित्य समागम; जुटेंगे साहित्यकारनेपाल जेल से फरार 18 भारतीय बंदी अब भी लापता, भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ीभारत-नेपाल सीमा पर 231 लीटर नेपाली शराब बरामद: बसंतपुर में SSB ने दो मोटरसाइकिल और एक साइकिल भी जब्त की, दो...किशनगंज: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और एपीएफ नेपाल की जॉइंट पेट्रोलिंगबिहार विधान परिषद चुनाव: आरजेडी के 6 नाम घोषित, जेडीयू के 4 कैंडिडेट लगभग तय, अब 20 सितंबर को जन सुराज के स...जान बचाने की गुहार: पूर्व मंत्री तेज प्रताप ने किससे बताया डर? केंद्र व बिहार सरकार से जल्द सुरक्षा की मांग कीभारत-नेपाल बॉर्डर पर पुलिस और SSB की टीम ने बरामद किया 470 पीस हुक्का मसाला, तस्कर फरारBihar Tomorrow Weather: बिहार में कल बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश के साथ 40 KM की तेज हवा, जाने...

Article Advertisement

Seemanchal

ट्रेन की बोगी का सड़क पर हुआ एक्सीडेंट, देखने वालों की लगी भीड़

कटिहार में ट्रेन के डब्बे का सड़क पर एक्सीडेंट का मामला सामने आया है. एक्सीडेंट भी किसी आम यात्री डब्बे का नहीं हुआ है, ऐसे डब्बे का हुआ है जो खुद रेलवे हादसे के वक्त काम में आता है. अब आप सोच रहे होंगे की रेल के डब्बे का एक्सीडेंट पटरी की जगह सड़क पर कैसे हो गया? ये रेल का डब्बा आखिर सड़क पर आया कै

ट्रेन की बोगी का सड़क पर हुआ एक्सीडेंट, देखने वालों की लगी भीड़

Article Advertisement

कटिहार में ट्रेन के डब्बे का सड़क पर एक्सीडेंट का मामला सामने आया है. एक्सीडेंट भी किसी आम यात्री डब्बे का नहीं हुआ है, ऐसे डब्बे का हुआ है जो खुद रेलवे हादसे के वक्त काम में आता है. अब आप सोच रहे होंगे की रेल के डब्बे का एक्सीडेंट पटरी की जगह सड़क पर कैसे हो गया? ये रेल का डब्बा आखिर सड़क पर आया कैसे? तो हम आपको बता दें कि दरअसल, रेल के एक डब्बे को ट्रक पर लोड कर ले जाया जा रहा था और इसी बीच रास्ते में ये हादसा हुआ है. इस रेल के डब्बे पर दुर्घटना सहायता चिकित्सा उपकरण यान लिखा हुआ है और ये डब्बा 18 चक्के ट्रक पर लदा हुआ था. अमर जवान स्मारक से टक्कर कटिहार के थाना क्षेत्र के मनिहारी मोड़ में पूर्णिया की ओर से एक ट्रक ट्रेन की बोगी लादकर कटिहार रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा था. इसी दौरान ट्रक चालक का संतुलन बिगड़ गया और वह मनिहारी मोड़ के अमर जवान स्मारक से जा टकरा गया. जिससे स्मारक क्षतिग्रस्त हो गया है. वहीं, इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन दुर्घटना के कारण आवागमन बाधित हो गया. रास्ते पर दोनों तरफ से जाम लग गया. स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और रेलवे के अधिकारियों को मामले जानकारी दी गई. इस दौरान आम जनता के लिए रास्ता थोड़ी देर के लिए बंद भी कर दिया गया. वहीं, इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ लग गई. दुर्घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और बड़ी-बड़ी कई क्रेन वाहनों को भी मौके पर मंगवाया गया, जिसकी सहायता से ट्रक को रास्ते से हटवाया गया और रास्ता खुलवाया गया.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read