पटरी किनारे के छठ घाटों की होगी निगरानी आगामी पर्व त्योहार को लेकर आरपीएफ और जीआरपी को हाई अलर्ट किया गया है।
रेल लाइन किनारे होने वाली छठ पूजा स्थलों को चिह्नित करते उनकी सूची बना निगरानी के पुख्ता इंतजाम करने के लिए कहा गया है।
सहरसा सहित पूर्व मध्य रेलवे और सभी जोन में पर्व त्योहार के दौरान रेलवे स्टेशनों पर भगदड़ की स्थिति नहीं बने इसके लिए सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है।
रेलवे बोर्ड के डीआईजी और पूर्व मध्य रेलवे के आईजी सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त रविन्द्र कुमार वर्मा ने जारी आदेश में कहा है कि आरपीएफ और जीआरपी मिलकर निगरानी रखे।
रेल लाइन (पटरी) किनारे होने वाले छठ स्थलों की निगरानी के लिए आरपीएफ और जीआरपी गश्त लगाए।
जिला प्रशासन का सहयोग लेते होमगार्ड जवानों को तैनात करें।
सहरसा सहित अन्य रेलवे स्टेशनों पर दिवाली और छठ पूजा के दौरान भीड़ के कारण भगदड़ की स्थिति नहीं बने इसके लिए सतर्कता बरते।
टिकट काउंटरों और ट्रेनों में चढ़ रहे यात्रियों को कतारबद्ध करें।
फुट ओवरब्रिज पर भीड़ बढ़ने से भगदड़ की नौबत नहीं आए इस पर नजर रखते एहतियातन कदम उठाए।
बता दें कि पिछले साल 19 अक्टूबर को पंजाब में रेल लाइन किनारे रावण दहन के दौरान होने वाली भगदड़ को देखकर इस बार विशेष सतर्कता बरतने के इंतजाम किए जा रहे हैं।
कॉशन लगेगा वाचमैन से आरपीएसएफ तक होंगे तैनात : पटरी किनारे होने वाली छठ स्थलों में जहां कॉशन लगाकर समस्तीपुर मंडल में ट्रेनें 30 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलाई जाएगी।
वहीं आरपीएसएफ तक के जवान रेलवे स्टेशन से लेकर छठ घाटों तक गश्त लगाएंगे।
रेल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा वाचमैन की ड्यूटी लगाई जाएगी।
सहरसा-मानसी रेलखंड में नौ से अधिक जगहों एक-एक वाचमैन और होमगार्ड जवानों की तैनाती होगी।
इस रेलखंड में सोनवर्षा कचहरी-सिमरी बख्तियारपुर गेट नंबर 22, सिमरी-कोपरिया बीच छोटा पुलिया नंबर 14, बदला-धमारा घाट पुल 51, फनगो हाल्ट पास पुल नंबर 47 सहित अन्य जगहों पर छठ पूजा और दंड बैठकी को लेकर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
बैजनाथपुर स्टेशन से पूरब पुल नंबर 127 और 117 पर भी निगरानी रखी जाएगी।
स्रोत-हिन्दुस्तान
Article Advertisement
Bihar
पटरी किनारे के छठ घाटों की होगी निगरानी
पटरी किनारे के छठ घाटों की होगी निगरानी आगामी पर्व त्योहार को लेकर आरपीएफ और जीआरपी को हाई अलर्ट किया गया है। रेल लाइन किनारे होने वाली छठ पूजा स्थलों को चिह्नित करते उनकी सूची बना निगरानी के पुख्ता इंतजाम करने के लिए कहा गया है। सहरसा सहित पूर्व मध्य रेलवे और सभी जोन में पर्व त्योहार के दौरान रेलवे

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Bihar
नीरज कुमार के खिलाफ अनंत सिंह का खुला मोर्चा, जन सुराज प्रत्याशी के नामांकन में पहुंचे; अब JDU क्या करेगी?

Bihar
बिहार CMO में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, दीपक कुमार को हटाकर मिली नई जिम्मेदारी; जानिए क्या है पूरा मामला

Bihar
चिराग पासवान की नाराजगी के पीछे क्या है? बिहार NDA में कानून-व्यवस्था से लेकर पार्टी की मांगों तक उठे सवाल

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
