तीसरे चरण के चुनाव में 53 प्रतिशत डाले गये वोट शुक्रवार को तीसरे चरण के तहत जिले के चार प्रखंडों प्राणपुर, मनिहारी, मनसाही एवं अमदाबाद में 53 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
चारों प्रखंड में बनाये गये 107 मतदान केन्द्रों पर 33 पैक्स अध्यक्ष के प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटी में बंद कर दिया।
शनिवार को मतगणना के बाद इन अभ्यर्थियों का भाग्य का फैसला होगा।
जिला नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी सह जिला सहकारिता पदाधिकारी संजय झा ने बताया कि शुक्रवार को 33 हजार 476 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
जबकि जिले के प्राणपुर प्रखंड में 52 प्रतिशत, मनिहारी में 54 प्रतिशत, मनसाही में 48 प्रतिशत तथा अमदाबाद प्रखंड में 58 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया मालूम हो कि मतदान के मामले में सबसे अव्वल अमदाबाद प्रखंड रहा।
जबकि सबसे कम मनसाही के मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
जिला नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार प्राणपुर के बारह पंचायत के 45 मतदान केन्द्र में तथा मनिहारी के 8 पंचायत के 25 मतदान केन्द्र, मनसाही के सात पंचायत के 19 मतदान केन्द्र तथा अमदाबाद पंचायत के 18 मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
मतदान के दौरान सभी मतदान केन्द्रों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ साथ संख्या में सशस्त्र बलों की प्रतिनियुक्ति की गयी थी।
सदर अनुमंडल के मनसाही में सदर एसडीओ व एसडीपीओ नीरज कुमार एवं अनिल कुमार भ्रमण करते देखे गये।
वहींं मनिहारी अनुमंडल के मनिहारी एवं अमदाबाद में मनिहारी सभी मतदान केन्द्रों का एसडीओ एवं एसडीपीओ ने जायजा लिया।
कुल मिलाकर शांतिपूर्ण वातावरण में तीसरे चरण का पैक्स चुनाव सम्पन्न हो गया।
प्राणपुर में आठ पंचायतों के आठ अध्यक्षों के भाग्य का फैसला आज:प्राणपुर।
प्राणपुर के सभी बूथों पर पैक्स चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो गया।
51 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर प्रत्याशियों के भाग्य को बंद कर दिया।
चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखी।
सभी बूथों पर सुरक्षा के बंदोबस्त किये गये थे।
जहां मतदाताओं ने भयमुक्त माहौल में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
चुनाव को लेकर सुबह से ही मतदाताओं में अपने अपने मताधिकार के प्रयोग को लेकर उत्साह देखा गया।
प्राणपुर के बारह पंचायत के चार पंचायत में निर्विरोध अध्यक्ष एवं सदस्य का चुनाव होने के बाद आठ पंचायत के आठ अध्यक्ष एवं सदस्यों का भग्य शुक्रवार को मतपेटी में बंद हो गया।
शनिवार को होनेवाले मतगणना को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है।
Source-HINDUSTAN
Article Advertisement
Seemanchal
तीसरे चरण के चुनाव में 53 प्रतिशत डाले गये वोट
तीसरे चरण के चुनाव में 53 प्रतिशत डाले गये वोट शुक्रवार को तीसरे चरण के तहत जिले के चार प्रखंडों प्राणपुर, मनिहारी, मनसाही एवं अमदाबाद में 53 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चारों प्रखंड में बनाये गये 107 मतदान केन्द्रों पर 33 पैक्स अध्यक्ष के प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटी में बंद क

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
कटिहार में फिर बारिश का अलर्ट, धान की फसल को लेकर किसानों की बढ़ी चिंता

Seemanchal
अररिया-किशनगंज-पूर्णिया-कटिहार पहुंचेगी बिहार विधानसभा की समिति, सरकारी कामकाज की होगी पड़ताल

Seemanchal
सहरसा से रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, इंटरसिटी रद्द और राज्यरानी एक्सप्रेस डायवर्ट; पांच ट्रेनें भी लेट

Bihar
बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने पूरी की उम्मीदवारों की सूची, 8 सीटों पर उतारे प्रत्याशी

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
