दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज आपराधिक साजिश रचने वाली एफ आई आर में चार्जशीट न दायर होने के कारण मिली बेल बर्खास्त किए गए जम्मू कश्मीर के पूर्व डी एस पी दविंदर सिंह, जिसे इस साल के शुरुआत में जम्मू श्रीनगर हाईवे पर हिज़्बुल मुजाहिद्दीन के दो आतंकियों के साथ पकड़ा गया था, को आज दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज दूसरे आतंकी मामले में बेल दे दी है।
दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज मामले में दविंदर सिंह पर आतंकी संगठन से संपर्क रखने का आरोप था जिसके बाद उसपर आपराधिक साजिश रचने का मामला दर्ज किया गया था।
इस मामले में चार्जशीट दायर न होने के कारण दविंदर सिंह को इस मामले में आज बेल दे दी गयी।
दविंदर सिंह के वकील एम एस खान ने बताया, "दविंदर सिंह और उसके साथ इस मामले का एक और अभियुक्त इरफ़ान शफी मीर के खिलाफ, दिल्ली पुलिस के द्वारा दर्ज आतंकी मामले में जांच कर रही टीम ने, मामला दर्ज होने के 90 दिन बाद तक कोई भी चार्जशीट दायर नहीं की जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें इस मामले में बेल दे दिया।" ये बेल उन्हें 1 लाख के निजी मुचलके दिया गया है।
हालांकि एन आई ए द्वारा दर्ज आतंकी मामले में दविंदर सिंह और उसके साथ एक और अभियुक्त को जेल में ही रहना पड़ेगा।
एन आई ए, दर्ज आतंकी मामले में अपनी चार्जशीट अगले महीने जुलाई में दायर करेगी।
एन आई ए ने जारी अपने बयान में दविंदर सिंह के खिलाफ पर्याप्त सबुत होने की पुष्टि की है।
किस मामले में दविंदर सिंह के खिलाफ एन आई ए ने दर्ज की है एफ आई आर दविंदर सिंह श्रीनगर एयरपोर्ट पर डी एस पी के पद पर कार्यरत था।
दविंदर सिंह ने कथित तौर पर हिज़्बुल मुझाहीद्दीन के दो आतंकियों को शोपियन जिले से अपने घर लाया था और उन्हें रात भर अपने घर में पनाह दिया था।
11 जनवरी को, दविंदर सिंह उन आतंकियों को अपने गाड़ी में बिठा कर जम्मू ले जा रहा था, जिसके बाद वहां से उनकी दिल्ली जाने की योजना थी।
18 जनवरी को एन आई ए ने दविंदर सिंह और उसके साथियों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियाँ (रोकथाम) संशोधन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया।
15 जनवरी को जम्मू और कश्मीर की पुलिस प्रशासन ने, दविंदर सिंह को मिला हुआ शेर-ए -कश्मीर वीरता पुरस्कार ये कहते हुए जब्त कर लिया था की दविंदर सिंह ने देश के साथ गद्दारी की है और उसकी वजह से जम्मू कश्मीर पुलिस प्रशासन को शर्मसार होना पड़ा है।
दविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद, उसके श्रीनगर स्थ्ति कार्यालय को सील कर दिया गया।
उसके कार से दो एके - 47 राइफ़ल और घर से दो पिस्तौल बरामद किये गए।
इससे पहले 2013 में, संसद पर आतंकी हमले का मुख्य आरोपी अफ़ज़ल गुरु ने दावा किया था की दविंदर सिंह ने ही उसे एक हमलावर का साथ देने एवं उसके रहने का इंतज़ाम करने को कहा था।
Article Advertisement
India
आतंकी मामले में आरोपी, जम्मू कश्मीर के बर्खास्त पूर्व डी एस पी दविंदर सिंह को मिली दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज अलग एफ आई आर में बेल
दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज आपराधिक साजिश रचने वाली एफ आई आर में चार्जशीट न दायर होने के कारण मिली बेल बर्खास्त किए गए जम्मू कश्मीर के पूर्व डी एस पी दविंदर सिंह, जिसे इस साल के शुरुआत में जम्मू श्रीनगर हाईवे पर हिज़्बुल मुजाहिद्दीन के दो आतंकियों के साथ पकड़ा गया था, को आज दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली पुल

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
SIR विवाद पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी ने फिर उठाए सवाल; चुनाव आयोग ने अपने फैसलों पर दिया जवाब

India
SIR को लेकर चुनाव आयोग में मतभेद की रिपोर्ट पर घमासान, आयोग ने कहा- सभी फैसले सर्वसम्मति से हुए

India
आधी रात को रिकवरी एजेंटों ने ट्रक उठाया, सुप्रीम कोर्ट ने फाइनेंस कंपनी को 15 लाख रुपये देने का आदेश दिया

Bihar
बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने पूरी की उम्मीदवारों की सूची, 8 सीटों पर उतारे प्रत्याशी

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
