अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
पूर्णिया, अररिया और कटिहार में बाढ़ जैसी स्थिति: महानंदा समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ा, निचले इलाकों में चिंताबिहार में बाढ़ का बढ़ता संकट: 16 जिलों में जनजीवन प्रभावित, उफान पर गंगा-कोसी समेत कई नदियांनेपाल में विनाशकारी बाढ़ से भारी तबाही, सीमांचल की नदियों पर बढ़ी निगरानी6G तकनीक की वैश्विक तैयारी में भारत की बड़ी भागीदारी, अमेरिका समेत 25 देशों के साथ मिलकर करेगा काममिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाईबिहार मौसमः आज पटना समेत 25 जिलों में बारिश, 4 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी, आंधी-ठनका से सावधान!बिहार में गंगा के उफान से रेलवे हाई अलर्ट, 110 की जगह 30KM की रफ्तार से चलेंगी ट्रेनेंMaharajganj News: नेपाल में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए शुरू किया गया अभियानसीमा क्षेत्र में 23.5 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरारइंडो-नेपाल बार्डर पर यूरिया व विद्युत सामग्री के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तारSiddharthnagar News: सीमा पर 17 बोरी यूरिया के साथ दो तस्कर दबोचे गएपूर्णिया, अररिया और कटिहार में बाढ़ जैसी स्थिति: महानंदा समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ा, निचले इलाकों में चिंताबिहार में बाढ़ का बढ़ता संकट: 16 जिलों में जनजीवन प्रभावित, उफान पर गंगा-कोसी समेत कई नदियांनेपाल में विनाशकारी बाढ़ से भारी तबाही, सीमांचल की नदियों पर बढ़ी निगरानी6G तकनीक की वैश्विक तैयारी में भारत की बड़ी भागीदारी, अमेरिका समेत 25 देशों के साथ मिलकर करेगा काममिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाईबिहार मौसमः आज पटना समेत 25 जिलों में बारिश, 4 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी, आंधी-ठनका से सावधान!बिहार में गंगा के उफान से रेलवे हाई अलर्ट, 110 की जगह 30KM की रफ्तार से चलेंगी ट्रेनेंMaharajganj News: नेपाल में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए शुरू किया गया अभियानसीमा क्षेत्र में 23.5 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरारइंडो-नेपाल बार्डर पर यूरिया व विद्युत सामग्री के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तारSiddharthnagar News: सीमा पर 17 बोरी यूरिया के साथ दो तस्कर दबोचे गए

Article Advertisement

Politics

'जयचंदों से सावधान हो जाओ' – तेज प्रताप यादव ने पहली बार खुलेआम छोटे भाई तेजस्वी को दी चेतावनी

पटना: बिहार की राजनीति में बड़ा धमाका हुआ है। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और विधायक तेज प्रताप यादव ने पहली बार अपने छोटे भाई और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को खुले शब्दों में चेतावनी दी है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी करते हुए तेज प्रताप ने कहा कि लोकतंत्र बचाने निकले लोग

'जयचंदों से सावधान हो जाओ' – तेज प्रताप यादव ने पहली बार खुलेआम छोटे भाई तेजस्वी को दी चेतावनी

Article Advertisement

पटना: बिहार की राजनीति में बड़ा धमाका हुआ है। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और विधायक तेज प्रताप यादव ने पहली बार अपने छोटे भाई और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को खुले शब्दों में चेतावनी दी है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी करते हुए तेज प्रताप ने कहा कि लोकतंत्र बचाने निकले लोग ही लोकतंत्र को तार-तार कर रहे हैं। जयचंद पर भड़के तेज प्रताप तेज प्रताप यादव ने अपने बयान में कहा कि नबीनगर से विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह के गाड़ी चालक और एक मीडिया पत्रकार के साथ मारपीट और गाली-गलौज की गई, जो बेहद शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि यह काम किसी "जयचंद" ने किया है। तेज प्रताप ने तंज कसते हुए कहा – "मुझे समझ नहीं आ रहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव लोकतंत्र बचाने निकले हैं या फिर लोकतंत्र को तार-तार करने निकले हैं। पत्रकार और ड्राइवर की पिटाई लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा हमला है।" तेजस्वी को सीधी चेतावनी तेज प्रताप यादव ने पहली बार तेजस्वी को सीधे चेतावनी देते हुए कहा – "अभी भी समय है, अपने आसपास के जयचंदों से सावधान हो जाओ। अगर ऐसा नहीं किया तो आने वाले चुनाव में बहुत बुरे नतीजे देखने को मिलेंगे।" उन्होंने साफ कहा कि जनता सब देख रही है और चुनाव परिणाम ही तय करेंगे कि कौन कितना समझदार है। लोकतंत्र बचाने पर सवाल तेज प्रताप ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के अभियान पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोकतंत्र बचाने की बात करने वाले लोग ही लोकतांत्रिक मूल्यों को चोट पहुँचा रहे हैं। उन्होंने इसे बेहद ही गलत और शर्मनाक करार दिया। 'जनता करेगी फैसला' तेज प्रताप यादव ने कहा कि जनता ही तय करेगी कि गलत रास्ता अपनाने वालों को कितना भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। उन्होंने अपने वीडियो संदेश में तेजस्वी यादव को दो टूक शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा – "अब चुनाव ही बताएगा कि आप कितने समझदार हैं।" राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज प्रताप यादव का यह वीडियो संदेश राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। पहली बार उन्होंने खुले तौर पर तेजस्वी को चेतावनी देते हुए कहा कि "गलत लोगों से दूरी बनाओ, वरना जनता चुनाव में करारा जवाब देगी।"

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read