'महंगाई, बेरोजगारी, और गरीबी चाहिए तो भाजपा को वोट दो'.. गोपालगंज में निशुल्क हॉस्पिटल का उद्घाटन कर बरसे तेजस्वी - TEJASHWI YADAV INAUGURATED HOSPITAL तेजस्वी यादव ने गोपालगंज में निःशुल्क हॉस्पिटल का उद्घाटन कर भाजपा पर महंगाई, बेरोजगारी और पलायन को लेकर निशाना साधा. गोपालगंज: बिहार में गोपालगंज जिले के बरौली प्रखंड के बढ़ेया गांव में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने 70 बेड वाले निःशुल्क हॉस्पिटल का उद्घाटन किया. यह अस्पताल राजद जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह द्वारा आम जनता के लिए बनवाया गया है. उद्घाटन के बाद तेजस्वी यादव ने एक जनसभा को संबोधित किया. तेजस्वी का बीजेपी पर निशाना : सभा में बोलते हुए तेजस्वी यादव ने केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला किया. उन्होंने कहा, "अगर महंगाई चाहिए तो भाजपा को वोट दीजिए. अगर बेरोजगारी चाहिए तो भाजपा को वोट दीजिए. अगर पलायन और गरीबी चाहिए तो भी भाजपा को ही वोट दीजिए." तेजस्वी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार सिर्फ चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे करती है, लेकिन सत्ता में आते ही जनता को भूल जाती है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव गृह मंत्री अमित शाह पर भी कसा तंज: तेजस्वी यादव ने गृह मंत्री अमित शाह के हालिया बयान पर भी तंज कसते हुए कहा कि "अमित शाह कहते हैं कि हमारे चाचा-चाची विधायक बन गए हैं. लेकिन वे कब एमएलए बन गए?
उनके आंकड़े भी बकवास थे. जब देश के गृह मंत्री को ही सही जानकारी नहीं है तो आप क्या उम्मीद करेंगे?" विकास की बात पर जोर: उन्होंने कहा कि भाजपा हिंदू-मुसलमान की राजनीति करती है, लेकिन हम मुद्दों की बात करते हैं. जनता से अपील करते हुए कहा कि"घर का बेटा आपसे एक मौका मांग रहा है. हमने 17 महीने में काम किया है. लालू जी ने सामाजिक न्याय की नींव रखी. उन्होंने उन दबे-कुचले लोगों को ताकत दी जिन्हें कभी चप्पल पहनने या मंदिर में जाने का हक नहीं था." 17 महीने की सरकार का किया जिक्र : तेजस्वी यादव ने कहा कि उनकी 17 महीने की सरकार के दौरान रात-रात अस्पतालों में छापेमारी हुई. काम नहीं करने वाले 700 डॉक्टरों को बर्खास्त किया गया. उन्होंने वादा किया कि अगर फिर मौका मिला तो लाखों नौकरियां देंगे. साथ ही 'मां-बहन मान योजना' के तहत हर महीने महिलाओं के खाते में ₹2500 भेजे जाएंगे. नीतीश कुमार पर साधा निशाना : उन्होंने कहा कि बिहार में अपराध बेलगाम हो गया है. आज थानेदारों तक को गोली मारी जा रही है. भ्रष्टाचारियों को प्रमोशन मिल रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा- "चाचा जी की स्थिति ठीक नहीं है. हमें उनकी सेहत की चिंता है. इसलिए हम उन पर कोई टिप्पणी नहीं करते."
Article Advertisement
Crime
'महंगाई, बेरोजगारी, और गरीबी चाहिए तो भाजपा को वोट दो'.. गोपालगंज में निशुल्क हॉस्पिटल का उद्घाटन कर बरसे तेजस्वी - TEJASHWI YADAV INAUGURATED HOSPITAL
'महंगाई, बेरोजगारी, और गरीबी चाहिए तो भाजपा को वोट दो'.. गोपालगंज में निशुल्क हॉस्पिटल का उद्घाटन कर बरसे तेजस्वी - TEJASHWI YADAV INAUGURATED HOSPITAL तेजस्वी यादव ने गोपालगंज में निःशुल्क हॉस्पिटल का उद्घाटन कर भाजपा पर महंगाई, बेरोजगारी और पलायन को लेकर निशाना साधा. गोपालगंज: बिहार में गोप

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

Crime
कभी देश की सीमा की रक्षा करता था, अब ₹42 लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार: किशनगंज में पूर्व सैनिक की गिरफ्तारी से खुला नशा तस्करी का नया सवाल

Crime
साइबर अपराध का बढ़ता जाल: बिहार समेत देशभर में ऑनलाइन ठगी के मामलों में तेजी

India
मिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाई

Technology
6G तकनीक की वैश्विक तैयारी में भारत की बड़ी भागीदारी, अमेरिका समेत 25 देशों के साथ मिलकर करेगा काम
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15115 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8204 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15115 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8204 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
