'ये बिहार है.. समझना पड़ेगा', दिल्ली फतह करने वाली BJP को तेजस्वी यादव ने किया आगाह!
- TEJASHWI YADAV तेजस्वी यादव ने दिल्ली चुनाव जीतने वाली बीजेपी को बधाई दी है. साथ ही आगाह किया कि इससे बिहार जीतने का सपना न देखें. पटना: दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत के बाद करीब ढाई दशक बाद बीजेपी सरकार बनाने जा रही है. इस शानदार जीत से प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी समेत भारतीय जनता पार्टी के तमाम नेता और कार्यकर्ता उत्साहित हैं. अब उनकी नजर बिहार विधानसभा चुनाव पर है. एनडीए नेताओं का दावा है कि 'दिल्ली तो झांकी है, बिहार अभी बाकी है'. हालांकि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि दिल्ली चुनाव नतीजे का बिहार चुनाव पर कोई असर नहीं पड़ेगा. 'दिल्ली में वादों को पूरे करे बीजेपी': पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि यह लोकतंत्र की खूबसूरती है. जनता जिसे साथ देता है, उसकी सरकार बनती है. 26 साल बाद भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली में सरकार बन रही है, इसके लिए मैं उन्हें बधाई देना चाहता हूं. साथ ही उन्होंने कहा कि जिस तरह के वायदे दिल्ली की जनता से भारतीय जनता पार्टी ने किया है, उनको पूरा करें. उन वायदों को जुमलेबाजी में नहीं बदलें, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी जुमलेबाजियों की पार्टी है, उसे जनता के साथ किए गए वायदे को पूरा करना चाहिए क्या बिहार चुनाव पर असर पड़ेगा?: वहीं, जब तेजस्वी यादव से पूछा गया कि क्या दिल्ली चुनाव परिणाम का बिहार विधानसभा चुनाव पर कोई असर पड़ेगा?
क्योंकि अब बीजेपी और एनडीए के नेता कह रहे हैं कि दिल्ली तो झांकी है, बिहार अभी बाकी है. इस पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जो लोग यह बोलते हैं, उन्हें आप कह दीजिए कि बिहार को समझना आसान नहीं है. बिहार के जो लोग होते हैं, वह बहुत सोच समझकर वोट देते हैं और वह किसी के झांसे में नहीं आते हैं. "26 साल बीजेपी दिल्ली में सत्ता में वापस आई है तो उम्मीद है कि वादे को पूरे करे, सिर्फ जुमलेबाजी न करे. जहां तक दिल्ली के नतीजे का बिहार चुनाव पर असर पड़ने का सवाल है तो ये बिहार है, समझना पड़ेगा."- तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष, बिहार विधानसभा
Article Advertisement
Politics
'ये बिहार है.. समझना पड़ेगा', दिल्ली फतह करने वाली BJP को तेजस्वी यादव ने किया आगाह! - TEJASHWI YADAV
'ये बिहार है.. समझना पड़ेगा', दिल्ली फतह करने वाली BJP को तेजस्वी यादव ने किया आगाह! - TEJASHWI YADAV तेजस्वी यादव ने दिल्ली चुनाव जीतने वाली बीजेपी को बधाई दी है. साथ ही आगाह किया कि इससे बिहार जीतने का सपना न देखें. पटना: दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत के बाद करीब ढाई दशक बाद बीजेपी सरकार बनाने जा
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

India
मिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाई

Technology
6G तकनीक की वैश्विक तैयारी में भारत की बड़ी भागीदारी, अमेरिका समेत 25 देशों के साथ मिलकर करेगा काम
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15115 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8204 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15115 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8204 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
