आतंकी हमले पर तेजस्वी यादव ने उठाए सवाल, कही ये बड़ी बात बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर दुख व्यक्त किया है।
इसके साथ ही उन्होंने इस हमले पर सवाल भी उठाए हैं।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले को लेकर देश में आक्रोश का माहौल है।
इस हमले में देश के अलग-अलग राज्यों से घूमने आए 27 लोगों की जान चली गई है।
इस हमले में जान गंवाने वाले लोगों में बिहार का एक अधिकारी भी शामिल है।
पहलगाम के आतंकी हमले को लेकर बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी दुख व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि जिस तरह से घटना घटी है, वह बहुत ही दर्दनाक है।
हम लोगों ने ऐसा बिल्कुल नहीं सोचा था।
इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने इस हमले को लेकर सवाल भी उठाया है।
कहां तक पहुंची पुलवामा हमले की जांच?
तेजस्वी यादव ने आतंकी हमले को लेकर सरकार पर सवाल उठाया है।
तेजस्वी यादव ने कहा कि पहलगाम से पहले साल 2019 में पुलवामा में जो घटना घटी थी, उस घटना की जांच भी केंद्र सरकार करवा रही थी, लेकिन आज तक उस जांच का कुछ अता-पता नहीं चला कि आखिर उस घटना के पीछे किसका हाथ था।
आतंकियों की घुसपैठ जांच का विषय तेजस्वी यादव ने कहा कि कश्मीर के जिस पर्यटक स्थल में यह आतंकी घटना घटी है, यह जोन अति संवेदनशील और हाई सिक्योरिटी वाला इलाका है।
अगर इस इलाके में आतंकियों की घुसपैठ हुई है, तो कहीं न कहीं यह जांच का विषय है।
सरकार इसका जवाब देने दीजिए, हम लोग चाहते हैं कि जितना जल्द हो सके आतंकवादियों को ढूंढकर उन्हें कड़ी सजा दी जाए, ताकि देश दोबारा से इस तरह की घटना न हो सके।
दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा तेजस्वी यादव ने इस आतंकी हमले को दर्दनाक बताते हुए कहा कि ऐसा हम लोग सोच भी नहीं सकते थे कि इस तरह की घटना घट सकती है।
जिस तरह से आतंकवादियों ने पर्यटकों पर हमला किया है, उसे बख्शा नहीं जाएगा।
इस आतंकी घटना में बिहार के रहने वाले एक अधिकारी की भी मौत हुई है।
इस घटना में जितने लोगों की मौत हुई है, उनके प्रति हमारी श्रद्धांजलि है।
उन्होंने आगे कहा कि वह सिर्फ चाहते हैं कि इस घटना के पीछे जो लोग हैं, उन्हें बख्शा न जाएं।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पीड़ितों को न्याय जरूर मिलना चाहिए, जिन आतंकवादियों ने हमला किया है, उनकी पहचान की जाए।
केंद्र सरकार इस हमले की निष्पक्षता से जांच करें और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।
इस आतंकी घटना से पूरा देश मर्माहत है।
देश के सभी लोग एकजुट हैं और सरकार से न्याय की गुहार लगा रहे हैं।
इस घटना की जितनी निंदा की जाए, वह कम है।
Article Advertisement
Politics
आतंकी हमले पर तेजस्वी यादव ने उठाए सवाल, कही ये बड़ी बात
आतंकी हमले पर तेजस्वी यादव ने उठाए सवाल, कही ये बड़ी बात बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर दुख व्यक्त किया है। इसके साथ ही उन्होंने इस हमले पर सवाल भी उठाए हैं। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले को लेकर देश में आक्रोश का माहौल है। इस हमले म

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

India
मिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाई

Technology
6G तकनीक की वैश्विक तैयारी में भारत की बड़ी भागीदारी, अमेरिका समेत 25 देशों के साथ मिलकर करेगा काम
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15115 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8204 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15115 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8204 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
