अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया नया नामबिहार का मशहूर ‘डॉक्टरों का स्कूल’, यहां पढ़े छात्र बने डॉक्टर, इंजीनियर और CO-BDO, कई सालों से रिकॉर्ड काय...बाइक की डिक्की में ले जा रहा था 2.80KG चरस: बेतिया में SSB ने दबोचा, इनरवा SSB की 47वीं वाहिनी की कार्रवाईभारत-नेपाल सीमा पर 14.40 क्विंटल चाइनीज लहसुन बरामद: झोपड़ी में 72 बोरियों में छिपाकर रखा था माल; तस्कर अंध...आधी आबादी बनाम खजाना खाली, 'वचन' पर मन में कसक और दिल में डर, किस दुविधा में सम्राट सरकार?बॉर्डर पर SSB की बड़ी कार्रवाई, 2340KG यूरिया पकड़ी: नेपाल ले जा रहे दो तस्कर अरेस्ट, 7 साइकिल-1 बाइक मिली; ...बहराइच: भारत-नेपाल सीमा पर 60 लाख की अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तारBihar Flood : पुनपुन नदी का एक और बांध टूटा, 15 फीट चौड़ी दरार से कई इलाकों में घुसा पानीGround Report: बाढ़ राहत कैंप में नहीं मिला कोई डॉक्टर, एंबुलेंस का ड्राइवर भी गायब, प्रशासन के दावों की जम...Railways News: बिहार में बाढ़ से ट्रेनों की रफ्तार पर पड़ा असर, कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर आईं विलंब सेराहत की आस में टकटकी लगाए बच्चे, नवगछिया सिंहकुंड में जिंदगी पानी के बीच कैद, 6 टोलों के 10 हजार लोग बने 'ज...नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया नया नामबिहार का मशहूर ‘डॉक्टरों का स्कूल’, यहां पढ़े छात्र बने डॉक्टर, इंजीनियर और CO-BDO, कई सालों से रिकॉर्ड काय...बाइक की डिक्की में ले जा रहा था 2.80KG चरस: बेतिया में SSB ने दबोचा, इनरवा SSB की 47वीं वाहिनी की कार्रवाईभारत-नेपाल सीमा पर 14.40 क्विंटल चाइनीज लहसुन बरामद: झोपड़ी में 72 बोरियों में छिपाकर रखा था माल; तस्कर अंध...आधी आबादी बनाम खजाना खाली, 'वचन' पर मन में कसक और दिल में डर, किस दुविधा में सम्राट सरकार?बॉर्डर पर SSB की बड़ी कार्रवाई, 2340KG यूरिया पकड़ी: नेपाल ले जा रहे दो तस्कर अरेस्ट, 7 साइकिल-1 बाइक मिली; ...बहराइच: भारत-नेपाल सीमा पर 60 लाख की अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तारBihar Flood : पुनपुन नदी का एक और बांध टूटा, 15 फीट चौड़ी दरार से कई इलाकों में घुसा पानीGround Report: बाढ़ राहत कैंप में नहीं मिला कोई डॉक्टर, एंबुलेंस का ड्राइवर भी गायब, प्रशासन के दावों की जम...Railways News: बिहार में बाढ़ से ट्रेनों की रफ्तार पर पड़ा असर, कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर आईं विलंब सेराहत की आस में टकटकी लगाए बच्चे, नवगछिया सिंहकुंड में जिंदगी पानी के बीच कैद, 6 टोलों के 10 हजार लोग बने 'ज...

Article Advertisement

Politics

तेज प्रताप यादव की 'पायलट' पेशकश पर दीपा मांझी का तंज | सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बयान

तेज प्रताप यादव के 'पायलट' वाले दावे पर दीपा मांझी का तंज, कहा—‘लाईसेन्सवा रिन्युअलवा तो करा देते’ नई दिल्ली/पटना — भारतीय सेना द्वारा हाल ही में पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकानों पर की गई एयरस्ट्राइक की पृष्ठभूमि में आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर पायलट की वर्दी में अपनी तस्वीर

तेज प्रताप यादव की 'पायलट' पेशकश पर दीपा मांझी का तंज | सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बयान

Article Advertisement

तेज प्रताप यादव के 'पायलट' वाले दावे पर दीपा मांझी का तंज, कहा—‘लाईसेन्सवा रिन्युअलवा तो करा देते’ नई दिल्ली/पटना — भारतीय सेना द्वारा हाल ही में पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकानों पर की गई एयरस्ट्राइक की पृष्ठभूमि में आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर पायलट की वर्दी में अपनी तस्वीर साझा कर देश के लिए जान देने की इच्छा जताई। हालांकि, उनका यह बयान और फोटो सोशल मीडिया पर मजाक और तंज का विषय बन गया , जिसमें सबसे तीखी टिप्पणी आई दीपा मांझी की ओर से। तेज प्रताप ने जताई देशभक्ति, पायलट बनने की पेशकश 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद देश में माहौल गर्म है। इसी बीच, तेज प्रताप यादव ने अपने आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर पायलट की ड्रेस पहने हुए तस्वीर साझा की और लिखा: "अगर मेरी पायलट की ट्रेनिंग देश के काम आ सकती है, तो मैं अपनी जान भी देश के लिए देने को तैयार हूं। जय हिंद!" उन्होंने अपने पायलट लाइसेंस की तस्वीर भी पोस्ट की और खुद को "भाग्यशाली" बताया कि वह देश सेवा के लिए तैयार हैं। दीपा मांझी ने कसा करारा तंज तेज प्रताप की इस 'देशभक्ति' भरी पेशकश पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की बहू और जदयू नेता दीपा मांझी ने व्यंग्यपूर्ण टिप्पणी करते हुए लिखा: " लाईसेन्सवा रिन्युअलवा त करवा देते तेजू भैया... फिर इस्लामाबाद उड़ जाइते! " इस व्यंग्य में तेज प्रताप के लाइसेंस की वैधता और व्यावहारिकता पर भी सवाल उठाए गए। सोशल मीडिया पर उड़े मजाक   तेज प्रताप के पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर यूज़र्स ने हास्य और व्यंग्य से भरे कमेंट्स की बाढ़ ला दी। कुछ उपयोगकर्ताओं ने उनकी देशभक्ति की सराहना की, तो कईयों ने उन्हें 'जोश में होश गंवाने वाला' करार दिया। एक यूज़र ने लिखा: "तेजू भैया चाहे कितने भी बड़े मूर्ख हों, लेकिन देशभक्ति में नंबर वन हैं। IAF से निवेदन है कि इन्हें ISI मुख्यालय पर आत्मघाती मिशन पर भेजा जाए।" राजनीतिक संदेश या प्रचार रणनीति? राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि तेज प्रताप का यह बयान ध्यान आकर्षित करने की रणनीति भी हो सकती है, क्योंकि लोकसभा चुनाव 2024 के बाद बिहार की राजनीति में नई हलचल देखी जा रही है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read