लैंड फाॅर जाॅब मामले में राबड़ी-तेजप्रताप की मुश्किलें बढ़ी, ईडी आज करेगी पूछताछ लैंड फाॅर जाॅब मामले में आज ईडी के पटना स्थित ऑफिस में तेज प्रताप यादव और राबड़ी देवी को ईडी ने पूछताछ के लिए समन जारी किया है।
बता दें कि इस मामले में ईडी पहली बार तेज प्रताप यादव से पूछताछ करेगी।
बिहार में इन दिनों बयानों को लेकर वैसे भी सियासत गरमाई हुई है।
इस बीच लैंड फाॅर जाॅब मामले में आज ईडी के पटना स्थित ऑफिस में राबड़ी देवी और तेजप्रताप यादव से पूछताछ होगी।
जानकारी के अनुसार ईडी ने आज दोनों नेताओं को पटना वाले ऑफिस में बुलाया है।
ईडी ने तेजप्रताप यादव को समन भी जारी किया है।
बता दें कि इस मामले में ईडी पहली बार लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप से पूछताछ करेगी।
इससे पहले दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में लैंड फाॅर जाॅब केस में मंगलवार 11 मार्च को सुनवाई हुई थी।
लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव और बेटी हेमा यादव सुनवाई के लिए कोर्ट पहुंचे थे।
सभी आरोपियों को कोर्ट ने जमानत दे दी थी।
बता दें कि इससे पहले लैंड फाॅर जाॅब मामले में 20 जनवरी 2024 को ईडी की दिल्ली और पटना टीम के अधिकारियों ने लालू और तेजस्वी यादव से 10 घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ की थी।
बता दें कि उस वक्त ईडी ने लालू यादव से 50 से ज्यादा सवाल पूछे थे।
पूछताछ के दौरान कई बार लालू ईडी के अफसरों पर गुस्सा हो गए थे।
वहीं तेजस्वी यादव से 30 जनवरी को लगभग 10-11 घंटे तक पूछताछ हुई थी।
इस मामले में अब तक जांच एजेंसियां लालू यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती, हेमा, हदयानंद चौधरी और अमित कात्याल को आरोपी बना चुकी है।
जानें क्या हैं लैंड फाॅर जाॅब केस?
सीबीआई का आरोप है कि लालू यादव के रेल मंत्री रहते उन्होंने लैंड फाॅर जाॅब स्कैम को अंजाम दिया।
इस दौरान नौकरी देने के बदले उनके परिवार से लालू यादव ने औने-पौने दामों में जमीन ट्रांसफर करवाई।
ये नौकरियां रेलवे के मुंबई, जयपुर, कोलकाता, जबलपुर और हाजीपुर जोन में दी गई।
जांच के अनुसार लालू के परिवार ने 1 लाख स्क्वायर फीट जमीन मात्र 26 लाख रुपये में हासिल कर ली।
जबकि उस समय के सर्किल रेट के अनुसार जमीन की कीमत 4.39 करोड़ रुपये थी।
लैंड ट्रांसफर के मामले में ज्यादातर लोगों को कैश में भुगतान किया गया।
Article Advertisement
Politics
लैंड फाॅर जाॅब मामले में राबड़ी-तेजप्रताप की मुश्किलें बढ़ी, ईडी आज करेगी पूछताछ
लैंड फाॅर जाॅब मामले में राबड़ी-तेजप्रताप की मुश्किलें बढ़ी, ईडी आज करेगी पूछताछ लैंड फाॅर जाॅब मामले में आज ईडी के पटना स्थित ऑफिस में तेज प्रताप यादव और राबड़ी देवी को ईडी ने पूछताछ के लिए समन जारी किया है। बता दें कि इस मामले में ईडी पहली बार तेज प्रताप यादव से पूछताछ करेगी। बिहार में इन दिनों बयानो

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

India
मिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाई

Technology
6G तकनीक की वैश्विक तैयारी में भारत की बड़ी भागीदारी, अमेरिका समेत 25 देशों के साथ मिलकर करेगा काम
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15115 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8204 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15115 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8204 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
