अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Maharajganj News: सोनौली बॉर्डर पर 10 किलोमीटर लंबा जाम, 1500 मालवाहक फंसेतुकाराम मुंढे के एक्शन का इफेक्ट पहुंचा बिहार! क्वालिटी फूड उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य सचिव के सख्त निर्देशBahraich News: सीमा पर 4.917 किलो अफीम के साथ चार गिरफ्तारबढ़ेगी सहरसा की हवाई कनेक्टिविटी, बिहार सरकार ने सौंपी 147 करोड़ की 12 एकड़ जमीन, जारी हुआ टेंडर324 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार: एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर की कार्रवाई, चार साइकिल भी जब्तजब शराब के नशे में पकड़े गए बिहार के मुखिया जी, दी ऐसी सफाई, सुनकर पकड़ लेंगे माथातिरहुत स्नातक MLC सीट पर फर्जी वोटरों को लेकर बवाल! जांच की मांग को लेकर RJD का चुनाव आयोग को ज्ञापनकल का मौसम 10 सितंबर: मुजफ्फरपुर, पटना और अन्य जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बारिश-आंधी और बिजली गिरने की आशंकाएसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर चाइनीज लहसुन पकड़ा: महराजगंज में 1296 किलो लहसुन बरामद, तस्करी के खिलाफ बड़ी क...छठ पर बिहार लौटने वालों के लिए जरूरी खबर, 10 सितंबर से शुरू होगी 9 नवंबर के टिकट की बुकिंग, ये जरूरी चीजें रखें तैयारबढ़नी में डीआईजी ने भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा पर बैठक: आगामी त्योहारों और कानून-व्यवस्था पर हुई चर्चाMaharajganj News: सोनौली बॉर्डर पर 10 किलोमीटर लंबा जाम, 1500 मालवाहक फंसेतुकाराम मुंढे के एक्शन का इफेक्ट पहुंचा बिहार! क्वालिटी फूड उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य सचिव के सख्त निर्देशBahraich News: सीमा पर 4.917 किलो अफीम के साथ चार गिरफ्तारबढ़ेगी सहरसा की हवाई कनेक्टिविटी, बिहार सरकार ने सौंपी 147 करोड़ की 12 एकड़ जमीन, जारी हुआ टेंडर324 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार: एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर की कार्रवाई, चार साइकिल भी जब्तजब शराब के नशे में पकड़े गए बिहार के मुखिया जी, दी ऐसी सफाई, सुनकर पकड़ लेंगे माथातिरहुत स्नातक MLC सीट पर फर्जी वोटरों को लेकर बवाल! जांच की मांग को लेकर RJD का चुनाव आयोग को ज्ञापनकल का मौसम 10 सितंबर: मुजफ्फरपुर, पटना और अन्य जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बारिश-आंधी और बिजली गिरने की आशंकाएसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर चाइनीज लहसुन पकड़ा: महराजगंज में 1296 किलो लहसुन बरामद, तस्करी के खिलाफ बड़ी क...छठ पर बिहार लौटने वालों के लिए जरूरी खबर, 10 सितंबर से शुरू होगी 9 नवंबर के टिकट की बुकिंग, ये जरूरी चीजें रखें तैयारबढ़नी में डीआईजी ने भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा पर बैठक: आगामी त्योहारों और कानून-व्यवस्था पर हुई चर्चा

Article Advertisement

Crime

बिहार में फुटबॉल खिलाड़ी की हत्या, मैच की प्रैक्टिस के लिए आया था पूर्णिया - SUSPICIOUS DEATH OF FOOTBALL PLAYER

बिहार में फुटबॉल खिलाड़ी की हत्या, मैच की प्रैक्टिस के लिए आया था पूर्णिया - SUSPICIOUS DEATH OF FOOTBALL PLAYER पूर्णिया में मक्का के खेत से फुटबॉल खिलाड़ी की संदेहास्पद स्थिति में लाश मिली है. परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है. जानें पूरा मामला... पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया से बड़ी खबर सामने आई ह

बिहार में फुटबॉल खिलाड़ी की हत्या, मैच की प्रैक्टिस के लिए आया था पूर्णिया - SUSPICIOUS DEATH OF FOOTBALL PLAYER

Article Advertisement

बिहार में फुटबॉल खिलाड़ी की हत्या, मैच की प्रैक्टिस के लिए आया था पूर्णिया - SUSPICIOUS DEATH OF FOOTBALL PLAYER पूर्णिया में मक्का के खेत से फुटबॉल खिलाड़ी की संदेहास्पद स्थिति में लाश मिली है. परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है. जानें पूरा मामला... पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया से बड़ी खबर सामने आई है. जहां जिले के बड़हरा कोठी थाना क्षेत्र के हरिराही शंकरी गांव में मक्के के खेत से फुटबॉल खिलाड़ी फूलचंद सोरेन का शव संदिग्ध स्थिति में बरामद हुआ है. शव के पास बाइक गिरी हुई थी और घटनास्थल पर मक्के की फसल रौदी हुई थी. जिसे देख मृतक के परिजन इसे हत्या का मामला बता रहे हैं. मैच की प्रैक्टिस के लिए निकला था फूलचंद: घटना के संबंध में फुटबॉल खिलाड़ी फूलचंद सोरेन के चाचा संजय सोरेन ने बताया कि वो घर से रविवार की दोपहर सहरसा से पूर्णिया के बीकोठी के सिरसिया ग्राउंड मैच की प्रैक्टिस के लिए गया था. हालांकि शाम होने के बाद भी जब वो घर वापस नहीं लौटा तो उसकी तलाश की गई. वहीं खोजबीन के दौरान बीते सोमवार की दोपहर बीकोठी थाना क्षेत्र में सड़क किनारे एक मक्के के खेत से उसकी लाश बरामद हुई है. शव से कुछ दूरी पर ही उसकी बाइक भी मिली है. "सुबह 10 बजे सूचना मिली की फूलचंद सोरेन का शव मिला है. वो अपने ससुराल से लौट रहा था, जिसके बाद हमें उसके मौत की सूचना मिली. वो बहुत अच्छा खिलाड़ी था." - संजय सोरेन, मृतक के चाचा पिता ने लगाया हत्या का आरोप: उधर मृतक के पिता देवन सोरेन ने इस मामले में हत्या का आरोप लगाया है. उनके अनुसार किसी ने फोन कर फूलचंद को बुलाया था और वह अपने ससुराल से सहरसा जिले के बसनही अपने घर लौट रहा था, जिसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला. जब खोजबीन की गई तो शंकरी गांव में संदेहास्पद स्थिति में उसका शव बरामद हुआ है. "फूलचंद बहुत ही प्रतिभाशाली फुटबॉल खिलाड़ी था. मेरे बेटे की हत्या की गई है, उसे किसी ने फोन करके बुलाया था, जिसके बाद इस घटना को अंजाम दिया है. मैं इस मामले में न्याय की उम्मीद कर रहा हूं."- देवान सोरेन, मृतक के पिता 'सड़क दुर्घटना या हत्या' क्या कहती है पुलिस?: घटना की जानकारी मिलते ही बड़हरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. बड़हरा कोठी के सब इंस्पेक्टर शंकर ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह सड़क दुर्घटना जैसा प्रतीत हो रहा है. हालांकि मामले की गहनता से जांच की जा रही है. पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का पूरा खुलासा हो सकेगा. परिवारवालों का आरोप है कि यह हत्या का मामला है, जबकि पुलिस इसे एक दुर्घटना मानकर जांच कर रही है. "हमारी ओर से मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही इस बात का खुलासा होगा कि यह हत्या है या फिर सड़क दुर्घटना है. फिलहाल मामले पुलिस हर पहलू पर गौर कर रही है."- शंकर, सब इंस्पेक्टर, बड़हरा थाना

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read