अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Maharajganj News: सोनौली बॉर्डर पर 10 किलोमीटर लंबा जाम, 1500 मालवाहक फंसेतुकाराम मुंढे के एक्शन का इफेक्ट पहुंचा बिहार! क्वालिटी फूड उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य सचिव के सख्त निर्देशBahraich News: सीमा पर 4.917 किलो अफीम के साथ चार गिरफ्तारबढ़ेगी सहरसा की हवाई कनेक्टिविटी, बिहार सरकार ने सौंपी 147 करोड़ की 12 एकड़ जमीन, जारी हुआ टेंडर324 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार: एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर की कार्रवाई, चार साइकिल भी जब्तजब शराब के नशे में पकड़े गए बिहार के मुखिया जी, दी ऐसी सफाई, सुनकर पकड़ लेंगे माथातिरहुत स्नातक MLC सीट पर फर्जी वोटरों को लेकर बवाल! जांच की मांग को लेकर RJD का चुनाव आयोग को ज्ञापनकल का मौसम 10 सितंबर: मुजफ्फरपुर, पटना और अन्य जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बारिश-आंधी और बिजली गिरने की आशंकाएसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर चाइनीज लहसुन पकड़ा: महराजगंज में 1296 किलो लहसुन बरामद, तस्करी के खिलाफ बड़ी क...छठ पर बिहार लौटने वालों के लिए जरूरी खबर, 10 सितंबर से शुरू होगी 9 नवंबर के टिकट की बुकिंग, ये जरूरी चीजें रखें तैयारबढ़नी में डीआईजी ने भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा पर बैठक: आगामी त्योहारों और कानून-व्यवस्था पर हुई चर्चाMaharajganj News: सोनौली बॉर्डर पर 10 किलोमीटर लंबा जाम, 1500 मालवाहक फंसेतुकाराम मुंढे के एक्शन का इफेक्ट पहुंचा बिहार! क्वालिटी फूड उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य सचिव के सख्त निर्देशBahraich News: सीमा पर 4.917 किलो अफीम के साथ चार गिरफ्तारबढ़ेगी सहरसा की हवाई कनेक्टिविटी, बिहार सरकार ने सौंपी 147 करोड़ की 12 एकड़ जमीन, जारी हुआ टेंडर324 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार: एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर की कार्रवाई, चार साइकिल भी जब्तजब शराब के नशे में पकड़े गए बिहार के मुखिया जी, दी ऐसी सफाई, सुनकर पकड़ लेंगे माथातिरहुत स्नातक MLC सीट पर फर्जी वोटरों को लेकर बवाल! जांच की मांग को लेकर RJD का चुनाव आयोग को ज्ञापनकल का मौसम 10 सितंबर: मुजफ्फरपुर, पटना और अन्य जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बारिश-आंधी और बिजली गिरने की आशंकाएसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर चाइनीज लहसुन पकड़ा: महराजगंज में 1296 किलो लहसुन बरामद, तस्करी के खिलाफ बड़ी क...छठ पर बिहार लौटने वालों के लिए जरूरी खबर, 10 सितंबर से शुरू होगी 9 नवंबर के टिकट की बुकिंग, ये जरूरी चीजें रखें तैयारबढ़नी में डीआईजी ने भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा पर बैठक: आगामी त्योहारों और कानून-व्यवस्था पर हुई चर्चा

Article Advertisement

Bihar

सुपौल नगर परिषद में होली मिलन और इफ्तार पार्टी, सौहार्द्र और एकता की मिसाल पेश

सुपौल नगर परिषद में होली मिलन और इफ्तार पार्टी, सौहार्द्र और एकता की मिसाल पेश नगरवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे सुपौल में आपसी भाईचारे और सौहार्द्र की अनूठी मिसाल बताया. सुपौल नगर परिषद में सोमवार को एक अनूठी पहल देखने को मिली. जहां होली मिलन समारोह और इफ्तार पार्टी का आयोजन एक साथ किया ग

सुपौल नगर परिषद में होली मिलन और इफ्तार पार्टी, सौहार्द्र और एकता की मिसाल पेश

Article Advertisement

सुपौल नगर परिषद में होली मिलन और इफ्तार पार्टी, सौहार्द्र और एकता की मिसाल पेश नगरवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे सुपौल में आपसी भाईचारे और सौहार्द्र की अनूठी मिसाल बताया. सुपौल नगर परिषद में सोमवार को एक अनूठी पहल देखने को मिली. जहां होली मिलन समारोह और इफ्तार पार्टी का आयोजन एक साथ किया गया. इस अवसर पर मुख्य पार्षद राघवेंद्र झा राघव की अगुवाई में सभी वार्ड पार्षदों और शहर के गणमान्य नागरिकों ने आपसी सौहार्द्र और भाईचारे का संदेश दिया. कार्यक्रम की शुरुआत होली मिलन से हुई, जहां पार्षदों और नगरवासियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर प्रेम और सद्भाव का संदेश दिया. इसके बाद सभी ने मुस्लिम वार्ड पार्षदों के साथ इफ्तार किया, जिससे आयोजन की खासियत और भी बढ़ गई.   मुख्य पार्षद राघवेंद्र झा राघव ने कहा कि यह आयोजन सिर्फ दो त्योहारों का संगम नहीं, बल्कि हमारे समाज में सद्भाव और एकता की मजबूत नींव रखने की एक पहल है। हम सभी धर्मों के लोग मिलकर खुशियां मनाएं, यही भारत की संस्कृति है. कार्यक्रम के दौरान सभी पार्षदों और उपस्थित नागरिकों ने एक-दूसरे से गले मिलकर होली और रमजान की शुभकामनाएं दीं. नगरवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे सुपौल में आपसी भाईचारे और सौहार्द्र की अनूठी मिसाल बताया. समारोह का समापन मिठाइयों और फलाहार के वितरण के साथ हुआ, जहां सभी धर्मों के लोगों ने साथ बैठकर भोजन किया और अनेकता में एकता की भावना को साकार किया.   इस अवसर पर मुख्य पार्षद सहित सभी वार्ड पार्षदों ने शहर के स्वच्छता में अहम योगदान देने वाले सफाई कर्मी के साथ खुलकर होली खेल माहौल को और भी रंगीन बना दिया. इस मौके पर विनय भूषण सिंह, अनोज कुमार आर्य उर्फ लव यादव, विनोद यादव, कन्हैया सिंह, सेठ जी, वार्ड पार्षद शिवराम यादव, शंकर राम, अजीत कुमार आर्य, गगन ठाकुर, शिवजी कामत, मो जावेद अख्तर, राजा हुसैन, मिथिलेश मंडल, अमित झा, सुनील सिंह, मनोज सिंह, शंकर मंडल, बैजू चौधरी, लक्ष्मण सिंह, बबलू कामत, शकील अहमद, विजय राम, ब्रदी ठाकुर, मो बबलू आदि मौजूद थे.    

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read