सुनीता विलियम्स की वापसी पर क्या बोले इसरो के वैज्ञानिक, एस्ट्रोनॉट का क्या है भारत कनेक्शन?
सुनीता विलियम्स की 9 महीने बाद धरती पर वापसी पर इसरो ने खुशी जताई और उनका स्वागत किया।
क्या आप जानते हैं कि एस्ट्रोनॉट का भारत से खास कनेक्शन है।
सुनीता विलियम्स की 9 महीने बाद धरती पर वापसी हो गई है।
इस बात से पूरी दुनिया में खुशी का माहौल है।
भारत की बेटी की सफल लैंडिंग पर इसरो ने भी खुशी जताई और उनका खुले दिल से स्वागत किया।
अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथ बुच विलमोर 5 जून 2024 को बोइंग स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट से स्पेस के लिए रवाना हुए थे।
वो सिर्फ 8 दिनों के लिए एक मिशन के लिए वहां गए थे।
अब लंबे इंतजार के बाद सफल लैंडिंग पर पूरी दुनिया खुश है।
आइए जानते हैं इसरो ने सुनीता विलियम्स की वापसी पर क्या कहा?
इसरो ने किया सुनीता विलियम्स का स्वागत भारती की बेटी सुनीता विलियम्स की वापसी से सभी बहुत खुश हैं।
वहीं इसरो ने भी सुनीता विलियम्स का खुले दिल से धरती पर स्वागत किया।
उन्होंने लिखा- आईएसएस पर एक विस्तारित मिशन के बाद आपकी सुरक्षित वापसी एक उल्लेखनीय उपलब्धि है…जब भारत के माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत को एक विकसित देश बनाने की दिशा में काम कर रहा है।
ऐसे में हम अंतरिक्ष अन्वेषण में आपकी विशेषज्ञता का उपयोग करना चाहते हैं।
इसरो के पोस्ट पर लोगों के कमेंट इसरो के इस पॉजिटिव पोस्ट पर लोगों के कमेंट आने शुरू हो गए हैं।
उन्होंने इस बात पर खुशी जताई है कि इसरो ने सुनीता विलियम्स की तारीफ की और उन्हें उनके काम के लिए प्रोत्साहित किया।
एक यूजर ने लिखा- बहुत अच्छे शब्द इसरो… मुझे उम्मीद है कि सभी अंतरिक्ष एजेंसियों के बीच नई ऊर्जा और सहयोग आएगा।
दूसरे ने लिखा- आपका फिर से स्वागत है, सुनीता विलियम्स!
आपकी यात्रा लाखों लोगों को प्रेरित करती है, क्योंकि भारत पीएम मोदी के नेतृत्व में अंतरिक्ष में प्रभुत्व की ओर बढ़ रहा है।
---विज्ञापन--- तीसरे ने लिखा- अंतरिक्ष की कोई सीमा नहीं होती, और न ही महत्वाकांक्षा की!
सुनीता विलियम्स की यात्रा भारत के अंतरिक्ष महाशक्ति बनने के सपने को हवा देती है!
किसी ने लिखा- अंतरिक्ष प्रेमियों के लिए गर्व का क्षण!
सुनीता विलियम्स की सुरक्षित वापसी मानवीय दृढ़ता और वैज्ञानिक उत्कृष्टता की शक्ति को साबित करती है।
इसी तरह के बहुत से कमेंट्स आए हैं।
सुनीता विलियम्स का भारत कनेक्शन नाम से ही पता लग जाता है कि सुनीती विलियम्स का भारत कनेक्शन है।
जी हां, उनकी फैमिली गुजरात से आती है।
सुनीता के पैतृक गांव का नाम गुजरात के मेहसाणा जिले में स्थित झूलासन है।
हालांकि उनका जन्म 19 सितंबर, 1965 को अमेरिका के ओहियो के यूक्लिड में हुआ था।
उनके भारतीय माता-पिता भारतीय दीपक पांड्या और बोनी पांड्या की जड़ें गुजरात से जुड़ी हुई हैं जो अमेरिका में जाकर रहने लगे थे।
सुनीता के बहुत से रिश्तेदार इंडिया में ही रहते हैं।
Article Advertisement
World
सुनीता विलियम्स की वापसी पर क्या बोले इसरो के वैज्ञानिक, एस्ट्रोनॉट का क्या है भारत कनेक्शन?
सुनीता विलियम्स की वापसी पर क्या बोले इसरो के वैज्ञानिक, एस्ट्रोनॉट का क्या है भारत कनेक्शन? सुनीता विलियम्स की 9 महीने बाद धरती पर वापसी पर इसरो ने खुशी जताई और उनका स्वागत किया। क्या आप जानते हैं कि एस्ट्रोनॉट का भारत से खास कनेक्शन है। सुनीता विलियम्स की 9 महीने बाद धरती पर वापसी हो गई है। इस बात

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

World
पश्चिम एशिया में तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य पर बढ़ी चिंता, वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर नजर

World
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बातचीत अंतिम चरण में, दोनों देशों के बीच बढ़ी उम्मीद

World
ईरान ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी, हमले की स्थिति में जवाब का दायरा बढ़ाने की तैयारी; दुनिया की नजरें तेल और सुरक्षा पर

Technology
भारत में AI नेटवर्क बनाने के लिए Tata Communications का बड़ा निवेश, 10 हजार किलोमीटर तक बिछेगी नई फाइबर नेटवर्क लाइन

Technology
AI की सुरक्षा पर बड़ा सवाल: Anthropic ने एक महीने से ज्यादा रोकी नए AI मॉडल की ट्रेनिंग
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15188 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8225 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6764 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6020 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5661 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5251 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15188 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8225 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6764 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6020 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5661 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5251 views
