क्या सुनीता विलियम्स की जान खतरे में है?
दावा- सेफ लैंडिंग में एक नहीं 3-3 रिस्क सुनीता विलियम्स आज 9 महीने बाद अंतरिक्ष से धरती पर वापसी कर रही हैं, लेकिन चर्चा है कि उनके स्पेसक्राफ्ट की लैंडिंग पर खतरा मंडरा सकता है।
इसका मतलब यह है कि स्पेसक्राफ्ट की सेफ लैंडिंग में कई खतरे होते हैं।
जब तक लैंडिंग नहीं हो जाती, तब तक एस्ट्रोनॉट्स की जान को खतरा ही होता है।
अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 9 महीने 13 दिन बाद आज धरती पर वापसी करेंगे।
स्पेसएक्स का ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट उन दोनों लेकर धरती की ओर बढ़ रहा है।
स्पेसक्राफ्ट की लैंडिंग अमेरिका के फ्लोरिडा में समुद्र के पानी में होगी, लेकिन यह लैंडिंग भी खतरे से कम नहीं है।
अंतरिक्ष की दुनिया में नाम कमा चुके स्पेस साइंटिस्ट इस लैंडिंग के रास्ते में आने वाली बाधाओं का जिक्र कर रहे हैं।
आइए जानते हैं कि आखिर ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट की सेफ लैंडिंग के रास्ते में क्या बाधाएं आ सकती हैं?
स्पेसक्राफ्ट ने एंगल बदला तो क्या होगा?
US मिलिट्री के पूर्व स्पेस सिस्टम कमांडर रूडी रिडोल्फ ने डेली मेल को इंटरव्यू में बताया था कि स्पेसक्राफ्ट की सेफ लैंडिंग के लिए एक खतरा स्पेसक्राफ्ट का एंगल बन सकते हैं।
इस आधार पर कहा जा रहा है कि ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट की सेफ लैंडिंग में भी यही खतरा है।
इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से अलग होने के बाद अगर धरती के वायुमंडल में एंट्री करते समय स्पेसक्राफ्ट का एंगल बिगड़ गया तो वह आग का गोला बन जाएगा और एस्ट्रोनॉट्स समेत पूरा स्पेसक्राफ्ट जलकर राख हो जाएगा।
क्योंकि धरती की ग्रैविटी में एंट्री करते समय स्पेसक्राफ्ट की 27000 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड कम होने लगेगी, लेकिन इस दौरान अगर स्पेसक्राफ्ट का एंगल जरा-सा भी बिगड़ा तो सब खत्म हो जाएगा।
स्पेसक्राफ्ट ने तीखा एंगल लिया तो घर्षण बढ़ेगा।
गर्मी पैदा होगी और तापमान 1500 डिग्री तक जाएगा।
स्पेसक्राफ्ट पर लगी हीट शील्ड जल सकती है।
इससे स्पेसक्राफ्ट जल जाएगा और सभी एस्ट्रोनॉट मारे जाएंगे।
इसके विपरीत अगर उथला एंगल लिया तो स्पेस्क्राफ्ट धरती की सतह से टकराकर अनिश्चितकाल के लिए स्पेस में चला जाएगा।
किसी ऑर्बिट में फंस गया तो उसे तलाशना और वापस लाना मुश्किल हो जाएगा।
थ्रस्टर फेल हो गए तो क्या होगा?
रूडी रिडोल्फी के अनुसार, स्पेसक्राफ्ट की सेफ लैंडिंग में दूसरा खतरा थ्रस्टर फेल होने का है।
इस आधार पर कहा जा रहा है कि सुनीता विलियम्स जिस स्टारलाइन स्पेसक्राफ्ट में अंतरिक्ष में गई थीं, उसके थ्रस्टर्स फेल होने के कारण ही वे अंतरिक्ष में फंस गई थीं।
अब जिस ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट से वे लौट रही हैं, उसमें 16 ड्रैको थ्रस्टर्स हैं, जो स्पेसक्राफ्ट की स्पीड को कंट्रोल करते हैं और स्पेस के ऑर्बिट में एडजस्ट करते हैं।
ड्रैको थ्रस्टर्स ही स्पेसक्राफ्ट को डायरेक्शन देते हैं।
एक थ्रस्टर 400 न्यूटन फोर्स पैदा करते हैं तो 2400 न्यूटन फोर्स स्पेसक्राफ्ट को धरती तक लेकर जाएगी।
इन केस थ्रस्टर्स फेल हो जाएं और काम करना बंद कर दें तो स्पेसक्राफ्ट में पावर सप्लाई और ऑक्सीजन बाधित होगी।
थ्रस्टर्स को फिर से स्टार्ट करके एस्ट्रोनॉट धरती पर वापस आ पाएंगे और यह एक प्रकार का रेस्क्यू ऑपरेशन होगा।
इस काम के लिए उनके पास कुछ ही घंटे होंगे।
पैराशूट नहीं खुलने पर जान को होगा खतरा रिपोर्ट के अनुसार, तीसरा खतरा स्पेसक्राफ्ट में लगे 6 पैराशूट का नहीं खुलना है।
इस आधार पर कहा जा रहा है कि जब सुनीता विलियम्स को लेकर धरती पर आ रहा ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट जब धरती से 6000 फीट ऊंचाई पर होगा तो उसके 2 ड्रोग पैराशूट खुलेंगे, जो स्पेसक्राफ्ट को स्थिर रखेंगे।
इसके बाद धरती से 1800 फीट ऊंचाई पर होगा तो 4 पैराशूट खुलेंगे।
अगर यह छहों पैराशूट सही समय नहीं खुले तो स्पलैशडाउन के समय कैप्सूल तेजी से पानी से टकराएगा, जिससे स्पेसक्राफ्ट और एस्ट्रोनॉट्स को खतरा हो सकता है।
Article Advertisement
World
क्या सुनीता विलियम्स की जान खतरे में है? दावा- सेफ लैंडिंग में एक नहीं 3-3 रिस्क
क्या सुनीता विलियम्स की जान खतरे में है? दावा- सेफ लैंडिंग में एक नहीं 3-3 रिस्क सुनीता विलियम्स आज 9 महीने बाद अंतरिक्ष से धरती पर वापसी कर रही हैं, लेकिन चर्चा है कि उनके स्पेसक्राफ्ट की लैंडिंग पर खतरा मंडरा सकता है। इसका मतलब यह है कि स्पेसक्राफ्ट की सेफ लैंडिंग में कई खतरे होते हैं। जब तक लैंडि

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

World
कच्चा तेल 108 डॉलर के पार: क्या बिहार में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? जानिए आपकी जेब पर कितना असर पड़ सकता है

World
Hormuz पर ईरान का बड़ा कदम: बनेगा नया Restricted Zone, बिना अनुमति घुसे जहाजों को चेतावनी; दुनिया की Oil Supply पर खतरा

World
दुनिया में बन रहा नया Power Center? SCO में साथ दिखे Modi-Xi-Putin, Pakistan के सामने PM मोदी का आतंकवाद पर कड़ा संदेश

Seemanchal
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनात

Seemanchal
सीमांचल में आज फिर बिगड़ सकता है मौसम, अररिया और किशनगंज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15134 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6003 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15134 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6003 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
