एक हीं जमीन पर चली दो-दो योजनाएं, एक भी नहीं हुआ सार्थक जमीन दान करना नहीं हुआ सार्थक बछवाड़ा, बेगूसराय:- अपनी गाढ़ी कमाई से अर्जित की गई जमीन समाजिक विकास के उद्देश्य से ग्रामीणों नें दान कर दी।
मगर सरकारी अधिकारी व समाजिक विकास के ठेकेदारों नें उक्त जमीन को कमाइ का जरिया बना लिया।
पर समाज को सुविधाएं तो मिली नहीं भूदान दाता की सार्थकता भी लोभियों की भेंट चढ़ गई।
बताते चलें बछवाड़ा प्रखंड के चिरंजीवीपुर पंचायत के पंडित टोल में भूदान दाता नें गांव में शैक्षणिक एवं कृषि विकास के उद्देश्य से अपनी बाप-दादाओं की गाढ़ी कमाई से अर्जित की गई जमीन को चंद मिनटों में हीं दान कर दिया।
वित्तीय वर्ष 2005-06 में तत्कालीन विधायक रामदेव राय के अनुशंसा पर क्रियान्वयन एजेंसी कार्यपालक अभियंता का० ग्रा० नि० का० बेगूसराय के द्वारा दो लाख रुपए की प्राकलन का मापदंड बनाकर किसान भवन का निर्माण कार्य शुरू किया गया।
गांव में किसान भवन के निर्माण कार्य से स्थानीय किसानों में खुशी की लहर के साथ एक नयी आस जगी थी।
कुछ दिनों बाद गांव लोगों के द्वारा देखे गए सपनों पर ग्रहण लग गया।
निर्माण कार्य आज तक अधुरा पड़ा है।
निर्माण एजेंसी व पेटी कांट्रेक्टर सरकारी खजाने से राशि की गोलमाल कर चंपत हो गये।
उक्त अधूरा पड़ा किसान भवन आज भी उद्धारक की बाट जोह रहा है।
निर्माणाधीन भवन के प्राकलन बोर्ड लिखे गए विधायक, जिला पार्षद अरविन्द चौधरी व पुर्व मुखिया भोला शर्मा का नाम स्थानीय किसानों को मुंह चिढ़ाती प्रतीत होती है।
इसी भूखण्ड पर वित्तीय वर्ष 2012-13 में तत्कालीन जिला पार्षद रामोद कुंवर के अनुशंसा पर पुस्तकालय भवन का निर्माण कार्य शुरू कराया गया।
क्रियान्वयन एजेंसी जिला अभियंता जिला पार्षद बेगूसराय में मापदंड बनाकर प्राकलन राशि 7 लाख 476 रूपए का प्राकलन निर्धारित कर दिया।
पुस्तकालय के निर्माण शुरू होने से गांव आम लोगों सहित छात्र-नौजवानों व बुद्धिजीवियों में पुनः आशा की किरण जागृत हुई।
भूदानकर्ता नें बताया कि किसान भवन नहीं बना तो कोई बात नहीं, कम-से-कम शैक्षणिक विकास तो संम्भव हो सकेगा।
मगर भूदानकर्ता के लक्ष्य को जिला पार्षद भी सार्थक नहीं कर सके।
अब नतीजा यह है कि विगत आठ वर्षों से पुस्तकालय भवन का निर्माण कार्य भी अधूरा पड़ा है।
ग्रामीण युवा प्रशांत झा कहते हैं कि भूदान करने वाले की लाखो रुपए की जमीन भी चली गयी, सरकारी खजाने से राशि भी निकल गई और ठिकेदार व विभागीय अधिकारी इस जमीन से मलाई भी मार ले गए।
मगर गांव के लोगों को करता मिला।
सुशासन की आड़ में अधिकारियों व ठिकेदारों का गोरखधंधा किया जा रहा है।
मगर इस खेल को हम ज्यादा दिन तक बर्दाश्त नहीं कर सकते।
चुनाव के बाद अगर जिला प्रशासन के द्वारा भवन निर्माण की राशि के बंदरबांट करने वाले को सजा देते हुए भवन निर्माण की दिशा में कोई साकारात्मक पहल नहीं किया गया तो हम ग्रामीण उग्र आंदोलन करने को तैयार हैं।लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष कारी झा, अजय झा , दिलीप झा , कुंदन झा, सोनू झा, रामप्रीत साह, सुबोध सुमित , सनातन महतो, अविनाश कुमार ,भैरव कुमार समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।
Article Advertisement
Education
एक हीं जमीन पर चली दो-दो योजनाएं, एक भी नहीं हुआ सार्थक जमीन दान करना नहीं हुआ सार्थक
एक हीं जमीन पर चली दो-दो योजनाएं, एक भी नहीं हुआ सार्थक जमीन दान करना नहीं हुआ सार्थक बछवाड़ा, बेगूसराय:- अपनी गाढ़ी कमाई से अर्जित की गई जमीन समाजिक विकास के उद्देश्य से ग्रामीणों नें दान कर दी। मगर सरकारी अधिकारी व समाजिक विकास के ठेकेदारों नें उक्त जमीन को कमाइ का जरिया बना लिया। पर समाज को सुविध

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियम

Education
CBSE ने CTET September 2026 की परीक्षा टालने के बाद दोबारा खोली थी Application Window; नई Exam Date CTET 2026 के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तारीख है।

Education
10 दिन की भूख हड़ताल के बाद झुकी बिहार सरकार: TRE-4 अब एक ही चरण में, ‘One Candidate-One Result’ पर भी मुहर

Bihar
बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने पूरी की उम्मीदवारों की सूची, 8 सीटों पर उतारे प्रत्याशी

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15144 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8211 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5238 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15144 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8211 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5238 views
