शुभ मंगल ज्यादा सावधान' में काम करने पर आयुष्मान खुराना बोले- भारत में परिवारों और पेरेंट्स के लिए महत्वपूर्ण संदेश दे रहा हूं आयुष्मान खुराना एक ऐसे सुपरस्टार हैं जिन्होंने हमेशा अलग और बेहतरीन सब्जेक्ट्स पर बनी फिल्मों में काम किया है और अब वह आनंद एल राय की 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' में दिखेंगे।
समान सेक्स संबंध पर आधारित इस फिल्म में वह एक समलैंगिक व्यक्ति की भूमिका निभा रहे हैं।
बॉलीवुड की रूढ़ियों के विपरीत, जहां कभी भी एक लीडिंग सुपरस्टार ने ऐसी भूमिकाओं का प्रयास नहीं किया है।
आयुष्मान को लगता है कि उन्हें एलजीबीटीक्यू समुदाय के लिए कुछ करने के लिहाज से इस फिल्म को करना चाहिए था।
आयुष्मान कहते हैं, 'मैं एक छोटे से शहर में पैदा और बड़ा हुआ और बड़ा होने तक मुझे इस बारे में पूरी जानकारी और समझ नहीं थी।
एलजीबीटीक्यू समुदाय के बारे में मैंने अपना दृष्टिकोण देखा है और मैंने धीरे-धीरे बड़े पैमाने पर इस कम्यूनिटी से जुड़े सामाजिक कलंक और रूढ़ियों को पहचाना, जिससे मुझे तकलीफ हुई।' उन्होंने बताया किया कि जब भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने आर्टिकल 377 को रद्द किया तब उन्हें गर्वित भारतीय होने का अहसास हुआ।
उन्होंने कहा कि सभी मनुष्य एक समान पैदा होते हैं और उनके साथ एक समान ही व्यवहार करना चाहिए।
एक आजाद देश में वे कौन हैं, वे किससे प्यार करते हैं, उनकी पसंद क्या है, इस संबंध में कभी भी सवाल नहीं उठाया जाना चाहिए।
लेकिन, दुख की बात है कि वास्तव में ऐसा कहीं भी नहीं होता है और एक बेहतर समाज बनाने की प्रक्रिया हमेशा चलती रहती है और काम हमेशा प्रगति पर रहता है।
आयुष्मान ने कहा, 'मैं आभारी हूं कि हमारा राष्ट्र भी समय के साथ विकसित हुआ है और अनुच्छेद 377 को हटाना समावेशिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम था।
इस निर्णय के पारित होने पर मुझे अपने देश पर गर्व हुआ।
आयुष्मान का कहना है कि उन्होंने शुभ मंगल ज्यादा सावधान में वापसी का इसलिए फैसला किया क्योंकि वह इस मुद्दे पर अधिक जागरुकता बढ़ाना चाहते हैं।
Source-HINDUSTAN
Article Advertisement
Entertainment
शुभ मंगल ज्यादा सावधान' में काम करने पर आयुष्मान खुराना बोले- भारत में परिवारों और पेरेंट्स के लिए महत्वपूर्ण संदेश दे रहा हूं
शुभ मंगल ज्यादा सावधान' में काम करने पर आयुष्मान खुराना बोले- भारत में परिवारों और पेरेंट्स के लिए महत्वपूर्ण संदेश दे रहा हूं आयुष्मान खुराना एक ऐसे सुपरस्टार हैं जिन्होंने हमेशा अलग और बेहतरीन सब्जेक्ट्स पर बनी फिल्मों में काम किया है और अब वह आनंद एल राय की 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' में दिखेंगे। स

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Entertainment
Nani की The Paradise रिलीज, पहले शो के बाद सामने आया दर्शकों का रिएक्शन; जानिए फिल्म में क्या है खास

Entertainment
OTT पर इस हफ्ते लगेगा मनोरंजन का तड़का, Shaque से Toxic तक कई बड़े रिलीज

Entertainment
Yami Gautam ने जीता पहला National Award, Article 370 को भी मिला बड़ा सम्मान

Bihar
बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने पूरी की उम्मीदवारों की सूची, 8 सीटों पर उतारे प्रत्याशी

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
