BJP सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल और सिवान DM पर पथराव, ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे से हमला - STONE PELTING IN SIWAN सिवान में बीजेपी सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल और जिलाधिकारी पर हमला हुआ है. ग्रामीणों ने काफिले पर ईंट-पत्थर फेंका है. आगे पढ़ें पूरी खबर.. सिवान: बिहार के सिवान में पथराव हुआ है. केंद्रीय विद्यालय के निरीक्षण करने पहुंचे स्थानीय बीजेपी सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल और डीएम मुकुल कुमार गुप्ता पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया. हालांकि पुलिस ने मोर्चा संभाला और दोनों को गाड़ी में बिठाकर वहां से रवाना किया. जिस वजह से दोनों बाल-बाल बचे. स्थानीय लोग इतने आक्रोशित थे कि कुछ भी अनहोनी हो सकती थी. सांसद और जिलाधिकारी पर पथराव: घटना के संबंध में बताया जाता है कि महाराजगंज अनुमंडल के टेगड़ा हरकेशपुर गांव में केंद्रीय विद्यालय के भवन के लिए जमीन का निरीक्षण करने महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल और सिवान जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता साथ पहुंचे थे. निरीक्षण करके जैसे ही वापस आने लगे, तभी अचानक ग्रामीणों ने हमला कर दिया. हालांकि हमले में किसी चोट नहीं है, दोनों सुरक्षित हैं. क्यों भड़के ग्रामीण?: ग्रामीणों के हमले के बाद वहां मौजूद पुलिस बल ने फौरन मोर्चा संभाल लिया और मामले को शांत कराया. मिली जानकारी के अनुसार जिस जमीन पर विद्यालय बनेगा, वह गैर मजरूआ जमीन है. उस पर पिछले कई वर्षों से स्थानीय लोगों का कब्जा है. ग्रामीणों को कहना है कि इस जमीन से उनकी जीविका जुड़ी हुई है. जिसकी वजह से वे लोग जमीन को छोड़ना नहीं चाहते. लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से हमला: सांसद और डीएम के निरीक्षण के बाद ग्रामीणों को लगा कि अब जल्द ही जमीन खाली कराया जाएगा. ऐसे में जिलाधकारी और सांसद के निरीक्षण कर लौटने के दौरान ग्रामीणों ने लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से लैस होकर हमला कर दिया. पुलिस बल की मुस्तैदी के कारण मामला किसी तरह शांत हुआ, अन्यथा मामला बिगड़ सकता था. महाराजगंज थाना प्रभारी ने कहा कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. "महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल और जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता के लौटने के दौरान ग्रामीण आक्रोश हो गए थे. थोड़ी नोकझोंक हुई थी लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ है. अभी मामला बिल्कुल शांत है. मामले की जांच की जा रही है."- उपेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, महाराजगंज थाना
Article Advertisement
Politics
BJP सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल और सिवान DM पर पथराव, ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे से हमला - STONE PELTING IN SIWAN
BJP सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल और सिवान DM पर पथराव, ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे से हमला - STONE PELTING IN SIWAN सिवान में बीजेपी सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल और जिलाधिकारी पर हमला हुआ है. ग्रामीणों ने काफिले पर ईंट-पत्थर फेंका है. आगे पढ़ें पूरी खबर.. सिवान: बिहार के सिवान में पथराव हुआ है. केंद्रीय
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

India
मिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाई

Technology
6G तकनीक की वैश्विक तैयारी में भारत की बड़ी भागीदारी, अमेरिका समेत 25 देशों के साथ मिलकर करेगा काम
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15115 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8204 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15115 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8204 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
