Stock Market: आज इन 5 शेयरों पर रखें नजर, सामने आई हैं बड़ी खबरें कुछ कंपनियों ने सोमवार को अपनी कारोबारी गतिविधियों को लेकर बड़ी जानकारी दी है, जिसका असर आज उनके स्टॉक्स पर नजर आ सकता है।
डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ के चलते भले ही मार्केट सेंटीमेंट कमजोर बने हुए हैं, लेकिन इन कंपनियों के शेयरों में एक्शन की गुंजाइश बन सकती है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ के चलते कल दुनियाभर के शेयर बाजार दबाव में नजर आए।
भारतीय बाजार में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली।
सेंसेक्स करीब 3000 अंकों की डुबकी लगा गया।
आज भी बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
इस बीच, ऐसे कंपनियों के शेयर फोकस में रहेंगे, जिन्होंने अपनी कारोबारी गतिविधियों को लेकर बड़े अपडेट दिए हैं।
Bharat Electronics Ltd (BEL) डिफेंस सेक्टर की कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के हाथ एक बड़ा ऑर्डर लगा है।
कंपनी ने सोमवार को बाजार बंद होने के बाद बताया कि उसे रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायु सेना के लिए इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर (EW) सूट से जुड़ा 2,210 करोड़ रुपये का ऑर्डर दिया है।
वित्त वर्ष 2026 में अब तक कंपनी को 2,803 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिल चुके हैं।
BEL का शेयर पिछले सत्र में 2% से अधिक के नुकसान के साथ 274 रुपये पर बंद हुआ था।
इस साल अब तक ये शेयर 6.77% नीचे आया है।
ICICI Prudential Life यह कंपनी अपने निवेशकों को डिविडेंड बांटने जा रही है।
कंपनी ने कल बाजार बंद होने के बाद बताया कि उसका बोर्ड अगले हफ्ते डिविडेंड पर विचार कर सकता है।
कंपनी का शेयर सोमवार 3.20% फीसदी की गिरावट के साथ 539 रुपये पर बंद हुआ और इस साल अब तक इसका भाव 18.31% नीचे आया है।
Mahindra And Mahindra महिंद्रा ने मार्च 2025 में समाप्त तिमाही का बिजनेस अपडेट जारी किया है।
कंपनी ने बताया है कि मार्च में उसका कुल उत्पादन साल-दर-साल 71,814 यूनिट से बढ़कर 88,701 यूनिट पर पहुंच गया है।
इसी तरह, मार्च में बिक्री बढ़कर 79,751 यूनिट पर पहुंच गई, जो एक साल पहले इस तिमाही में 66,840 यूनिट थी।
कंपनी का शेयर सोमवार को 3 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ 2,508 रुपये पर बंद हुआ।
इस साल अब तक यह 18.62% सस्ता हुआ है।
Titan Company टाटा समूह की टाइटन कंपनी ने भी मार्च तिमाही का बिजनेस अपडेट जारी किया है।
इस दौरान कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ में साल-दर-साल 25% की बढ़ोतरी देखने को मिली है।
टाइटन का शेयर सोमवार को करीब 1 प्रतिशत गिरा।
3,046.10 रुपये के भाव पर मिल रहा ये स्टॉक इस साल अब तक 6.38% नीचे आया है।
VTM Ltd(NDA) टेक्सटाइल प्रोडक्ट इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी VTM अपने निवेशकों को बोनस शेयर देने की तैयारी में है।
कंपनी ने सोमवार को मार्केट बंद होने के बाद बताया कि उसके बोर्ड की अगले हफ्ते बैठक होनी है, जिसमें बोनस शेयर का ऐलान हो सकता है।
कंपनी का शेयर सोमवार को करीब 2% लुढ़ककर 199.30 रुपये पर बंद हुआ।
हालांकि, इस साल अब तक यह 12.66% मजबूत हुआ है।
Article Advertisement
Business
Stock Market: आज इन 5 शेयरों पर रखें नजर, सामने आई हैं बड़ी खबरें
Stock Market: आज इन 5 शेयरों पर रखें नजर, सामने आई हैं बड़ी खबरें कुछ कंपनियों ने सोमवार को अपनी कारोबारी गतिविधियों को लेकर बड़ी जानकारी दी है, जिसका असर आज उनके स्टॉक्स पर नजर आ सकता है। डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ के चलते भले ही मार्केट सेंटीमेंट कमजोर बने हुए हैं, लेकिन इन कंपनियों के शेयरों में एक्शन

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Business
जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ का प्राइस बैंड तय, 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का बहुप्रतीक्षित इश्यू

Business
Starbucks भारत में खोलेगा बड़ा Technology Hub, Chennai में करीब 800 टेक प्रोफेशनल्स की होगी भर्ती

Business
Tata Sons में बड़ा बोर्डरूम विवाद, Noel Tata ने N Chandrasekaran की दोबारा नियुक्ति पर उठाए कानूनी सवाल

Bihar
बिहार में सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों पर जोर, विभागों की गतिविधियां तेज

Bihar
त्योहारों से पहले बिहार के बाजारों में बढ़ी रौनक, खरीदारों की पसंद में आया बदलाव
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15159 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8216 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6756 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6012 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5655 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5243 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15159 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8216 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6756 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6012 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5655 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5243 views
