अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
'PM मोदी ने बिहार भेजा है', बाढ़ में डूबे खेतों तक ट्रैक्टर से पहुंचे शिवराज, किसानों को दिया भरोसाSujeet Paswan: बिहार के विधायक सुजीत पासवान कौन हैं, जिन्हें रूस के चुनाव में बनाया गया पर्यवेक्षकबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 16 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारपश्चिम बंगाल चिकित्सा परिषद ने रद्द किया बिहार के फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करने वाले 5 डॉक्टरों का पंजीकरण"प्रश्न-पत्र की फोटो असली या नकली", बिहार दारोगा भर्ती धांधली में EOU को BPSSC से चाहिए इन 6 सवालों बड़े के...JDU का नीतीशकरण तो बहाना है, असली मकसद 'निशांत उदय'! बिहार की राजनीति चलाएंगे सियासी पुत्रबिहार में किसानों के लिए बड़ी राहत, सरकार ने घटाई ड्रोन छिड़काव की दर,जानें नई कीमतबिहार पंचायत चुनाव में EBC आरक्षण का नया फॉर्मूला, पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का बड़ा बयान, परिसीमन पर ...SSB ने 9.5 किलो गांजा जब्त किया, सीमा पर हाई अलर्टबिहार पंचायत चुनाव में EBC आरक्षण की तैयारी, कहार-कुम्हार-धानुक-लोहार-तेली समेत 122 जातियों को फायदाक्या नाराज हैं बिहार के DGP विनय कुमार? आखिर क्यों गए हैं 20 दिनों की छुट्टी पर'PM मोदी ने बिहार भेजा है', बाढ़ में डूबे खेतों तक ट्रैक्टर से पहुंचे शिवराज, किसानों को दिया भरोसाSujeet Paswan: बिहार के विधायक सुजीत पासवान कौन हैं, जिन्हें रूस के चुनाव में बनाया गया पर्यवेक्षकबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 16 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारपश्चिम बंगाल चिकित्सा परिषद ने रद्द किया बिहार के फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करने वाले 5 डॉक्टरों का पंजीकरण"प्रश्न-पत्र की फोटो असली या नकली", बिहार दारोगा भर्ती धांधली में EOU को BPSSC से चाहिए इन 6 सवालों बड़े के...JDU का नीतीशकरण तो बहाना है, असली मकसद 'निशांत उदय'! बिहार की राजनीति चलाएंगे सियासी पुत्रबिहार में किसानों के लिए बड़ी राहत, सरकार ने घटाई ड्रोन छिड़काव की दर,जानें नई कीमतबिहार पंचायत चुनाव में EBC आरक्षण का नया फॉर्मूला, पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का बड़ा बयान, परिसीमन पर ...SSB ने 9.5 किलो गांजा जब्त किया, सीमा पर हाई अलर्टबिहार पंचायत चुनाव में EBC आरक्षण की तैयारी, कहार-कुम्हार-धानुक-लोहार-तेली समेत 122 जातियों को फायदाक्या नाराज हैं बिहार के DGP विनय कुमार? आखिर क्यों गए हैं 20 दिनों की छुट्टी पर

Article Advertisement

Crime

बिहार में दो युवकों की गला रेतकर हत्या, शव बोरे में भरकर पुल के नीचे फेंके गए

सिवान: बिहार में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला सिवान जिले से सामने आया है, जहां अपराधियों ने दो युवकों की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी और शवों को बोरे में भरकर पुल के नीचे पानी में फेंक दिया । इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। यह घटना जीबी नगर थाना क्षेत्र के स

बिहार में दो युवकों की गला रेतकर हत्या, शव बोरे में भरकर पुल के नीचे फेंके गए

Article Advertisement

सिवान: बिहार में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला सिवान जिले से सामने आया है, जहां अपराधियों ने दो युवकों की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी और शवों को बोरे में भरकर पुल के नीचे पानी में फेंक दिया । इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। यह घटना जीबी नगर थाना क्षेत्र के सिसवा चंवर की है। रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब स्थानीय ग्रामीणों ने सिसवा चंवर पुल के नीचे पानी में दो बोरे संदिग्ध हालत में देखे। बोरों से निकले शव, गले पर गहरे जख्म ग्रामीणों ने जब बोरे खोलकर देखे तो उनमें दो अज्ञात युवकों के शव मिले। दोनों के गले पर गहरे जख्म के निशान थे, जिससे स्पष्ट है कि उनकी हत्या गला रेतकर की गई है। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। हत्या कहीं और, शव यहां फेंकने की आशंका सूचना मिलते ही जीबी नगर थानाध्यक्ष मिहिर कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिवान सदर अस्पताल भेज दिया। प्राथमिक जांच में पुलिस को आशंका है कि हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई और पहचान छिपाने के इरादे से शवों को बोरे में पैक कर पुल के नीचे फेंका गया। हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है। आसपास के इलाकों में सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं , संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और शवों की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। थानाध्यक्ष मिहिर कुमार ने कहा, “दो शव बरामद किए गए हैं। सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले का खुलासा किया जाएगा।” इलाके में दहशत, पुलिस पर उठे सवाल इस डबल मर्डर के बाद इलाके में लोगों के बीच डर का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सिवान जिले में हाल के महीनों में हत्या और अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं , जिससे कानून-व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। यह वारदात पुलिस और प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गई है, क्योंकि अपराधियों ने बेखौफ होकर इतनी नृशंस घटना को अंजाम दिया है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read