जेडीयू विधायक पन्ना लाल पटेल के भांजे की गोली मारकर हत्या - SHOT DEAD IN KHAGARIA खगड़िया में जेडीयू विधायक पन्ना लाल पटेल के भांजे कौशल सिंह की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने आपसी रंजिश में भाई पर लगाया आरोप. खगड़िया : बिहार में एनडीए नेताओं के रिश्तेदारों की हत्या का सिलसिला थम नहीं रहा है. कुछ दिन पहले केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के भांजे की हत्या हुई थी. आज जीतन राम मांझी की नातिन की हत्या की खबर आई, और अब देर शाम जेडीयू विधायक पन्ना लाल पटेल के भांजे कौशल सिंह की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. पत्नी के साथ घर लौटते समय मारी गई गोली : घटना खगड़िया के चौथम थाना क्षेत्र के जयप्रभा नगर के पास हुई. जेडीयू के जिला महासचिव कौशल सिंह अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल से ससुराल से घर लौट रहे थे. इसी दौरान तीन अज्ञात हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और सिर में गोली मार दी. जब तक उन्हें अस्पताल लाया गया, उनकी मौत हो चुकी थी. परिजनों ने लगाया आपसी रंजिश का आरोप : मृतक के बेटे नीतीश कुमार ने अपने चाचा पर हत्या का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि पारिवारिक दुश्मनी के चलते उनके पिता की हत्या की गई. मृतक कौशल सिंह जेडीयू विधायक पन्नालाल पटेल के रिश्ते में भांजे लगते थे. एसपी ने की पुष्टि : घटना की जानकारी मिलते ही खगड़िया एसपी राकेश कुमार, सदर डीएसपी समेत कई पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी. एसपी राकेश कुमार ने बताया कि हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद की आशंका है. जो भी लोग इसमें शामिल हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. ''पारिवारिक आपसी विबाद के कारण हत्या की आशंका जताई जा रही है. जो लोग भी घटना में शामिल हैं उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.''- राकेश कुमार, एसपी खगड़िया मृतक की थी आपराधिक छवि : बताया जाता है कि मृतक कौशल सिंह आपराधिक पृष्ठभूमि के थे और इलाके में दबंगई को लेकर उनकी कई लोगों से दुश्मनी थी. हत्या में उनके करीबी रिश्तेदार पर ही आरोप लगना मामले को और पेचीदा बना रहा है. अब देखना होगा कि पुलिस जांच में क्या सच सामने आता है.
Article Advertisement
Crime
जेडीयू विधायक पन्ना लाल पटेल के भांजे की गोली मारकर हत्या - SHOT DEAD IN KHAGARIA
जेडीयू विधायक पन्ना लाल पटेल के भांजे की गोली मारकर हत्या - SHOT DEAD IN KHAGARIA खगड़िया में जेडीयू विधायक पन्ना लाल पटेल के भांजे कौशल सिंह की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने आपसी रंजिश में भाई पर लगाया आरोप. खगड़िया : बिहार में एनडीए नेताओं के रिश्तेदारों की हत्या का सिलसिला थम नहीं रहा है. कुछ दिन

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

Crime
कभी देश की सीमा की रक्षा करता था, अब ₹42 लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार: किशनगंज में पूर्व सैनिक की गिरफ्तारी से खुला नशा तस्करी का नया सवाल

Crime
साइबर अपराध का बढ़ता जाल: बिहार समेत देशभर में ऑनलाइन ठगी के मामलों में तेजी

India
मिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाई

Technology
6G तकनीक की वैश्विक तैयारी में भारत की बड़ी भागीदारी, अमेरिका समेत 25 देशों के साथ मिलकर करेगा काम
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15115 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8204 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15115 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8204 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
