अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
पूर्णिया विश्वविद्यालय की परीक्षा में बड़ा बदलाव, 3 अक्टूबर की परीक्षा हुई स्थगित; अब 9 अक्टूबर को होगा पेपरनीरज कुमार के खिलाफ अनंत सिंह का खुला मोर्चा, जन सुराज प्रत्याशी के नामांकन में पहुंचे; अब JDU क्या करेगी?जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोरजोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोपबिहार बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खबर: 10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म की तारीख बढ़ी, लाइब्रेरियन परीक्षा के आवेदन भी शुरूभारत में CCTV कैमरों पर बड़ा सवाल: 700 से ज्यादा कैमरे बिना BIS मंजूरी के, Amazon और Flipkart ने शुरू की जांचएशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान फाइनल, श्रीलंका को 124 रन से हराकर टीम इंडिया ने पक्की की जगहनानी की The Paradise ने पहले हफ्ते में मचाया धमाल, 150 करोड़ के पार कमाई; आलोचनाओं पर अभिनेता ने तोड़ी चुप्पीअरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तारईरान ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी, हमले की स्थिति में जवाब का दायरा बढ़ाने की तैयारी; दुनिया की नजरें तेल और सुरक्षा परपटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे को मंजूरी जल्द, बिहार में 3 लाख करोड़ के रोड बनाएगा केंद्र; नितिन गडकरी का ऐलानभारत-नेपाल सीमा पर SSB-APF की बैठक: तस्करी रोकने को बढ़ाएंगे निगरानी, संदिग्ध गतिविधियों की सूचनाएं रियल टा...लेटी सीमा चौकी पर SSB-APF की बैठक हुई: भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने और सुरक्षा बढ़ाने पर जोर दिया गयाभारत-नेपाल सीमा पर पुलिस-एसएसबी की सघन चेकिंग: संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त, संदिग्ध लोगों और वाहनों की ज...पूर्णिया विश्वविद्यालय की परीक्षा में बड़ा बदलाव, 3 अक्टूबर की परीक्षा हुई स्थगित; अब 9 अक्टूबर को होगा पेपरनीरज कुमार के खिलाफ अनंत सिंह का खुला मोर्चा, जन सुराज प्रत्याशी के नामांकन में पहुंचे; अब JDU क्या करेगी?जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोरजोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोपबिहार बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खबर: 10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म की तारीख बढ़ी, लाइब्रेरियन परीक्षा के आवेदन भी शुरूभारत में CCTV कैमरों पर बड़ा सवाल: 700 से ज्यादा कैमरे बिना BIS मंजूरी के, Amazon और Flipkart ने शुरू की जांचएशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान फाइनल, श्रीलंका को 124 रन से हराकर टीम इंडिया ने पक्की की जगहनानी की The Paradise ने पहले हफ्ते में मचाया धमाल, 150 करोड़ के पार कमाई; आलोचनाओं पर अभिनेता ने तोड़ी चुप्पीअरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तारईरान ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी, हमले की स्थिति में जवाब का दायरा बढ़ाने की तैयारी; दुनिया की नजरें तेल और सुरक्षा परपटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे को मंजूरी जल्द, बिहार में 3 लाख करोड़ के रोड बनाएगा केंद्र; नितिन गडकरी का ऐलानभारत-नेपाल सीमा पर SSB-APF की बैठक: तस्करी रोकने को बढ़ाएंगे निगरानी, संदिग्ध गतिविधियों की सूचनाएं रियल टा...लेटी सीमा चौकी पर SSB-APF की बैठक हुई: भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने और सुरक्षा बढ़ाने पर जोर दिया गयाभारत-नेपाल सीमा पर पुलिस-एसएसबी की सघन चेकिंग: संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त, संदिग्ध लोगों और वाहनों की ज...

Article Advertisement

Seemanchal

गोली से जख्मी की मौत, विरोध में जाम

गोली से जख्मी की मौत, विरोध में जाम नगर थाना क्षेत्र के रामपाड़ा में गोली मारने जख्मी हुए युवक की मौत पर सोमवार को लोग आक्रोशित हो गये। आक्रोशित लोगों ने पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम कराकर लाश सौंपने के बाद लाश को पानी टंकी चौक पर रखकर सड़क अगजनी कर को जाम कर दिया। इससे करीब 2 घंटे तक लोगों को आवाजाही करन

गोली से जख्मी की मौत, विरोध में जाम

Article Advertisement

गोली से जख्मी की मौत, विरोध में जाम नगर थाना क्षेत्र के रामपाड़ा में गोली मारने जख्मी हुए युवक की मौत पर सोमवार को लोग आक्रोशित हो गये। आक्रोशित लोगों ने पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम कराकर लाश सौंपने के बाद लाश को पानी टंकी चौक पर रखकर सड़क अगजनी कर को जाम कर दिया। इससे करीब 2 घंटे तक लोगों को आवाजाही करने में परेशानी हुई। घटना की सूचना पर सदर एसडीपीओ अनिल कुमार, टाउन इंस्पेक्टर रंजन कमार सिंह दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर आक्रोशित लोगों को काफी मशक्कत के बाद शांत कराने में सफल रहे। इसके बाद पानी टंकी चौक पर यातायात व्यवस्था सामान्य हो सकी। मालूम हो कि 20 अक्टूबर को रामपाड़ा में कटिहार-डूमरिया सड़क पर बीएड कॉलेज के पास रोशन कुमार को घर से बुलाकर बदमाशों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया था। घटना के बाद जख्मी को केएमसीएच के बाद पूर्णिया रेफर कर दिया गया था। पिछले दिनों से पूर्णिया स्थित निजी अस्पतालों में इलाज कराने के बाद उसकी स्थिति सामान्य हो गई थी। दीपावली के पूर्व रात में उसकी हालत में अचानक खराब होने लगा। डॉक्टर द्वारा रेफर करने के बाद परिजन बेहतर इलाज के लिए नई दिल्ली एम्स ले जा रहे थे। इस बीच यूपी के देवरिया के पास उसकी मौत हो गई। युवक के लाश लेकर कटिहार लौटने पर पुलिस ने उसका पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने लाश को उसके परिजन को सौंप दिया। घर को लाश ले जाते समय मृतक के घर दौलतराम चौक के आसपास के लोग आक्रोशित हो गये। आक्रोशित लोगों ने पानी टंकी चौक पर लाश को रखकर सड़क को जाम कर दिया। इस क्रम में लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर घटना का विरोध जताया। दो घंटे तक आक्रोशित लोगों ने जमकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों के आक्रोश को देखते हुए दंगा निरोधी दस्ता भी लेकर पुलिस पहुंचे थे। मृतक के परिजनों का आरोप है कि रोशन को सतीश साह, राकेश साह, छोटू मंडल और राजा साह ने गोली मारकर हत्या कर दिया है। घटना में शामिल राजा साह को कोर्ट के समक्ष आत्मसमर्पण के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। विशाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है। दो अन्य आरोपी को पुलिस गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है। परिजनों ने प्रशासनिक पदाधिकारियों से मृतक के आश्रित को सरकारी नौकरी दिलाने की मांग की। इस मौके पर लोगों ने नाका नंबर तीन के क्षेत्र में कार्यरत टायगर मोबाइल के पुलिस कर्मियों को दूसरे जगहों पर भेजने की मांग की। लोगों का आरोप था कि नाका नंबर तीन के क्षेत्र में कार्यरत पुलिस कर्मी सुरक्षा का काम कम और अवैध वसूली ज्यादा करते रहते हैं। इससे न केवल पुलिस की साख पर बट्टा लग रहा है। स्रोत-हिन्दुस्तान  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read