अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 9 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारRabri Devi: 'सम्राट चौधरी पिएगा पानी सब बिहार के', बाढ़ के बीच राबड़ी देवी का सीएम पर बड़ा हमलाBihar Board Toppers 2026: बिहार के मेधावी छात्रों को बड़ा तोहफा! आज मैट्रिक-इंटर के टॉपर्स को सम्मानित करेंगे सीएम सम्राटबिहार मौसमः आज पटना समेत 25 जिलों में बारिश, 4 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी, आंधी-ठनका से सावधान!Samrat Choudhary Interview: 'वो बेचारा है, चलिए उसको करने दीजिए', प्रशांत किशोर को सीएम सम्राट ने यूं हल्के में निपटायाबिहार में गंगा के उफान से रेलवे हाई अलर्ट, 110 की जगह 30KM की रफ्तार से चलेंगी ट्रेनेंMaharajganj News: नेपाल में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए शुरू किया गया अभियानसीमा क्षेत्र में 23.5 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरारइंडो-नेपाल बार्डर पर यूरिया व विद्युत सामग्री के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तारSiddharthnagar News: सीमा पर 17 बोरी यूरिया के साथ दो तस्कर दबोचे गएआरक्षण को लेकर सीएम सम्राट चौधरी ने कही बड़ी बात, बोले- सबको मिलेगा रिजर्वेशन का लाभबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 9 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारRabri Devi: 'सम्राट चौधरी पिएगा पानी सब बिहार के', बाढ़ के बीच राबड़ी देवी का सीएम पर बड़ा हमलाBihar Board Toppers 2026: बिहार के मेधावी छात्रों को बड़ा तोहफा! आज मैट्रिक-इंटर के टॉपर्स को सम्मानित करेंगे सीएम सम्राटबिहार मौसमः आज पटना समेत 25 जिलों में बारिश, 4 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी, आंधी-ठनका से सावधान!Samrat Choudhary Interview: 'वो बेचारा है, चलिए उसको करने दीजिए', प्रशांत किशोर को सीएम सम्राट ने यूं हल्के में निपटायाबिहार में गंगा के उफान से रेलवे हाई अलर्ट, 110 की जगह 30KM की रफ्तार से चलेंगी ट्रेनेंMaharajganj News: नेपाल में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए शुरू किया गया अभियानसीमा क्षेत्र में 23.5 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरारइंडो-नेपाल बार्डर पर यूरिया व विद्युत सामग्री के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तारSiddharthnagar News: सीमा पर 17 बोरी यूरिया के साथ दो तस्कर दबोचे गएआरक्षण को लेकर सीएम सम्राट चौधरी ने कही बड़ी बात, बोले- सबको मिलेगा रिजर्वेशन का लाभ

Article Advertisement

Bihar

शंकरपुर में भ्रष्टाचार मुक्त प्रखंड की मांग पर जोर, CO पर गंभीर आरोप

शंकरपुर में भ्रष्टाचार मुक्त प्रखंड बनाने को लेकर धरना, CO पर गंभीर आरोप शंकरपुर। संयुक्त संघर्ष समिति शंकरपुर के तत्वावधान में सोमवार को प्रखंड को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की मांग को लेकर प्रखंड मुख्यालय में विशाल धरना का आयोजन किया गया। इस धरना का नेतृत्व प्रमुख स्मिता आनंद ने किया। धरना के दौरान प्

शंकरपुर में भ्रष्टाचार मुक्त प्रखंड की मांग पर जोर, CO पर गंभीर आरोप

Article Advertisement

शंकरपुर में भ्रष्टाचार मुक्त प्रखंड बनाने को लेकर धरना, CO पर गंभीर आरोप शंकरपुर। संयुक्त संघर्ष समिति शंकरपुर के तत्वावधान में सोमवार को प्रखंड को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की मांग को लेकर प्रखंड मुख्यालय में विशाल धरना का आयोजन किया गया। इस धरना का नेतृत्व प्रमुख स्मिता आनंद ने किया। धरना के दौरान प्रखंड मुख्यालय के सभी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर विस्तृत चर्चा की गई और सर्वसम्मति से इस पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया। प्रमुख ने बताया कि भारत में सरकारी तंत्र और सार्वजनिक उपक्रमों में भ्रष्टाचार कम करने के लिए कानून मौजूद है, लेकिन उसके बावजूद रिश्वतखोरी, आपराधिक कदाचार और अन्य भ्रष्टाचार संबंधी अपराध लगातार जारी हैं। सभा में जनप्रतिनिधियों और आमजनों ने वर्तमान अंचलाधिकारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बिना रिश्वत दिए कोई भी कार्य नहीं होता और जानबूझकर कार्यों को लंबित रखा जाता है। वक्ताओं ने अंचलाधिकारी के स्थानांतरण की मांग की और कहा कि बिना कमीशन के जनहित या व्यक्तिगत कार्य संभव नहीं हो पा रहा। धरना में शामिल प्रतिनिधियों ने प्रखंड कार्यालय, अंचल कार्यालय, मनरेगा, आपूर्ति, आईसीडीएस, कृषि विभाग सहित अन्य कार्यालयों में व्याप्त बिचौलियों के प्रवेश पर रोक लगाने का संकल्प लिया। प्रदर्शन के दौरान कई ग्रामीणों ने भ्रष्टाचार के व्यक्तिगत अनुभव साझा किए। कजरा निवासी रूवेदा खातून ने बताया कि म्यूटेशन के लिए 1 लाख रुपये की मांग की गई। राजद प्रखंड अध्यक्ष किशोर कुमार ने कहा कि सीओ जनप्रतिनिधियों का मान-सम्मान नहीं करते। कई अन्य लोगों ने 10 हजार से 50 हजार रुपये तक की अवैध वसूली की शिकायत की। नौ सूत्री मांगपत्र में शामिल प्रमुख बिंदु थे — अंचलाधिकारी का तत्काल स्थानांतरण मनरेगा कार्यालय में कमीशनखोरी बंद हो ICDS केंद्रों से अवैध वसूली पर रोक डीलरों द्वारा लाभुकों को पूरा अनाज उपलब्ध कराना राशन कार्ड, पेंशन, जाति, आवासीय, आय प्रमाणपत्र में रिश्वतखोरी बंद करना सड़क निर्माण और बिजली आपूर्ति में सुधार किसानों के लिए मंडी की व्यवस्था धरना करीब छह घंटे चला, जिसमें प्रखंड क्षेत्र से हजारों लोग शामिल हुए। मौके पर पंचायत प्रतिनिधि, मुखिया, पूर्व मुखिया, विभिन्न दलों के नेता और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद थे।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read