नयी दिल्ली , 15 नवंबर (भाषा) भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 88 लाख के पार पहुंच गए, वहीं 82 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
इसी के साथ संक्रमण से ठीक होने की राष्ट्रीय दर 93.09 प्रतिशत हो गई है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।
देश में कोविड-19 के 41,100 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमण के मामले बढ़कर 88,14,579 हुए, वहीं संक्रमण से 447 और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 1,29,635 हो गई।
लगातार पांचवें दिन उपचाराधीन मामलों की संख्या पांच लाख से नीचे बनी हुई है।
आंकड़ों के अनुसार देश में 4,79,216 मामले उपचाराधीन हैं, जो कुल मामलों का 5.44 प्रतिशत है।
वहीं देश में 82,05,728 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं,और इस हिसाब से संक्रमण से ठीक होने की राष्ट्रीय दर 93.09 प्रतिशत हो गई है।
वहीं संक्रमण से मृत्यु दर 1.47 प्रतिशत है।
भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी।
वहीं, कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख और 29 अक्टूबर को 80 लाख के पार चले गए थे।
भारतीय चिकित्सा अनुसांधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, कोविड-19 के लिए कल तक कुल 12,48,36,819 नमूनों की जांच हुई, इनमें से शनिवार को 8,05,589 मामलों की जांच हुई।
संक्रमण से हुई 447 लोगों की मौत में से महाराष्ट्र में 105, दिल्ली में 96, पश्चिम बंगाल में 53, उत्तर प्रदेश में 27 और केरल में 26 लोगों की मौत हुई।
संक्रमण से देश में अब तक हुई कुल 1,29,635 मौतों में 45,914 महाराष्ट्र में, कर्नाटक में 11,508, तमिलनाडु में 11,466, पश्चिम बंगाल में 7,610, दिल्ली में 7,519, उत्तर प्रदेश में 7,354, आंध्र प्रदेश में 6,854, पंजाब में 4,428 और गुजरात में 3,797 लोगों की मौत हुई।
मंत्रालय ने कहा कि मौत के 70 प्रतिशत मामलों में लोग अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थे।
वहीं केन्द्र शासित क्षेत्र पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के 25 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के मामले बढ़कर 36,324 हो गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को यह जानकारी दी।
कई माह के बाद संक्रमण के नए मामलों में कमी आई है।
एक बयान में कहा गया है कि पिछले 24घंटे में पुडुचेरी, कराइकल,माहे और यनम में संक्रमण से मौत का कोई मामला सामने नहीं आया है।
उधर, तेलंगाना में संक्रमण के अब तक के सबसे कम 661 मामले सामने आए और इसी के साथ संक्रमण के मामले बढ़कर 2.57 लाख हो गए।
राज्य सरकार ने रविवार को यह जानकारी दी।
इसमें कहा गया कि शनिवार शाम आठ बजे समाप्त हुए 24 घंटे में संक्रमण से तीन लोगों की मौत हो गई, इससे मृतक संख्या बढ़ कर 1,404 हो गई
Article Advertisement
Politics
भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 88 लाख के पार
नयी दिल्ली , 15 नवंबर (भाषा) भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 88 लाख के पार पहुंच गए, वहीं 82 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। इसी के साथ संक्रमण से ठीक होने की राष्ट्रीय दर 93.09 प्रतिशत हो गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों में यह जानकारी

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Bihar
बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने पूरी की उम्मीदवारों की सूची, 8 सीटों पर उतारे प्रत्याशी

Seemanchal
कटिहार में फिर बारिश का अलर्ट, धान की फसल को लेकर किसानों की बढ़ी चिंता
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15144 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8211 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5238 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15144 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8211 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5238 views
