Samsung Galaxy Fold 2 दो कलर ऑप्शन्स के साथ हो सकता है लॉन्च दक्षिण कोरियाई स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung अपने एक और फोल्डेबल स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी में है।
कंपनी अपने पिछले साल लॉन्च हुए दुनिया के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Fold का अपग्रेडेड वर्जन Fold 2 जल्द लॉन्च कर सकती है।
इस स्मार्टफोन के डिजाइन को हाल ही में स्पॉट किया गया है।
साथ ही, इसके कलर ऑप्शन के बारे में भी जानकारी सामने आई है।
जहां एक तरफ कोरोनावायरस महामारी की वजह से इस समय दुनियाभर में लॉक डाउन की स्तिथि है और स्मार्टफोन बाजार में पिछले कुछ महीनों से गिरावट देखने को मिली है।
वहीं, दक्षिण कोरियाई कंपनी ने अपने दर्जनों स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं।
कोरियन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ने अपने इस अगले फोल्डेबल स्मार्टफोन का डिजाइन फाइनल कर लिया है और इसकी मैन्युफैक्चरिंग का ट्रायल भी कर लिया है।
वहीं, एक अन्य लीक्ड रिपोर्ट के मुताबिक, इस अगले फोल्डेबल स्मार्टफोन को दो कलर ऑप्शन्स एस्ट्रो ब्लू और मार्शियन ग्रीन में लॉन्च किया जा सकता है।
आपको बता दें कि पिछले साल लॉन्च हुए फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Fold को भी दो कलर ऑप्शन्स स्पेस सिल्वर और कॉस्मिक ब्लैक में लॉन्च किया गया था।
पिछले दिनों ये भी खबर आई थी कि इस अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन को S-Pen के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
हालांकि, नए लीक रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें S-Pen नहीं दिया जाएगा।
Galaxy Fold 2 को कंपनी अपने Galaxy Note 20 सीरीज के साथ लॉन्च कर सकती है।
Samsung ने इस साल अपने एक और अफोर्डेबल फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Flip को पिछले दिनों ही लॉन्च किया है।
Galaxy Fold को केवल एक ही स्टोरेज ऑप्शन 512GB के साथ लॉन्च किया गया था।
इस बार कंपनी अपने अगले फोल्डेबल स्मार्टफोन को शुरुआती 256GB स्टोरेज के साथ पेश कर सकती है।
Galaxy Fold 2 में फ्लैगशिप क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 SoC का इस्तेमाल किया जा सकता है।
फोन में सेंट्रली अलाइंड पंच-होल डिस्प्ले का इस्तेमाल किया जा सकता है।
साथ ही, फोन में इस साल लॉन्च हुए सभी स्मार्टफोन की तरह ही कैमरा सेट-अप दिया जा सकता है।
Article Advertisement
Technology
Samsung Galaxy Fold 2 दो कलर ऑप्शन्स के साथ हो सकता है लॉन्च
Samsung Galaxy Fold 2 दो कलर ऑप्शन्स के साथ हो सकता है लॉन्च दक्षिण कोरियाई स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung अपने एक और फोल्डेबल स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी अपने पिछले साल लॉन्च हुए दुनिया के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Fold का अपग्रेडेड वर्जन Fold 2 जल्द लॉन्च कर सकती है।

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Technology
AI खुद कर सकता है साइबर हमला? Google Gemini के टेस्ट ने बढ़ाई चिंता

Technology
AI अब खुद खोजेगा साइबर खतरे, कंपनियों की सुरक्षा में शुरू हुआ बड़ा बदलाव

Technology
अब मोबाइल वीडियो से पता चलेगी गांव की सड़क की हालत, सरकार कर रही AI सिस्टम का परीक्षण

Bihar
बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने पूरी की उम्मीदवारों की सूची, 8 सीटों पर उतारे प्रत्याशी

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
