अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार के बाद अब यूपी में सियासी जमीन तलाशेंगे निशांत कुमार, बीजेपी के साथ चुनाव लड़ने की तैयारीबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 31 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारSiwan News सीवान में बिहार राज्य पंचायत रोजगार सेवक संघ का प्रमंडलीय सम्मेलन आयोजित, पटना में 2-3 नवंबर को होगा धरना-प्रदर्शनइंडो-नेपाल बॉर्डर के स्टेशनों पर सुरक्षा राम भरोसे, मधुबनी में 2 साल बाद भी GRP को नहीं हुआ हैंडओवरभारतीय सब्जियों की नेपाल में 'नो एंट्री', मधुबनी में नाराज किसानों ने सील किया बॉर्डर1952 में बना स्कूल, आज भी दो कमरों में पढ़ रहे बच्चे, कभी पेड़ के नीचे तो कभी जर्जर बिल्डिंग में लगत...कल का मौसम: बिहार में आंधी-तूफान और भारी बारिश अलर्टएमएलसी चुनाव परिणाम के बाद नीरज कुमार के बदले तेवर, अब ललन सिंह की तारीफ में कही बड़ी बा, पॉलिटिकल ट्विस्ट ...भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा पर बैठक: 158वीं अग्रणी आसूचना बैठक में एजेंसियों के बीच समन्वय, सूचनाओं पर जोरPATNA NEWS: बिहार प्रभारी बने हरीश द्विवेदी, पीएम के अंत्योदय विजन की बात कहीGorakhpur News: वर्दी पहनाकर छह महीने तक बिहार में कराई फॉरेस्ट गार्ड की नौकरी, बाद में पता चला सब फर्जी हैबिहार के बाद अब यूपी में सियासी जमीन तलाशेंगे निशांत कुमार, बीजेपी के साथ चुनाव लड़ने की तैयारीबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 31 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारSiwan News सीवान में बिहार राज्य पंचायत रोजगार सेवक संघ का प्रमंडलीय सम्मेलन आयोजित, पटना में 2-3 नवंबर को होगा धरना-प्रदर्शनइंडो-नेपाल बॉर्डर के स्टेशनों पर सुरक्षा राम भरोसे, मधुबनी में 2 साल बाद भी GRP को नहीं हुआ हैंडओवरभारतीय सब्जियों की नेपाल में 'नो एंट्री', मधुबनी में नाराज किसानों ने सील किया बॉर्डर1952 में बना स्कूल, आज भी दो कमरों में पढ़ रहे बच्चे, कभी पेड़ के नीचे तो कभी जर्जर बिल्डिंग में लगत...कल का मौसम: बिहार में आंधी-तूफान और भारी बारिश अलर्टएमएलसी चुनाव परिणाम के बाद नीरज कुमार के बदले तेवर, अब ललन सिंह की तारीफ में कही बड़ी बा, पॉलिटिकल ट्विस्ट ...भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा पर बैठक: 158वीं अग्रणी आसूचना बैठक में एजेंसियों के बीच समन्वय, सूचनाओं पर जोरPATNA NEWS: बिहार प्रभारी बने हरीश द्विवेदी, पीएम के अंत्योदय विजन की बात कहीGorakhpur News: वर्दी पहनाकर छह महीने तक बिहार में कराई फॉरेस्ट गार्ड की नौकरी, बाद में पता चला सब फर्जी है

Article Advertisement

Education

लालू यादव की संपत्ति को लेकर सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, बोले– ‘जब्त कर खोलेंगे गरीब बच्चों के लिए स्कूल’

पटना: बिहार की राजनीति में उस वक्त सियासी भूचाल आ गया, जब राज्य के उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की संपत्ति को लेकर बड़ा ऐलान किया। एक निजी चैनल के कार्यक्रम में बोलते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू यादव की अवैध संपत्ति को

लालू यादव की संपत्ति को लेकर सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, बोले– ‘जब्त कर खोलेंगे गरीब बच्चों के लिए स्कूल’

Article Advertisement

पटना: बिहार की राजनीति में उस वक्त सियासी भूचाल आ गया, जब राज्य के उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की संपत्ति को लेकर बड़ा ऐलान किया। एक निजी चैनल के कार्यक्रम में बोलते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू यादव की अवैध संपत्ति को सरकार जब्त करेगी और उस संपत्ति का उपयोग बिहार के गरीब बच्चों के लिए स्कूल खोलने में किया जाएगा। सम्राट चौधरी ने कहा, “मैंने चुनाव से पहले भी कहा था कि लालू यादव की अवैध संपत्ति को सरकार जब्त करेगी। उस जमीन पर गरीबों के लिए स्कूल खोले जाएंगे।” उन्होंने आगे कहा कि बिहार में जो भी व्यक्ति अवैध तरीके से संपत्ति अर्जित करेगा , चाहे वह कितना भी बड़ा नेता क्यों न हो, उसे जेल जाना पड़ेगा और उसकी संपत्ति जनता के हित में उपयोग की जाएगी। सम्राट चौधरी ने लालू प्रसाद यादव को पंजीकृत अपराधी बताते हुए कहा कि उनके खिलाफ अवैध संपत्ति से जुड़े मामलों की जांच जारी है और सरकार इसके लिए पूरी तैयारी कर रही है। गौरतलब है कि लालू यादव पहले से ही जमीन के बदले नौकरी मामले में जांच एजेंसियों के रडार पर हैं और इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई भी चल रही है। जदयू ने भी किया समर्थन भाजपा के इस बयान को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) का भी समर्थन मिला है। जदयू के मुख्य प्रवक्ता और पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने कहा कि लालू यादव द्वारा अर्जित की गई अवैध संपत्ति को तुरंत अटैच किया जाना चाहिए। नीरज कुमार ने कहा कि “जब्त की गई जमीन पर सरकार स्कूल, कॉलेज, दलित छात्रावास और अल्पसंख्यक छात्रावास जैसे भवन बनाएगी, जिससे समाज के कमजोर वर्गों को लाभ मिल सके।” इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है और आने वाले दिनों में यह मुद्दा और गरमाने की संभावना है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read