समस्तीपुर में भीषण हादसा, कुंभ मेला जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस डिवाइडर से टकरायी - SAMASTIPUR BUS ACCIDENT समस्तीपुर में बस हादसा की खबर आ रही है. कुंभ मेला जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस डिवाइडर से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर में भीषण बस हादसा हो गया. घटना जिले के दलसिंहसराय थानाक्षेत्र के एनएच की बतायी जा रही है. कई यात्रियों को चोटें आयी है. बस में सवार सभी श्रद्धालु थे जो कुंभ मेला में शामिल होने के लिए जा रहे थे. अहले सुबह की घटना: जानकारी के अनुसार दलसिंहसराय थानाक्षेत्र के एनएच 28 पर रविवार की सुबह श्रद्धालुओं से भरी बस हादसें का शिकार हो गयी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह 3-4 बजे के करीब जोरदार आवाज के साथ बस सड़क के बीचोबीच बने डिवाइडर से टकरा गयी. 56 श्रद्धालु थे सवार: गनीमत की बात यह है कि इस हादसें में सभी श्रद्धालु सुरक्षित हैं. एक-दो तीर्थयात्रियों को हल्की चोट लगी है. तीर्थयात्रियों की मानें तो यह बस पूर्णिया से प्रयागराज कुंभ को लेकर करीब 56 लोगों को लेकर जा रही थी. इसी दौरान हादसा हो गया. ड्राइवर मौके से फरार: तीर्थयात्रियों ने कहा कि हादसें के बाद बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया है. इस मामले को लेकर एसडीपीओ विवेक शर्मा घटनास्थल पहुंचकर मामले की छानबीन की. पुलिस पंहुच कर तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की. एनएच 28 के डिवाइडर से टकराई बस को हटाने का काम किया जा रहा. "घटना की जानकारी मिली है. पुलिस पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया है. तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की गयी है. आगे की कार्रवाई की जा रही है." -विवेक शर्मा, एसडीपीओ बाल बाल बचे श्रद्धालु: इस हादसें में बाल-बल बचे सभी तीर्थयात्री स्थानीय एक होटल में रुके हैं. अब आगे की यात्रा को लेकर अपने प्रयास में जुटे हैं. संभवत: दूसरी बस से प्रयागराज के लिए रवाना होंगे. सभी इस हादसे में बाल बाल बच गए.
Article Advertisement
India
समस्तीपुर में भीषण हादसा, कुंभ मेला जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस डिवाइडर से टकरायी - SAMASTIPUR BUS ACCIDENT
समस्तीपुर में भीषण हादसा, कुंभ मेला जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस डिवाइडर से टकरायी - SAMASTIPUR BUS ACCIDENT समस्तीपुर में बस हादसा की खबर आ रही है. कुंभ मेला जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस डिवाइडर से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर में भीषण बस हादसा हो गया. घटना जिले के द
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
मिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाई

India
गुजरात को 35 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात, रेल और सड़क नेटवर्क को मिलेगा नया विस्तार

India
भारत की सैन्य शक्ति को बड़ा विस्तार: 1.10 लाख करोड़ रुपये के रक्षा उपकरणों की खरीद को मंजूरी

Technology
6G तकनीक की वैश्विक तैयारी में भारत की बड़ी भागीदारी, अमेरिका समेत 25 देशों के साथ मिलकर करेगा काम

Border News
नेपाल में विनाशकारी बाढ़ से भारी तबाही, सीमांचल की नदियों पर बढ़ी निगरानी
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15115 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8204 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15115 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8204 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
