सलखुआ में रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों की अंधाधुंध फायरिंग, दहशत में व्यापारी सलखुआ (सहरसा)।
सलखुआ थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले दिन-ब-दिन बुलंद होते जा रहे हैं।
दिनदहाड़े लूट, छिनतई, गोलीबारी और रंगदारी की घटनाओं ने पुलिस प्रशासन की नींद उड़ा दी है।
शनिवार को उटेसरा पंचायत के वार्ड नंबर 09, बहुअरवा में सुजीत कुमार की दुकान पर रंगदारी नहीं देने का खामियाज़ा उन्हें और इलाके के व्यापारियों को भुगतना पड़ा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अपराधी पहले दुकान पर आए और रंगदारी के तौर पर सामान की मांग की।
जब दुकानदार ने मना किया तो अगले दिन दोबारा आकर आधा दर्जन गोलियां चला दीं।
गनीमत रही कि दुकान मालिक किसी तरह बचकर निकल गए और उनकी जान बच गई।
घटना के बाद अपराधियों ने धमकी दी कि “अगर दुकानदारी करनी है तो रंगदारी देनी ही होगी।” घटना के बाद भयभीत व्यापारियों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद कर दीं।
सूचना मिलने पर सलखुआ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
पुलिस को घटनास्थल से दो खोखा और दो बुलेट बरामद हुईं, जो दुकान के काउंटर में फंसी थीं।
पीड़ित दुकानदारों ने उटेसरा पंचायत के वार्ड नंबर 06, पंचखुटिया निवासी प्रमोद सिंह के पुत्र प्रवीण कुमार सिंह और अन्य अज्ञात अपराधियों के खिलाफ लिखित आवेदन दिया है।
अपर थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
इस घटना ने एक बार फिर क्षेत्र में व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Article Advertisement
Bihar
सलखुआ में रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों की अंधाधुंध फायरिंग
सलखुआ में रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों की अंधाधुंध फायरिंग, दहशत में व्यापारी सलखुआ (सहरसा)। सलखुआ थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले दिन-ब-दिन बुलंद होते जा रहे हैं। दिनदहाड़े लूट, छिनतई, गोलीबारी और रंगदारी की घटनाओं ने पुलिस प्रशासन की नींद उड़ा दी है। शनिवार को उटेसरा पंचायत के वार्ड नंबर 09,

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Bihar
बिहार में बाढ़ का बढ़ता संकट: 16 जिलों में जनजीवन प्रभावित, उफान पर गंगा-कोसी समेत कई नदियां

Bihar
बिहार बोर्ड का बड़ा फैसला: अब मार्कशीट पर नहीं दिखेगा ‘FAIL’, उसकी जगह लिखा जाएगा ‘कौशल के लिए पात्र’

Bihar
बिहार में अब स्कूल-कॉलेज के बाहर बाइक पर दिखेंगी ‘पुलिस दीदी’: 4,700 वाहन रवाना, छात्राओं की सुरक्षा के लिए तय होगी दो घंटे की विशेष गश्त

India
मिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाई

Technology
6G तकनीक की वैश्विक तैयारी में भारत की बड़ी भागीदारी, अमेरिका समेत 25 देशों के साथ मिलकर करेगा काम
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15113 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8203 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15113 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8203 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
