अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
'PM मोदी ने बिहार भेजा है', बाढ़ में डूबे खेतों तक ट्रैक्टर से पहुंचे शिवराज, किसानों को दिया भरोसाSujeet Paswan: बिहार के विधायक सुजीत पासवान कौन हैं, जिन्हें रूस के चुनाव में बनाया गया पर्यवेक्षकबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 16 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारपश्चिम बंगाल चिकित्सा परिषद ने रद्द किया बिहार के फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करने वाले 5 डॉक्टरों का पंजीकरण"प्रश्न-पत्र की फोटो असली या नकली", बिहार दारोगा भर्ती धांधली में EOU को BPSSC से चाहिए इन 6 सवालों बड़े के...JDU का नीतीशकरण तो बहाना है, असली मकसद 'निशांत उदय'! बिहार की राजनीति चलाएंगे सियासी पुत्रबिहार में किसानों के लिए बड़ी राहत, सरकार ने घटाई ड्रोन छिड़काव की दर,जानें नई कीमतबिहार पंचायत चुनाव में EBC आरक्षण का नया फॉर्मूला, पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का बड़ा बयान, परिसीमन पर ...SSB ने 9.5 किलो गांजा जब्त किया, सीमा पर हाई अलर्टबिहार पंचायत चुनाव में EBC आरक्षण की तैयारी, कहार-कुम्हार-धानुक-लोहार-तेली समेत 122 जातियों को फायदाक्या नाराज हैं बिहार के DGP विनय कुमार? आखिर क्यों गए हैं 20 दिनों की छुट्टी पर'PM मोदी ने बिहार भेजा है', बाढ़ में डूबे खेतों तक ट्रैक्टर से पहुंचे शिवराज, किसानों को दिया भरोसाSujeet Paswan: बिहार के विधायक सुजीत पासवान कौन हैं, जिन्हें रूस के चुनाव में बनाया गया पर्यवेक्षकबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 16 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारपश्चिम बंगाल चिकित्सा परिषद ने रद्द किया बिहार के फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करने वाले 5 डॉक्टरों का पंजीकरण"प्रश्न-पत्र की फोटो असली या नकली", बिहार दारोगा भर्ती धांधली में EOU को BPSSC से चाहिए इन 6 सवालों बड़े के...JDU का नीतीशकरण तो बहाना है, असली मकसद 'निशांत उदय'! बिहार की राजनीति चलाएंगे सियासी पुत्रबिहार में किसानों के लिए बड़ी राहत, सरकार ने घटाई ड्रोन छिड़काव की दर,जानें नई कीमतबिहार पंचायत चुनाव में EBC आरक्षण का नया फॉर्मूला, पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का बड़ा बयान, परिसीमन पर ...SSB ने 9.5 किलो गांजा जब्त किया, सीमा पर हाई अलर्टबिहार पंचायत चुनाव में EBC आरक्षण की तैयारी, कहार-कुम्हार-धानुक-लोहार-तेली समेत 122 जातियों को फायदाक्या नाराज हैं बिहार के DGP विनय कुमार? आखिर क्यों गए हैं 20 दिनों की छुट्टी पर

Article Advertisement

Sports

किसान का बेटा खेलेगा IPL 2026, SRH ने 30 लाख में खरीदा साकिब हुसैन, भाई बोले – ‘खूब मेहनत करो’

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले के एक किसान परिवार से निकलकर साकिब हुसैन ने एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग में जगह बना ली है। IPL 2026 ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने साकिब हुसैन को 30 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है। बेटे की इस सफलता से पूरे गांव में जश्न का माहौल है। मंगलवार को अबू

किसान का बेटा खेलेगा IPL 2026, SRH ने 30 लाख में खरीदा साकिब हुसैन, भाई बोले – ‘खूब मेहनत करो’

Article Advertisement

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले के एक किसान परिवार से निकलकर साकिब हुसैन ने एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग में जगह बना ली है। IPL 2026 ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने साकिब हुसैन को 30 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है। बेटे की इस सफलता से पूरे गांव में जश्न का माहौल है। मंगलवार को अबू धाबी के एतिहाद एरीना में आयोजित आईपीएल 2026 ऑक्शन में जैसे ही साकिब हुसैन का नाम पुकारा गया, गोपालगंज के दरगाह मोहल्ला में खुशी की लहर दौड़ गई। गांव में जश्न, किसान पिता की आंखों में खुशी साकिब हुसैन के चयन से गोपालगंज जिले के सदर प्रखंड के दरगाह मोहल्ला में खुशी का माहौल है। उनके पिता अली अहमद हुसैन पहले अरब देशों में सेल्ट्रिंग मजदूरी का काम करते थे और अब गांव में रहकर खेती करते हैं। बेटे के IPL में चयन ने परिवार की मेहनत और संघर्ष को नई पहचान दी है। आर्मी की तैयारी करते-करते बने क्रिकेटर साकिब के बड़े भाई आकिब हुसैन बताते हैं कि साकिब का सफर आसान नहीं था। वे आर्मी की तैयारी किया करते थे और रोज सुबह 3 बजे मिंज स्टेडियम में दौड़ लगाने जाते थे। वहीं क्रिकेटरों को अभ्यास करते देखकर उनके मन में क्रिकेट खेलने की इच्छा जागी। इंटरमीडिएट तक पढ़ाई पूरी करने के बाद साकिब ने पूरी तरह क्रिकेट को अपना करियर बनाने का फैसला किया। शहर के स्टेडियम से राष्ट्रीय मंच तक का सफर साकिब की क्रिकेट यात्रा की शुरुआत मिंज स्टेडियम से हुई। देवधारी गिरी टूर्नामेंट के दौरान उन्हें गेंदबाजी के लिए चुना गया। स्व. टूना गिरी जावेद सिद्दीकी साकेत कोच रॉबिन इन सभी ने साकिब की गेंदबाजी को पहचान दिलाई। 2021 में वे बिहार क्रिकेट लीग का हिस्सा बने और इसके बाद अंडर-19 क्रिकेट खेलने चंडीगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने सबसे ज्यादा विकेट झटके। बेंगलुरु में प्रदर्शन देख मिला IPL मौका साकिब को नेशनल क्रिकेट एकेडमी, बेंगलुरु में ट्रेनिंग का मौका मिला। यहीं से उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेली, जिसका लाइव प्रसारण हुआ। लाइव मैच में शानदार गेंदबाजी देखकर ही IPL टीम ने उन्हें नेट बॉलिंग ट्रायल के लिए बुलाया। भाई आकिब हुसैन कहते हैं— “पिता किसान हैं, साकिब ने बहुत मेहनत की है। अब उम्मीद है कि परिवार की आर्थिक स्थिति सुधरेगी। उसकी सफलता पर हमें गर्व है।” पहले भी IPL खेल चुके हैं साकिब साकिब हुसैन इससे पहले भी IPL का हिस्सा रह चुके हैं। पिछले सीजन KKR ने उन्हें 20 लाख रुपये में खरीदा था उनके दोस्त सेराज अहमद का कहना है कि साकिब KKR के लिए लकी साबित हुए थे। “साकिब फास्ट बॉलर हैं, शुरू से मेहनती रहे हैं। उन्हें सही मंच मिलेगा तो शानदार प्रदर्शन करेंगे।” साकिब हुसैन का क्रिकेट रिकॉर्ड 6 फर्स्ट क्लास मैच – 16 विकेट 12 टी20 मैच – 10 विकेट रणजी ट्रॉफी में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 10 विकेट , बिहार को दिलाई जीत सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी – 5 मैच, 5 विकेट बिहार के लिए गर्व का पल साकिब हुसैन का IPL 2026 में चयन यह साबित करता है कि संघर्ष, मेहनत और लगन से गांव का किसान का बेटा भी देश के सबसे बड़े क्रिकेट मंच तक पहुंच सकता है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read