घर में घुसकर अपहरण और लूटपाट का आरोप घर में घुसकर अपहरण और लूटपाट का आरोप सहरसा. सदर थाना क्षेत्र के कायस्थ टोला में घर में घुसकर अपहरण और लूटपाट का मामला सामने आया है. बैजनाथपुर निवासी ममता देवी ने थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उनकी पुत्री इंगलास कुमारी का अपहरण इटहरा बैजनाथ पुर निवासी अकलेश यादव व दो अज्ञात अपराधियों द्वारा कर लिया गया. पीड़िता ने बताया कि 26 जनवरी की शाम करीब 6 बजे अकलेश यादव दो बाइक पर दो अन्य लोगों के साथ कायस्थ टोला स्थित उनके घर आया. उसने घर में घुसकर अनिल कुमार की गोदरेज से पच्चीस हजार रुपये नगद व सोने-चांदी के जेवरात और मोबाइल फोन लूट लिया. विरोध करने पर उसने ममता देवी पर पिस्टल तान दिया और जान से मारने की धमकी दी. इसके बाद अकलेश यादव जबरदस्ती इंगलास कुमारी को बाइक पर बैठाकर फरार हो गया. पीड़िता ने अकलेश यादव, केवल यादव, रनिया देवी सुनीता कुमारी, विनिता कुमारी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. सदर पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है. बाइक चोरी का मामला दर्ज सहरसा. सदर अस्पताल में मरीज व परिजनों का बाइक चोरी रुकने का नाम नहीं ले रहा है. बेला बंगरौली बिहरा निवासी जपेन्द्र कुमार यादव ने सदर अस्पताल से बाइक चोरी का मामला दर्ज कराया है. दिए आवेदन में पीड़ित ने बताया कि अपने ससुर का इलाज करने सदर अस्पताल आया था. स्पलेंडर बाइक अस्पताल परिसर में लाॅक कर अस्पताल के अंदर गया. कुछ देर के बाद वापस बाहर आया तो देखा कि बाइक गायब है. सदर पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है. परीक्षा से बहन लाने के दौरान पुत्री हुई गायब सहरसा. सदर थाना क्षेत्र के गांधी पथ वार्ड नंबर 14 निवासी महबूब आलम ने अपनी पुत्री के गायब होने का मामला दर्ज कराया है. दिए आवेदन में पीडित ने बताया कि शनिवार को पुत्री जेल काॅलोनी स्थित अनुग्रह नारायण सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा दे रही बहन को लाने गयी थी. भीड़ में से तभी से पुत्री गायब है. पुलिस मामला दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई कर रही है. पटोरी बाजार में मारपीट, एक जख्मी सत्तरकटैया . बिहरा थाना क्षेत्र के पटोरी बाजार पर आपसी विवाद में दो व्यक्ति के बीच मारपीट हो गयी. जिसमें एक जख्मी हो गया. मिली जानकारी के अनुसार राजेंद्र मुखिया व मो फिरोज के बीच मारपीट हुई. जिसमे राजेंद्र का पुत्र करण कुमार जख्मी हो गया. जिसे इलाज कराने सहरसा भेजा गया. राजेंद्र मुखिया ने मो फिरोज व मो तवरेज सहित अन्य पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.
Article Advertisement
Bihar
घर में घुसकर अपहरण और लूटपाट का आरोप घर में घुसकर अपहरण और लूटपाट का आरोप
घर में घुसकर अपहरण और लूटपाट का आरोप घर में घुसकर अपहरण और लूटपाट का आरोप सहरसा. सदर थाना क्षेत्र के कायस्थ टोला में घर में घुसकर अपहरण और लूटपाट का मामला सामने आया है. बैजनाथपुर निवासी ममता देवी ने थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उनकी पुत्री इंगलास कुमारी का अपहरण इटहरा बैजनाथ पुर निवासी अकलेश

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Bihar
बिहार में बाढ़ का बढ़ता संकट: 16 जिलों में जनजीवन प्रभावित, उफान पर गंगा-कोसी समेत कई नदियां

Bihar
बिहार बोर्ड का बड़ा फैसला: अब मार्कशीट पर नहीं दिखेगा ‘FAIL’, उसकी जगह लिखा जाएगा ‘कौशल के लिए पात्र’

Bihar
बिहार में अब स्कूल-कॉलेज के बाहर बाइक पर दिखेंगी ‘पुलिस दीदी’: 4,700 वाहन रवाना, छात्राओं की सुरक्षा के लिए तय होगी दो घंटे की विशेष गश्त

India
मिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाई

Technology
6G तकनीक की वैश्विक तैयारी में भारत की बड़ी भागीदारी, अमेरिका समेत 25 देशों के साथ मिलकर करेगा काम
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15115 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8204 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15115 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8204 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
