अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
भारत-नेपाल सीमा पर SSB-APF ने संभाला मोर्चा: संयुक्त गश्त कर संवेदनशील इलाकों में बढ़ाई सतर्कता, हर गतिविधि...चॉकलेट लेकर नेपाल जा रही महिला को गेट पर रोका: बेहोशी की हालत में सड़क पर मिली; नेपाली सशस्त्र पुलिस ने आरो...Kushinagar News: पैमाइश से सुलझा विवाद, यूपी और बिहार को जोड़ने वाली है प्रमुख सड़क पर पचरूखिया घाट पुल का निर्माण शुरूनेपाल में आपदा के बीच भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ी सतर्कता, SSB और नेपाल पुलिस की बड़ी बैठक'कुछ लोग हमें मार रहे हैं', बिहार में चलती ट्रेन में STF बन की लूटपाट, युवक को नीचे फेंका, मौतIMD Weather Today: समंदर में फिर उठा बवंडर, बंगाल-बिहार में 60 KMPH वाला तूफान, दिल्‍ली-यूपी भी नहीं बचेंगे...रांची में RSS दफ्तर पर हमले का पटना से कनेक्शन, NIA ने दरवाजा तोड़ कर 2 फ्लैटों को खंगाला; क्या-क्या मिलाबिहार मौसम: पटना समेत 19 जिलों में बारिश का अलर्ट, ठनका से 3 की मौत, 14 सितंबर से बदलेगा वेदरमोदी कैबिनेट के 10783 करोड़ के रेल प्रोजेक्ट से बिहार को क्या फायदा? सीएम सम्राट चौधरी ने बताया पूरा 'गणित'Bihar Flood: खाना देखते ही मंत्रीजी का पारा हाई, पहले रसोइया फिर CO साहब की लगा डाली क्लासबिहार में शराबबंदी से 20 हजार करोड़ का नुकसान हो रहा, सम्राट चौधरी बोले- यह फैसला महिलाओं के सम्मान से जुड़ाभारत-नेपाल सीमा पर SSB-APF ने संभाला मोर्चा: संयुक्त गश्त कर संवेदनशील इलाकों में बढ़ाई सतर्कता, हर गतिविधि...चॉकलेट लेकर नेपाल जा रही महिला को गेट पर रोका: बेहोशी की हालत में सड़क पर मिली; नेपाली सशस्त्र पुलिस ने आरो...Kushinagar News: पैमाइश से सुलझा विवाद, यूपी और बिहार को जोड़ने वाली है प्रमुख सड़क पर पचरूखिया घाट पुल का निर्माण शुरूनेपाल में आपदा के बीच भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ी सतर्कता, SSB और नेपाल पुलिस की बड़ी बैठक'कुछ लोग हमें मार रहे हैं', बिहार में चलती ट्रेन में STF बन की लूटपाट, युवक को नीचे फेंका, मौतIMD Weather Today: समंदर में फिर उठा बवंडर, बंगाल-बिहार में 60 KMPH वाला तूफान, दिल्‍ली-यूपी भी नहीं बचेंगे...रांची में RSS दफ्तर पर हमले का पटना से कनेक्शन, NIA ने दरवाजा तोड़ कर 2 फ्लैटों को खंगाला; क्या-क्या मिलाबिहार मौसम: पटना समेत 19 जिलों में बारिश का अलर्ट, ठनका से 3 की मौत, 14 सितंबर से बदलेगा वेदरमोदी कैबिनेट के 10783 करोड़ के रेल प्रोजेक्ट से बिहार को क्या फायदा? सीएम सम्राट चौधरी ने बताया पूरा 'गणित'Bihar Flood: खाना देखते ही मंत्रीजी का पारा हाई, पहले रसोइया फिर CO साहब की लगा डाली क्लासबिहार में शराबबंदी से 20 हजार करोड़ का नुकसान हो रहा, सम्राट चौधरी बोले- यह फैसला महिलाओं के सम्मान से जुड़ा

Article Advertisement

Bihar

'कल 500 की दारू पी, आज 100 की पीते ही मर गए', सहरसा में जहरीली शराब पर बवाल - SAHARSA HOOCH TRAGEDY

'कल 500 की दारू पी, आज 100 की पीते ही मर गए', सहरसा में जहरीली शराब पर बवाल - SAHARSA HOOCH TRAGEDY बिहार के सहरसा में कथित जहरीली शराब से एक बार फिर मौत हुई है. आखिर बिहार में शराबबंदी क्यों नहीं होती सफल?. पढ़ें पूरी खबर सहरसा: शराबबंदी वाले बिहार के सहरसा से एक बार फिर जहरीली शराब का कहर सामने आय

'कल 500 की दारू पी, आज 100 की पीते ही मर गए', सहरसा में जहरीली शराब पर बवाल - SAHARSA HOOCH TRAGEDY

Article Advertisement

'कल 500 की दारू पी, आज 100 की पीते ही मर गए', सहरसा में जहरीली शराब पर बवाल - SAHARSA HOOCH TRAGEDY बिहार के सहरसा में कथित जहरीली शराब से एक बार फिर मौत हुई है. आखिर बिहार में शराबबंदी क्यों नहीं होती सफल?. पढ़ें पूरी खबर सहरसा: शराबबंदी वाले बिहार के सहरसा से एक बार फिर जहरीली शराब का कहर सामने आया है. मामला बनगांव थाना क्षेत्र के बसदेवा गांव का है. जहां 38 वर्षीय ललन मुखिया की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई. परिजनों का कहना है कि ललन ने दो दिनों से लगातार शराब का सेवन किया था, जिसके बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और अस्पताल ले जाने से पहले ही उसकी मौत हो गई. हालांकि इसी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. ऑनलाइन पे कर मंगाई शराब: मृतक ललन मुखिया के परिजनों ने बताया कि वह पिछले दो दिनों से लगातार शराब पी रहा था. गुरुवार को उसने 500 रुपये की शराब ऑनलाइन खरीदी थी, जबकि शुक्रवार को भी उसने 100 रुपये की ऑनलाइन पे कर शराब पी. शराब पीने के लगभग एक घंटे बाद ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी. परिजन जब उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सहरसा में जहरीली शराब पर बवाल: मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया. घटना के बाद गांव में आक्रोश फैल गया और आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराने की कोशिश की. पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम हटाया और शव को कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेज दिया. कथित शराब की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया. महिला से खरीदा था शराब: परिजनों का कहना है कि शराब गांव की एक महिला से खरीदी गई थी, जो पॉलिथीन में पैक करके इसे बेच रही थी. ललन ने शराब का भुगतान ऑनलाइन किया था. सुबह में शराब लाया और पिया भी. अभी भी एक पाउच शराब रखा हुआ है. उसी शराब पीने से उनकी मौत हो गई. इस घटना ने फिर से बिहार में शराबबंदी कानून की सख्ती और जहरीली शराब के अवैध कारोबार को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. "शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा. अगर ललन मुखिया की मौत जहरीली शराब के सेवन से हुई है, तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी." -आलोक कुमार, सदर एसडीपीओ  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read