बछवाड़ा RTPS: बिचौलियों के साथ पहुंचे आवेदकों का मिनटों में निष्पादित होता है काम #आक्रोशित आवेदकों नें कर्मियों को जमकर बनाया कोप का शिकार बछवाड़ा,बेगूसराय:- बिहार सरकार द्वारा राशनकार्ड बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ किए जाने के साथ हीं प्रखंड मुख्यालय पर आवेदकों की भीड़ जुटना भी शुरू हो गया है।
आवेदकों की जुटने वाली भीड़ के वनिस्पत सरकारी कुव्यवस्था भी दो मुंहे हांडी साबित हो रहा है।
बताते चलें कि बिहार सरकार आदेश पर 07 दिसम्बर से सभी प्रखंड मुख्यालयों पर राशनकार्ड के आवेदन संग्रह की प्रक्रिया शुरू है।
राशनकार्ड बनवाने वाले आवेदकों के लिए बछवाड़ा बीडीओ पुजा कुमारी नें प्रक्रिया प्रारंभ होने के साथ हीं निर्देश जारी किया गया था कि आवेदन के साथ आवासीय प्रमाण पत्र संलग्न किया जाना अनिवार्य है।
आरटीपीएस काउंटर पर आवासीय प्रमाण पत्र, जाती प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, राशनकार्ड आवेदन सहित अन्य प्रकार के सेवाओं के लिए आवेदकों की भीड़ प्रतिदिन लगी रहती है।
जुटने लगी इस भीड़ के नियंत्रण ए लोक सेवाओं के निष्पादन के लिए बीडीओ के द्वारा खुब खर्च किए जा रहे हैं।
काउंटर पर पुलिस के जवानों की भी तैनाती की गई है।
मगर उक्त व्यवस्था की कागजी खानापूर्ति कर महज़ औपचारिकता ही पुरी की जा रही है।
आवेदकों नें बताया कि जिन पुलिस के जवानों को आरटीपीएस काउंटर पर ड्युटी लगाई गई है, वे आसपास के चाय-पान की दुकानों पर मडरगश्ती करते रहते हैं।
बीच-बीच में आकर पंक्ति में खड़े लोगों पर हीं धौंस जमाकर चलें जाते हैं।
इधर काउंटर पर तितर-बितर अनियंत्रित आवेदकों की भीड़ एक-दुसरे से उलझते रहते हैं।
साथ हीं आवेदकों नें यह भी बताया कि पंक्तिबद्ध होकर आवेदन जमा करने की प्रक्रिया तो सिर्फ हम गरीब एवं आम लोगों के लिए है।
प्रभावशाली लोगों व बिचौलियों के माध्यम से पहुंचने वाले लोगों के लिए सीधे काउंटर के भीतर घुस कर आवेदन जमा करने की भी विशेष सुविधा है।
बिचौलियों एवं प्रभावशाली लोगों के माध्यम से पहुंचने वाले आवेदकों का महिनों का काम मिनटों में हीं निष्पादन हो जाता है।
प्रखंड कर्मियों एवं आरटीपीएस के डाटा आपरेटिंग करने वालों के इस रवैए से आवेदकों में काफी रोष व्याप्त है।
सोमवार को कर्मियों के प्रति आवेदकों का आक्रोश उस समय फुट पड़ा जब बिचौलियों के माध्यम से पहुंचे कुछ आवेदक सीधे काउंटर के भीतर घुस कर अपना काम निष्पादन करवा रहे थे।
मौके पर पंक्ति में खड़े आवेदकों की भीड़ अचानक तितर-बितर होकर काउंटर के भीतर घुस गये।
और डाटा इंट्री ऑपरेटरों को जम कर खरी-खोटी सुनाई।
नारेपुर वार्ड संख्या चार निवासी देवकुमार उर्फ बमबम यादव नें बताया कि राशनकार्ड बनाने हेतु आवासीय प्रमाण पत्र के निष्पादन के लिए पिछले चार दिनों से आरटीपीएस काउंटर का चक्कर लगा रहा हूं, और रोज बिना आवेदन जमा किए हीं वापस लौट रहा हूं।
जबकि बिचौलियों के माध्यम से पहुंचे लोगों का काम मिनटों में हो रहा है।
मौके पर गुड्डू कुमार यादव, राजीव कुमार, निर्मला देवी, पुजा कुमारी, सविता कुमारी, नेहा कुमारी, प्रिति कुमारी, सुभद्रा कुमारी, आशा देवी, स्नेहलता कुमारी आदि नें प्रखंड कर्मियों एवं आरटीपीएस डाटा आॅपरेटर को जमकर कोपभाजन का शिकार बनाया वह रोष व्याप्त किया।
Article Advertisement
Politics
बछवाड़ा RTPS बिचौलियों के साथ पहुंचे आवेदकों का मिनटों में निष्पादित होता है काम
बछवाड़ा RTPS: बिचौलियों के साथ पहुंचे आवेदकों का मिनटों में निष्पादित होता है काम #आक्रोशित आवेदकों नें कर्मियों को जमकर बनाया कोप का शिकार बछवाड़ा,बेगूसराय:- बिहार सरकार द्वारा राशनकार्ड बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ किए जाने के साथ हीं प्रखंड मुख्यालय पर आवेदकों की भीड़ जुटना भी शुरू हो गया है। आवेदक

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Bihar
बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने पूरी की उम्मीदवारों की सूची, 8 सीटों पर उतारे प्रत्याशी

Seemanchal
कटिहार में फिर बारिश का अलर्ट, धान की फसल को लेकर किसानों की बढ़ी चिंता
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15144 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8211 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5237 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15144 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8211 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5237 views
