बिहार में बेटे की गोली मारकर हत्या, सदमा नहीं झेल पाई मां, एक साथ दोनों की निकली अर्थी - ROHTAS MURDER रोहतास में बेटे की हत्या के सदमे में मां की भी मौत, मां-बेटे के एक साथ जनाजे से इलाके में पसरा मातम- रोहतास : बिहार के रोहतास जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. अपने बेटे की हत्या की खबर सुनकर मां को इतना गहरा सदमा लगा कि उन्होंने जनाजे के सामने ही दम तोड़ दिया. एक ही परिवार में हुई दो-दो मौतों से कोहराम मच गया है और मोहल्ले में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. रोहतास में युवक की हत्या : घटना सासाराम के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है. बताया जा रहा है कि बुधवार देर रात चंद तन पीर पहाड़ी के पास मजनू गद्दी नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां आयशा खातून की तबीयत बिगड़ गई. उन्हें पहले स्थानीय क्लिनिक ले जाया गया, फिर वाराणसी रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई. मां-बेटे के साथ निकले जनाजे से रो पड़ा मोहल्ला : मजनू गद्दी और उनकी मां के एक साथ जनाजे की खबर से पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई. आलमगंज के घोसीयान मोहल्ला स्थित उनके घर पर मातम पसरा हुआ है. बड़ी संख्या में स्थानीय लोग वहां पहुंच गए हैं. हत्या के विरोध में सड़क जाम : घटना के विरोध में लोगों ने शव के साथ चंद तन पीर पहाड़ी के पास ओल्ड जीटी रोड और एनएच की ओर जाने वाले रास्ते को जाम कर दिया. सूचना मिलते ही रोहतास के एसपी रौशन कुमार मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर सड़क से हटाया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. तीन आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी : एसपी रौशन कुमार ने बताया कि ''मजनू की हत्या के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. हत्या के पीछे आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है. पहले घटना को दुर्घटना बताने की कोशिश की गई थी, लेकिन बाद में पुलिस जांच में यह हत्या साबित हुई.'' परिजन की मांग, दोषियों को मिले सख्त सजा : मृतक के परिजन शमीम अंसारी ने कहा कि यह हत्या बेहद निंदनीय है और दोषियों को उम्रकैद की सजा मिलनी चाहिए. मजनू गद्दी मेहनतकश मजदूर थे और मकानों में टाइल्स-मार्बल का काम करते थे.
Article Advertisement
Crime
बिहार में बेटे की गोली मारकर हत्या, सदमा नहीं झेल पाई मां, एक साथ दोनों की निकली अर्थी - ROHTAS MURDER
बिहार में बेटे की गोली मारकर हत्या, सदमा नहीं झेल पाई मां, एक साथ दोनों की निकली अर्थी - ROHTAS MURDER रोहतास में बेटे की हत्या के सदमे में मां की भी मौत, मां-बेटे के एक साथ जनाजे से इलाके में पसरा मातम- रोहतास : बिहार के रोहतास जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. अपने बेटे की हत्या की खबर
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

Crime
कभी देश की सीमा की रक्षा करता था, अब ₹42 लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार: किशनगंज में पूर्व सैनिक की गिरफ्तारी से खुला नशा तस्करी का नया सवाल

Crime
साइबर अपराध का बढ़ता जाल: बिहार समेत देशभर में ऑनलाइन ठगी के मामलों में तेजी

India
मिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाई

Technology
6G तकनीक की वैश्विक तैयारी में भारत की बड़ी भागीदारी, अमेरिका समेत 25 देशों के साथ मिलकर करेगा काम
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15115 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8204 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15115 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8204 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
