अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
फरक्का संधि पर बिहार में क्यों मचा बवाल? 30 साल पुराने बांग्लादेश समझौते से क्या है परेशानी, जानें हर सवाल ...भारत-नेपाल सीमा पर पिकअप से ₹60 लाख का गांजा बरामद: पुलिस ने 5.17 क्विंटल गांजा जब्त किया, गाड़ी छोड़ तस्कर...कल 11 सितंबर का मौसम: UP-बिहार से बंगाल तक तूफानी मौसम, समंदर में उठा बवंडर, IMD का धुआंधार बारिश का अलर्टबिहार के वैशाली में निर्माणाधीन पुल से गिरा लोहे का भारी ढांचा, सात मजदूर घायलबिहार के लालगंज में निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर गिरा, हादसे में 8 मजदूर घायल; 2 की हालत गंभीरभारत-नेपाल बॉर्डर पर पुल को लेकर विवाद: नेपाल बोला- हमारी जमीन पर लगे बोर्ड पर भारतीय गांव का नाम; भारत सरक...भारत-नेपाल सीमा पर SSB-पुलिस ने 45 किलो गांजा पकड़ा: तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर नेपाल की ओर भागे, पथराहा म...107 गांवों की जमीन, 8200 करोड़ का खर्च, बिहार से नेपाल तक बन रहा है 150KM सुपर फोरलेन रोडFarakka Barrage : 'जब बिहार को पानी चाहिए तब नहीं मिलता', फरक्का संधि पर संजय झा का बड़ा बयाननेपाल में मिली 128 बोरी भारतीय यूरिया! सीमा पार पहुंची किसानों के हक की खाद; अररिया के फुलकाहा में उठे गंभीर सवालबिहार में छिपे थे 2.5 करोड़ की ठगी के दोनों सरगना, पर लोकेशन मिली फ्रांस कीफरक्का संधि पर बिहार में क्यों मचा बवाल? 30 साल पुराने बांग्लादेश समझौते से क्या है परेशानी, जानें हर सवाल ...भारत-नेपाल सीमा पर पिकअप से ₹60 लाख का गांजा बरामद: पुलिस ने 5.17 क्विंटल गांजा जब्त किया, गाड़ी छोड़ तस्कर...कल 11 सितंबर का मौसम: UP-बिहार से बंगाल तक तूफानी मौसम, समंदर में उठा बवंडर, IMD का धुआंधार बारिश का अलर्टबिहार के वैशाली में निर्माणाधीन पुल से गिरा लोहे का भारी ढांचा, सात मजदूर घायलबिहार के लालगंज में निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर गिरा, हादसे में 8 मजदूर घायल; 2 की हालत गंभीरभारत-नेपाल बॉर्डर पर पुल को लेकर विवाद: नेपाल बोला- हमारी जमीन पर लगे बोर्ड पर भारतीय गांव का नाम; भारत सरक...भारत-नेपाल सीमा पर SSB-पुलिस ने 45 किलो गांजा पकड़ा: तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर नेपाल की ओर भागे, पथराहा म...107 गांवों की जमीन, 8200 करोड़ का खर्च, बिहार से नेपाल तक बन रहा है 150KM सुपर फोरलेन रोडFarakka Barrage : 'जब बिहार को पानी चाहिए तब नहीं मिलता', फरक्का संधि पर संजय झा का बड़ा बयाननेपाल में मिली 128 बोरी भारतीय यूरिया! सीमा पार पहुंची किसानों के हक की खाद; अररिया के फुलकाहा में उठे गंभीर सवालबिहार में छिपे थे 2.5 करोड़ की ठगी के दोनों सरगना, पर लोकेशन मिली फ्रांस की

Article Advertisement

Education

कहां गयी मासूम? रोहतास में 5 साल की बच्ची 4 दिनों से लापता, 6 थानों की पुलिस कर रही तलाश

कहां गयी मासूम? रोहतास में 5 साल की बच्ची 4 दिनों से लापता, 6 थानों की पुलिस कर रही तलाश रहस्यमय तरीके से रोहतास में बच्ची लापता होने के बाद 6 थानों की पुलिस छानबीन कर रही है. पिछले 4 दिनों से सुराग नहीं मिला. रोहतास: 5 साल की मासूम खेत की ओर घूमने गयी थी लेकिन वापस नहीं लौटी. रोहतास में बच्ची लापता

कहां गयी मासूम? रोहतास में 5 साल की बच्ची 4 दिनों से लापता, 6 थानों की पुलिस कर रही तलाश

Article Advertisement

कहां गयी मासूम? रोहतास में 5 साल की बच्ची 4 दिनों से लापता, 6 थानों की पुलिस कर रही तलाश रहस्यमय तरीके से रोहतास में बच्ची लापता होने के बाद 6 थानों की पुलिस छानबीन कर रही है. पिछले 4 दिनों से सुराग नहीं मिला. रोहतास: 5 साल की मासूम खेत की ओर घूमने गयी थी लेकिन वापस नहीं लौटी. रोहतास में बच्ची लापता मामले में पुलिस पिछले 4 दिनों से छानबीन कर रही है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है. परिजनों को अनहोनी की आशंका सता रही है. मामला डेहरी थानाक्षेत्र का बताया जा रहा है. 31 दिसंबर से लापता: बच्ची की मां और चाचा ने इस मामले में पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की है. परिजनों के अनुसार 31 जनवरी की शाम बच्ची अपनी बड़ी बहन के साथ घूमने गयी थी. साथ में 6 साल का एक और बच्चा था. तीनों स्कूल की ओर घूमने जा रहे थे. इसी बीच बड़ी बहन को शौच आया. उसने कहा कि "तुमलोग(4 साल की बच्ची और छोटा लड़का) यहीं रूको मैं घर से होकर आती हूं." दो रास्ते के चक्कर में भटकी: परिजनों के अनुसार जब बड़ी बहन शौच कर वापस गयी तो वह 6 साल का लड़का अकेले आ रहा था. जब बड़ी बहन ने उससे पूछा कि उसकी छोटी बहन कहां गयी तो लड़का ने इशारा करते हुए कहा कि वह दूसरे रास्ते से आ रही है. इसके बाद उस रास्ते गयी लेकिन बच्ची कहीं नहीं थी. इसके बाद उसने परिजनों को जानकारी दी. वापस नहीं आयी बच्ची: इधर, बड़ी बहन ने परिजनों को बताया कि वह दोनों को छोड़कर बाथरूम करने आयी थी. दोनों (4 साल की बच्ची और छोटा लड़का) स्कूल के पास थे. इसी बीच बच्ची ने उस लड़के से कहा कि तुम दूसरे रास्ते से जाओ और मैं दूसरे रास्ते से जाती हूं." दोनों अलग-अलग रास्ते से खेत की ओर जा रहे थे. 6 साल का बच्चा तो लौट आया लेकिन 4 साल की बच्ची वापस नहीं आयी. रहस्यमय तरीके से लापता हो गयी. हर एंगल से जांच कर रही पुलिस: इस मामले में परिजनों ने उसी दिन थाना में जाकर इसकी शिकायत की. इसके बाद पुलिस ने तुरंत एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू की. इस मामले में डीएसपी-2 वंदना मिश्रा ने बताया कि पुलिस की ओर से डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है. आसपास के तालाब में भी छानबीन की जा रही है. वहीं किडनैपिंग एंगल से भी जांच हो रही लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है कि बच्ची कहां गयी. 6 थानों की पुलिस छानबीन में जुटी: सोशल साइट्स पर भी गुमशुदा बच्ची की तस्वीर डाली गयी है. रोहतास एसपी रौशन कुमार ने टीम गठित की. डीएसपी वंदना मिश्रा के नेतृत्व में डालमियानगर, डेहरी, इन्द्रपुरी, तिलौथू, डेहरी मुफ्फसिल, व महिला थाना सहित 6 थाने की तेजतर्रार पुलिस टीम के साथ-साथ डॉग स्क्वायड की टीम को भी लगाया गया है. टीम मुहल्ले में जाकर पड़ोसियों सहित एक-एक शख्स से पूछताछ कर रही है. "पुलिस टीम हर एंगेल्स से जांच कर रही है. किडनैपिंग या किसी से दुश्मनी मामले को भी देखा जा रहा है. घर के करीब बगल में तालाब है, वहां भी पानी निकलवा कर देख लिया गया है. डॉग स्क्वायड की मदद ली जा रही है जल्द ही बच्ची को बरामद करने की कवायद की जा रही है." -वंदना मिश्रा, डीएसपी

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read