पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी, सामने आई बड़ी वजह Robin Uthappa Arrest Warrant: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा की मुश्किलें थोड़ी बढ़ती हुई दिखाई दे रही है।
उनके खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया गया है।
Robin Uthappa Arrest Warrant: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा की मुश्किलें थोड़ी बढ़ती हुई दिखाई दे रही है।
उनके खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया गया है।
ये खबर सामने आने के बाद क्रिकेट जगत में काफी हलचल मच गई है।
उथप्पा एक समय पर टीम इंडिया के प्रमुख खिलाड़ी हुआ करते थे।
PF घोटाले का लगा आरोप दरअसल पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा के ऊपर प्रोविडेंट फंड घोटाले का आरोप लगा है।
उनके खिलाफ ये अरेस्ट वारंट क्षेत्रीय पीएफ आयुक्त सदाक्षरी गोपाल रेड्डी ने जारी किया है।
इसके साथ उन्होंने पुलिस को इस मामले को गंभीरता से लेने और आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया है।
इस कंपनी का मैनेजमेंट देख रहे थे उथप्पा रॉबिन उथप्पा सेंचुरीज लाइफस्टाइल ब्रांड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का मैनेजमेंट देख रहे थे।
अब रॉबिन पर आरोप लगा कि, उन्होंने कंपनी के कर्मचारियों के वेतन से पीएफ काटा और उसको बाद में उनके अकाउंट में भी ऐड नहीं किया।
रिपोर्ट के मुताबिक ये पूरा घोटाला 23 लाख रुपये का बताया जा रहा है।
पुलकेशिनगर पुलिस को एक पत्र लिखकर आयुक्त गोपाल रेड्डी ने इस वारंट को अंजाम देने की बात कही है।
वहीं दूसरी तरफ उथप्पा ने अपना निवास स्थान बदल लिया है, जिसके चलते पुलिस को ये वारंट पीएफ कार्यालय को वापस करना पड़ा है।
जिसके बाद पुलिस और पीएफ विभाग पूर्व क्रिकेटर के निवास स्थान का पता चलाने की जांच कर रहे हैं।
मामला कर्मचारियों की सुरक्षा से जुड़ा होने के चलते इसको गंभीर रूप से देखा जा रहा है।
फिलहाल पुलिस और पीएफ विभाग दोनों मिलकर इसकी जांच कर रहे हैं।
Sports
पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी, सामने आई बड़ी वजह
Published: 21/12/2024, 05:14:50 pm•28 views•Seemanchal Live
पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी, सामने आई बड़ी वजह Robin Uthappa Arrest Warrant: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा की मुश्किलें थोड़ी बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। उनके खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया गया है। Robin Uthappa Arrest Warrant: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

Sports
इंग्लैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया की तैयारियां तेज, युवा खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

Sports
साउथ एशियन थ्रो बॉल चैंपियनशिप में भारत का जलवा, पुरुष और महिला दोनों टीमों ने जीता गोल्ड

Sports
भारतीय लीग खेलने की सजा: पीटर सिडल पर लगा बैन, T20 ब्लास्ट से बाहर
Bihar
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर नीतीश कुमार ने मतदाताओं को बड़ा संदेश दिया

Jobs
अररिया जिला प्रशासन द्वारा भर्ती की नई अधिसूचना जारी
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15065 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8193 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6746 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5994 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5642 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15065 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8193 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6746 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5994 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5642 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views


