बिहार के नालंदा में 4 युवकों की मौत, 2 बाइक आपस में भिड़ीं, 6 दोस्त घूमने आए थे दशहरा मेला 2 बाइक आपस मे जोरदार तरीके से भिड़ी और दोनों पर सवार 6 युवक उछलकर सड़क पर गिरे।
हादसे में 4 युवकों की मौत हो गई, 2 युवकों को चोटें लगीं।
हादसा बिहार के नालंदा शहर में हुआ।
Bihar Nalanda Road Accident: बिहार के नालंदा में बीती रात भीषण सड़क हादसा हुआ।
2 बाइक आपस में भिड़ गईं और हादसे में 4 युवकों की मौत हो गई।
2 युवक गंभीर रूप से घायल हुए।
हादसा सरमेरा थाना इलाके के तहत आने वाले क्षेत्र में बढ़िया मोड़ पर हुआ।
दोनों बाइक आमने-सामने जोरदार तरीके से टकराईं।
राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने मौके पर आकर सभी 6 घायल युवकों को उपचार के लिए शरीफ सदर अस्पताल भिजवाया, लेकिन 4 युवकों को डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच में ही मृत घोषित कर दिया।
अन्य 2 युवकों की हालत खतरे से बाहर है।
पुलिस ने चारों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए हैं।
वहीं मृतकों-घायलों के परिजनों को भी हादसे की जानकारी देकर बुला लिया।
घायल और मृतक आपस में जानकार थे मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हादसे में मारे गए युवकों में से 2 युवक गांव शेखुपुरा निवाली और 2 युवक गांव सरमेरा निवासी थे।
युवकों की मौत की खबर गांव पहुंचते ही मातम पसर गया।
चारों के परिवारों में कोहराम मच गया।
मृतकों की शिनाख्त गांव शेखपुरा निवासी 22 वर्षीय दिलीप कुमार पुत्र राजन कुमार, 35 वर्षीय राज कुमार पुत्र शशि रंजन कुमार के रूप में हुई।
अन्य 2 मृतकों की शिनाख्त सरमेरा गांव निवासी 24 वर्षीय संजय केवट पुत्र सोनू कुमार, मूलरूप से गया निवासी बॉस कुमार के रूप में हुई, जो संजय केवट के पिता सोनू कुमार का दोस्त था।
घायल युवकों की पहचान सूरज कुमार के बेटे सागर केवट और राज हंस के बेटे रोहन केवट के रूप में हुई।
दशहरा मेला घूमने निकले थे छहों युवक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, घायल युवकों को परिजनों ने इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल हॉस्पिटल विम्स में भर्ती कराया है।
घायलों ने पुलिस को बताया कि 4 दोस्त एक बाइक पर दशहरा और दुर्गा पूजा मेला घूमने निकले थे।
सामने से एक बाइक पर 2 युवक आ रहे थे, लेकिन एक दूसरे को ओवरटेक करने के चक्कर में आमने-सामने की टक्कर दोनों बाइक में हो गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक और सभी 6 युवक उछलकर सड़क पर गिरे।
लोगों ने हादसे की सूचना डायल 112 पर दी।
इलाके में गश्त कर रही PCR मौके पर पहुंची।
Article Advertisement
India
बिहार के नालंदा में 4 युवकों की मौत, 2 बाइक आपस में भिड़ीं, 6 दोस्त घूमने आए थे दशहरा मेला
बिहार के नालंदा में 4 युवकों की मौत, 2 बाइक आपस में भिड़ीं, 6 दोस्त घूमने आए थे दशहरा मेला 2 बाइक आपस मे जोरदार तरीके से भिड़ी और दोनों पर सवार 6 युवक उछलकर सड़क पर गिरे। हादसे में 4 युवकों की मौत हो गई, 2 युवकों को चोटें लगीं। हादसा बिहार के नालंदा शहर में हुआ। Bihar Nalanda Road Accident: बिहार के

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
मिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाई

India
गुजरात को 35 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात, रेल और सड़क नेटवर्क को मिलेगा नया विस्तार

India
भारत की सैन्य शक्ति को बड़ा विस्तार: 1.10 लाख करोड़ रुपये के रक्षा उपकरणों की खरीद को मंजूरी

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
