‘टाइगर अभी जिंदा है…’, ईडी की पूछताछ पर आरजेडी का पोस्टर, बीजेपी पर साधा निशाना राजनीति में अगर किसी को जवाब देना हो तो पोस्टर से बेहतर कुछ नहीं।
लैंड फाॅर जाॅब मामले में आरजेडी प्रमुख लालू यादव से पूछताछ के बाद आज उनके घर के बाहर एक पोस्टर नजर आया।
बिहार में चुनाव से पहले पोस्टर वार जारी है।
राजनीति में पोस्टर बड़ी भूमिका निभाते हैं।
कहा जाता है कि पोस्टर किसी को जवाब देने का सबसे अच्छा तरीका माना जाता है।
इसी क्रम में आरजेडी प्रमुख लालू यादव के पटना स्थित घर के बाहर एक पोस्टर लगा है, जिस पर लिखा है- ‘न झुका हूं, न झुकूंगा, टाइगर अभी जिंदा है’।
अब इस पोस्टर को बुधवार को हुई ईडी की पूछताछ से जोड़कर देखा जा रहा है।
बता दें कि ईडी के पटना स्थित ऑफिस में कल सुबह 11 बजे आरजेडी प्रमुख लालू यादव पूछताछ के लिए पहुंचे थे।
यह पूछताछ लैंड फाॅर जाॅब मामले में हुई।
इस दौरान ईडी के अफसरों ने लालू यादव से 4 घंटे तक सवाल-जवाब किए।
पूछताछ शुरू होने से पहले अफसरों ने लालू यादव से पूछा कि आप कैसे हैं।
थोड़ा रिलैक्स हो जाइए।
चाय या काॅफी लीजिए।
इस पर उन्होंने कहा कि ठीक बानी यानी सब कुछ ठीक है।
जानकारी के अनुसार बुधवार की पूछताछ से ईडी यह पता करना चाह रही कि पहले की पूछताछ में जो जवाब उन्होंने दिए वे सही थे या उन्होंने गुमराह किया था।
बता दें कि इससे पहले ईडी ने तेजप्रताप यादव और राबड़ी देवी से पूछताछ की थी।
ईडी सूत्रों की मानें तो लालू प्रसाद से ईडी ने संजय राय, किरण देवी, लाल बाबू राय, राबड़ी देवी और मीसा भारती को पूर्व में बेची गई जमीनों के बारे में जानकारी ली।
ईडी ने कहा कि इन लोगों ने आपके परिवार को इतने कम दामों में जमीन क्यों बेची?
इनके लोगों को रेलवे में गु्रप डी के पदों पर नौकरियां क्यों दी गई?
Article Advertisement
Politics
‘टाइगर अभी जिंदा है…’, ईडी की पूछताछ पर आरजेडी का पोस्टर, बीजेपी पर साधा निशाना
‘टाइगर अभी जिंदा है…’, ईडी की पूछताछ पर आरजेडी का पोस्टर, बीजेपी पर साधा निशाना राजनीति में अगर किसी को जवाब देना हो तो पोस्टर से बेहतर कुछ नहीं। लैंड फाॅर जाॅब मामले में आरजेडी प्रमुख लालू यादव से पूछताछ के बाद आज उनके घर के बाहर एक पोस्टर नजर आया। बिहार में चुनाव से पहले पोस्टर वार जारी है। राजनीत

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

India
मिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाई

Technology
6G तकनीक की वैश्विक तैयारी में भारत की बड़ी भागीदारी, अमेरिका समेत 25 देशों के साथ मिलकर करेगा काम
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15115 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8204 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15115 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8204 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
