‘बिहार में आज गरज के साथ छींटे पड़ेंगे…’, PM मोदी के भागलपुर दौरे पर राजद सांसद का तंज Bihar Politics News: पीएम नरेंद्र मोदी के सोमवार को बिहार दौरे को लेकर राजद हमलावर है।
अब राजद सांसद सुधाकर सिंह ने उन पर निशाना साधा है।
विस्तार से उनके बयान के बारे में जानते हैं।
RJD MP Sudhakar Singh: पीएम नरेंद्र मोदी सोमवार को भागलपुर के दौरे पर हैं।
उनके दौरे को लेकर राष्ट्रीय जनता दल लगातार हमलावर है।
अब RJD सांसद सुधाकर सिंह ने मोदी के दौरे पर तंज कसा है।
पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह से जब दौरे को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि पहले समाचार चैनलों और रेडियो पर जब एंकर न्यूज पढ़ता था तो कहता था कि आज मौसम खराब है।
गरज के साथ छींटे पड़ेंगे।
ठीक उसी तरह की हालत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की है।
आज भागलपुर में वे खूब गरजेंगे।
बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव जो होने हैं, मोदी आज जुमलों की बौछार करेंगे।
लोगों के हक में छींटे के बराबर भी नहीं आएगा।
प्रधानमंत्री के तौर पर मोदी ने बिहार के लिए आज तक जितनी भी घोषणाएं की हैं, उनमें से 40 फीसदी भी पूरी नहीं हो सकी हैं।
सुधाकर सिंह ने कहा कि पीएम ने दरभंगा में एम्स बनाने का ऐलान किया था, आज तक उसका निर्माण कार्य भी शुरू नहीं हुआ।
बक्सर से भागलपुर तक एक्सप्रेसवे के निर्माण की घोषणा की थी।
इसके अलावा मुंडेश्वरी आरा रेल पथ की घोषणा हुई थी, बिहार में इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बनाने की बात हुई थी, ये घोषणाएं आज तक पूरी नहीं हो सकी हैं।
इन घोषणाओं के लिए एक रुपये तक का सहयोग नहीं किया गया है।
मोदी सिर्फ बयानबाजी करते हैं, आज भी ऐसे बयान आएंगे।
न मुझे उनसे उम्मीद है, न ही बिहार की जनता को।
बिहार की जनता अब सब कुछ समझ चुकी है।
अरुण यादव ने भी साधा था निशाना इससे पहले राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने मोदी पर निशाना साधा था।
उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की घोषणा की थी।
युवाओं को हर साल 2 करोड़ नौकरियां देने, किसानों की आय दोगुनी करने की बात कही थी।
एक भी वादा मोदी ने पूरा नहीं किया।
महंगाई पर लगाम लगाने और राज्य में उद्योग-धंधे स्थापित करने का वादा भी अधूरा है।
केंद्र सरकार ने लगातार बिहार की अनदेखी की है।
Article Advertisement
Politics
‘बिहार में आज गरज के साथ छींटे पड़ेंगे…’, PM मोदी के भागलपुर दौरे पर राजद सांसद का तंज
‘बिहार में आज गरज के साथ छींटे पड़ेंगे…’, PM मोदी के भागलपुर दौरे पर राजद सांसद का तंज Bihar Politics News: पीएम नरेंद्र मोदी के सोमवार को बिहार दौरे को लेकर राजद हमलावर है। अब राजद सांसद सुधाकर सिंह ने उन पर निशाना साधा है। विस्तार से उनके बयान के बारे में जानते हैं। RJD MP Sudhakar Singh: पीएम नरे

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

India
मिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाई

Technology
6G तकनीक की वैश्विक तैयारी में भारत की बड़ी भागीदारी, अमेरिका समेत 25 देशों के साथ मिलकर करेगा काम
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15115 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8204 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15115 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8204 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
