अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
फर्जी आधार से भारतीय पहचान का खेल, सीमा पर बढ़ी चौकसीPurnia News: सिरसी की मिट्टी से बिहार सरकार के मंत्री तक पहुंचा सियासी सफरबिहार में NH-31 पर फिर महंगा हुआ सफर, साल में दूसरी बार बढ़ा टोल टैक्स, जानें कार से ट्रक तक का रेटसीमांचल एक्सप्रेस में मां की गोद से छूटा 9 माह का मासूम, खिड़की से गिरने पर चली गई जानबिहार के युवाओं को मुफ्त मिलती है 15 हजार तक की टूल किट, जानें कौन ले पाएगा लाभKatihar News: बिहार के विकास में संदेश वाहक बने व्यवसायी ः भाजपा प्रदेश अध्यक्षबिहार: असम से 50 लाख की हेरोइन की खेप लेकर पहुंचे थे तस्कर, पटना की युवती सहित पांच गिरफ्तार; लाखों रुपये जब्तथाना परिसर में पंखे से लटक कर दे दी जान! पटना से सटे पालीगंज में सनसनीखेज घटना से पुलिस महकमे में हड़कंपChapra News: बिहार नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष अजय सिंह व पूर्व सांसद कविता सिंह का स्वागतबिहार: मुजफ्फरपुर में स्कूल गेट पर ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद हुए दो शूटरOPINION: नेहा झा के चरित्र हनन का दोषी कौन? बिहार पुलिस आखिर कब सीखेगी कायदा-कानून, कैसे कर दी इतनी बड़ी भू...फर्जी आधार से भारतीय पहचान का खेल, सीमा पर बढ़ी चौकसीPurnia News: सिरसी की मिट्टी से बिहार सरकार के मंत्री तक पहुंचा सियासी सफरबिहार में NH-31 पर फिर महंगा हुआ सफर, साल में दूसरी बार बढ़ा टोल टैक्स, जानें कार से ट्रक तक का रेटसीमांचल एक्सप्रेस में मां की गोद से छूटा 9 माह का मासूम, खिड़की से गिरने पर चली गई जानबिहार के युवाओं को मुफ्त मिलती है 15 हजार तक की टूल किट, जानें कौन ले पाएगा लाभKatihar News: बिहार के विकास में संदेश वाहक बने व्यवसायी ः भाजपा प्रदेश अध्यक्षबिहार: असम से 50 लाख की हेरोइन की खेप लेकर पहुंचे थे तस्कर, पटना की युवती सहित पांच गिरफ्तार; लाखों रुपये जब्तथाना परिसर में पंखे से लटक कर दे दी जान! पटना से सटे पालीगंज में सनसनीखेज घटना से पुलिस महकमे में हड़कंपChapra News: बिहार नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष अजय सिंह व पूर्व सांसद कविता सिंह का स्वागतबिहार: मुजफ्फरपुर में स्कूल गेट पर ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद हुए दो शूटरOPINION: नेहा झा के चरित्र हनन का दोषी कौन? बिहार पुलिस आखिर कब सीखेगी कायदा-कानून, कैसे कर दी इतनी बड़ी भू...

Article Advertisement

India

बिहार की ‘हॉट सीट’ से RJD ने किया उम्मीदवार का ऐलान, आरजेडी और शहाबुद्दीन परिवार का रिश्ता खत्म

बिहार की ‘हॉट सीट’ से RJD ने किया उम्मीदवार का ऐलान, आरजेडी और शहाबुद्दीन परिवार का रिश्ता खत्म आरजेडी ने सीवान से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। कहा जा रहा है कि इसके बाद आरजेडी और शहाबुद्दीन परिवार का रिश्ता भी खत्म हो गया है। बिहार की सबसे हॉट सीट बन च

बिहार की ‘हॉट सीट’ से RJD ने किया उम्मीदवार का ऐलान, आरजेडी और शहाबुद्दीन परिवार का रिश्ता खत्म

Article Advertisement

बिहार की ‘हॉट सीट’ से RJD ने किया उम्मीदवार का ऐलान, आरजेडी और शहाबुद्दीन परिवार का रिश्ता खत्म आरजेडी ने सीवान से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। कहा जा रहा है कि इसके बाद आरजेडी और शहाबुद्दीन परिवार का रिश्ता भी खत्म हो गया है। बिहार की सबसे हॉट सीट बन चुकी सिवान पर आरजेडी के उम्मीदवार का सस्पेंस अब खत्म हो गया है। आरजेडी ने यहां से उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। आरजेडी ने सिवान से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। इसकी जानकारी खुद अवध बिहारी चौधरी ने अपने सोशल मीडिया पर दी है। RJD ने किया सिवान से उम्मीदवार घोषित अवध बिहारी चौधरी को टिकट मिलने से यह साफ हो गया है कि अब सिवान में दिवंगत शहाबुद्दीन के परिवार और आरजेडी का रिश्ता भी लगभग खत्म ही हो गया है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने रविवार की रात सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर किया जिसके बाद यह साफ हो गया कि शहाबुद्दीन के परिवार से सिवान सीट दूर हो चुकी है। सामने आई फोटो में अवध बिहारी चौधरी, तेजश्वी यादव और लालू प्रसाद के हाथ से सिम्बल लेते दिखाई दे रहे हैं। फोटो शेयर कर अवध बिहारी चौधरी ने लिखा है “आज राष्ट्रीय जनता दल द्वारा मुझे आधिकारिक रूप से सिंबल दिया गया। इसके साथ ही मेरी जिम्मेदारी भी बढ़ गई। सिवान के तमाम अमन पसंद लोगों की आज जीत हुई है, सिवान में रह रहे सभी गांधीवादी विचारधारा के मित्रों की जीत हुई है। मैं आपके लिए पूर्व की तरह हमेशा सेवा में रहूंगा।” राष्ट्रीय जनता दल ने जिस विश्वास व उम्मीद के साथ मुझे सिवान लोकसभा क्षेत्र की जनता की सेवा करने के लिए मैदान में उतारा है, मैं विश्वास दिलाता हूं की राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदों पर पूर्ण रूप से खरा उतरूंगा। मुझे अपने लोगों पर पूर्ण विश्वास है वो लोग अपने सेवक को लोकसभा भेज सिवान के विकास की रुकी हुई गाड़ी को रफ्तार में लाएंगे। आप सब मेरी हिम्मत हैं, हौसला हैं, ताकत हैं।” 9 अप्रैल को आरजेडी ने 22 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी लेकिन सिवान का नाम नहीं था। इसके बाद से ही अवध बिहारी चौधरी शांत हो गए थे। कहा जा रहा था कि आरजेडी की तरफ से शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब और उनके बेटे ओसामा को मनाने की कोशिश की जा रही थी लेकिन बात नहीं बनी और हिना शहाब ने निर्दलीय मैदान में उतरने का ऐलान कर दिया। कहा जा रहा है है कि लालू प्रसाद यादव शाहबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब को नाराज नहीं करना चाहते थे। जबकि तेजस्वी यादव को अवध बिहारी चौधरी पर भरोसा था। हिना शहाब लगातार जनसभाएं कर रही हैं और आरजेडी पर खुलकर हमला बोल रही हैं। कहा जा रहा है कि वह इस बात से नाराज हैं कि सत्ता में होने के बाद भी जब ओसामा के खिलाफ पुलिसिया कार्रवाई हुई तो लालू परिवार ने उनका साथ नहीं दिया।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read