अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
किशनगंज में स्कूल-कॉलेज के आसपास मनचलों पर पुलिस की नजर, छात्राओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदमजमुई मामले में बड़ा अपडेट: राष्ट्रीय महिला आयोग ने DGP से मांगी रिपोर्ट, वीडियो वायरल करने वालों पर भी कार्रवाई के निर्देशअब मोबाइल वीडियो से पता चलेगी गांव की सड़क की हालत, सरकार कर रही AI सिस्टम का परीक्षणएशियन गेम्स 2026 में भारत की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को 3-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में बनाई जगहआधी रात को रिकवरी एजेंटों ने ट्रक उठाया, सुप्रीम कोर्ट ने फाइनेंस कंपनी को 15 लाख रुपये देने का आदेश दियाभारत का तेल आयात बिल 48 प्रतिशत बढ़कर 75 अरब डॉलर के करीब, महंगे कच्चे तेल का आम आदमी पर क्या असरबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 22 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार में आज बदलेगा मौसम: पटना, गया... 18 जिलों में बारिश का अलर्ट, आंधी-वज्रपात का भी है खतरा160 किलो सूखी मछली के साथ दो नेपाली को पकड़ा: चार बोरियों में मिली मछली, दो बाइक भी जब्त; कस्टम कार्यालय बढ...भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और नेपाल पुलिस की हुई बैठकककरहवा सीमा पर 2 बोरी यूरिया के साथ तस्कर गिरफ्तार: भारत से नेपाल ले जा रहा था, एसएसबी ने कार्रवाई कीकिशनगंज में स्कूल-कॉलेज के आसपास मनचलों पर पुलिस की नजर, छात्राओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदमजमुई मामले में बड़ा अपडेट: राष्ट्रीय महिला आयोग ने DGP से मांगी रिपोर्ट, वीडियो वायरल करने वालों पर भी कार्रवाई के निर्देशअब मोबाइल वीडियो से पता चलेगी गांव की सड़क की हालत, सरकार कर रही AI सिस्टम का परीक्षणएशियन गेम्स 2026 में भारत की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को 3-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में बनाई जगहआधी रात को रिकवरी एजेंटों ने ट्रक उठाया, सुप्रीम कोर्ट ने फाइनेंस कंपनी को 15 लाख रुपये देने का आदेश दियाभारत का तेल आयात बिल 48 प्रतिशत बढ़कर 75 अरब डॉलर के करीब, महंगे कच्चे तेल का आम आदमी पर क्या असरबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 22 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार में आज बदलेगा मौसम: पटना, गया... 18 जिलों में बारिश का अलर्ट, आंधी-वज्रपात का भी है खतरा160 किलो सूखी मछली के साथ दो नेपाली को पकड़ा: चार बोरियों में मिली मछली, दो बाइक भी जब्त; कस्टम कार्यालय बढ...भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और नेपाल पुलिस की हुई बैठकककरहवा सीमा पर 2 बोरी यूरिया के साथ तस्कर गिरफ्तार: भारत से नेपाल ले जा रहा था, एसएसबी ने कार्रवाई की

Article Advertisement

India

वास्तविक सुरक्षा एवं साइबर सुरक्षा पर ध्यान दिया जाना चाहिए: वायुसेना प्रमुख

वास्तविक सुरक्षा एवं साइबर सुरक्षा पर ध्यान दिया जाना चाहिए: वायुसेना प्रमुख नयी दिल्ली, 17 सितंबर (भाषा) एयर चीफ मार्शल आर के एस भदौरिया ने कहा है कि अभियानगत तैयारियों को मजबूत करने के लिए विश्लेषण की आवश्यकता है और इन्हें बनाए रखने के साथ-साथ वास्तविक सुरक्षा और साइबर सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित कर

वास्तविक सुरक्षा एवं साइबर सुरक्षा पर ध्यान दिया जाना चाहिए: वायुसेना प्रमुख

Article Advertisement

वास्तविक सुरक्षा एवं साइबर सुरक्षा पर ध्यान दिया जाना चाहिए: वायुसेना प्रमुख नयी दिल्ली, 17 सितंबर (भाषा) एयर चीफ मार्शल आर के एस भदौरिया ने कहा है कि अभियानगत तैयारियों को मजबूत करने के लिए विश्लेषण की आवश्यकता है और इन्हें बनाए रखने के साथ-साथ वास्तविक सुरक्षा और साइबर सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। भारतीय वायुसेना के शुक्रवार को जारी बयान के अनुसार, भदौरिया ने उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में भारतीय वायु सेना की मध्य वायु कमान के वार्षिक कमांडर सम्मेलन को संबोधित करते हुए बृहस्पतिवार को निर्देश दिए कि सभी मंचों, हथियार प्रणालियों और अन्य साजो-सामान को एकदम तैयार रखा जाए। वायुसेना प्रमुख भदौरिया ने कमांडरों से अभियानों के दौरान उड़ान के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के प्रयासों को जारी रखने का आग्रह किया और नवोन्मेष, आत्मनिर्भरता एवं स्वदेशीकरण के माध्यम से भारतीय वायुसेना की युद्धक क्षमता को बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। भदौरिया ने अभियानगत तैयारियों को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण विश्लेषण करने, इन्हें बनाए रखने पर ध्यान केंद्रित करने, वास्तविक और साइबर सुरक्षा को पुख्ता करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने बाढ़ राहत के हालिया प्रयासों और नागरिक प्रशासन को सहायता देने में मध्य वायु कमान की भूमिका की सराहना की। मध्य प्रदेश का ग्वालियर-चंबल क्षेत्र पिछले महीने भारी बारिश के बाद बाढ़ की चपेट में आ गया था और वायुसेना ने लोगों को बचाने और राहत सामग्री पहुंचाने में प्रशासन की सहायता की थी।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read