अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
'कुछ लोग हमें मार रहे हैं', बिहार में चलती ट्रेन में STF बन की लूटपाट, युवक को नीचे फेंका, मौतबिहार में शराबबंदी से 20 हजार करोड़ का नुकसान हो रहा, सम्राट चौधरी बोले- यह फैसला महिलाओं के सम्मान से जुड़ाIMD Weather Today: समंदर में फिर उठा बवंडर, बंगाल-बिहार में 60 KMPH वाला तूफान, दिल्‍ली-यूपी भी नहीं बचेंगे...बिहार मौसम: पटना समेत 19 जिलों में बारिश का अलर्ट, ठनका से 3 की मौत, 14 सितंबर से बदलेगा वेदरमोदी कैबिनेट के 10783 करोड़ के रेल प्रोजेक्ट से बिहार को क्या फायदा? सीएम सम्राट चौधरी ने बताया पूरा 'गणित'Bihar Flood: खाना देखते ही मंत्रीजी का पारा हाई, पहले रसोइया फिर CO साहब की लगा डाली क्लासभारत-नेपाल सीमा : बिहार पुलिस, एसएसबी, नेपाल पुलिस की संयुक्त पेट्रोलिंगभारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा को लेकर बैठकबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 10 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारMaharajganj News: सोनौली बॉर्डर पर 10 किलोमीटर लंबा जाम, 1500 मालवाहक फंसेतुकाराम मुंढे के एक्शन का इफेक्ट पहुंचा बिहार! क्वालिटी फूड उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य सचिव के सख्त निर्देश'कुछ लोग हमें मार रहे हैं', बिहार में चलती ट्रेन में STF बन की लूटपाट, युवक को नीचे फेंका, मौतबिहार में शराबबंदी से 20 हजार करोड़ का नुकसान हो रहा, सम्राट चौधरी बोले- यह फैसला महिलाओं के सम्मान से जुड़ाIMD Weather Today: समंदर में फिर उठा बवंडर, बंगाल-बिहार में 60 KMPH वाला तूफान, दिल्‍ली-यूपी भी नहीं बचेंगे...बिहार मौसम: पटना समेत 19 जिलों में बारिश का अलर्ट, ठनका से 3 की मौत, 14 सितंबर से बदलेगा वेदरमोदी कैबिनेट के 10783 करोड़ के रेल प्रोजेक्ट से बिहार को क्या फायदा? सीएम सम्राट चौधरी ने बताया पूरा 'गणित'Bihar Flood: खाना देखते ही मंत्रीजी का पारा हाई, पहले रसोइया फिर CO साहब की लगा डाली क्लासभारत-नेपाल सीमा : बिहार पुलिस, एसएसबी, नेपाल पुलिस की संयुक्त पेट्रोलिंगभारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा को लेकर बैठकबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 10 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारMaharajganj News: सोनौली बॉर्डर पर 10 किलोमीटर लंबा जाम, 1500 मालवाहक फंसेतुकाराम मुंढे के एक्शन का इफेक्ट पहुंचा बिहार! क्वालिटी फूड उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य सचिव के सख्त निर्देश

Article Advertisement

Politics

रामचेत मोची ने गांधी फैमिली को भेंट की हाथ से बनी चप्पलें, राहुल गांधी ने वीडियो किया जारी

रामचेत मोची ने गांधी फैमिली को भेंट की हाथ से बनी चप्पलें, राहुल गांधी ने वीडियो किया जारी Ramchet Mochi News: राहुल गांधी ने रामचेत मोची से मिलने का वीडियो जारी किया है। इस दौरान राहुल गांधी ने मोची समुदाय की सराहना करते हुए कहा कि इस समाज के लोगों को बहुत ज्ञान है। लेकिन, उनकी उस ज्ञान को पर्याप्त

रामचेत मोची ने गांधी फैमिली को भेंट की हाथ से बनी चप्पलें, राहुल गांधी ने वीडियो किया जारी

Article Advertisement

रामचेत मोची ने गांधी फैमिली को भेंट की हाथ से बनी चप्पलें, राहुल गांधी ने वीडियो किया जारी Ramchet Mochi News: राहुल गांधी ने रामचेत मोची से मिलने का वीडियो जारी किया है। इस दौरान राहुल गांधी ने मोची समुदाय की सराहना करते हुए कहा कि इस समाज के लोगों को बहुत ज्ञान है। लेकिन, उनकी उस ज्ञान को पर्याप्त सम्मान नहीं मिलता है। Ramchet Mochi Meets Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी से उनके दिल्ली स्थित आवास पर सुल्तानपुर के मोची रामचेत ने मुलाकात की। सोमवार शाम को हुई इस मुलाकात का वीडियो राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। इस दौरान रामचेत के साथ उनके परिजन भी साथ थे। रामचेत मोची राहुल गांधी से मिलने दिल्ली आए थे, जहां वे प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी से भी मिले। मुलाकात के दौरान रामचेत ने बताया कि वो दो दुकानों के मालिक बन गए हैं। पिछले साल चर्चा में आए थे रामचेत बता दें कि पिछले साल जुलाई महीने में उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में सड़क किनारे छोटी सी दुकान चलाने वाले रामचेत मोची से राहुल गांधी मिले थे। जिसकी बहुत चर्चा हुई थी। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर की जिला अदालत के बाहर छोटी-सी दुकान के सहारे रामचेत मोची बमुश्किल अपना गुजारा कर पाते थे। उस समय राहुल गांधी ने रामचेत मोची को जूता सिलने की एक मशीन और कुछ जरूरी सामान भेंट किए थे। उस मशीन के सहारे रामचेत मोची का काम अच्छा चल पड़ा और अब दो दुकानों पर काम कर रहे है। राहुल गांधी ने जारी किया वीडियो रामचेत मोची और गांधी फैमिली के मुलाकात का वीडियो खुद राहुल गांधी ने शेयर किया है। एक मिनट 28 सेकंड के इस वीडियो में दिखाई देता है कि रामचेत के कमरे में प्रवेश करते ही राहुल गांधी गले लगाकर रामचेत मोची का स्वागत करते हैं। कुछ देर बाद सोनिया गांधी भी वहां पहुंचीं और हाथ जोड़कर अभिवादन किया। अंदर पहुंचने पर रामचेत मोची ने सोनिया गांधी के पैर छूकर आर्शिवाद लिया। इस दौरान प्रियंका गांधी भी मौजूद थीं। इस दौरान रामचेत मोची के साथ उनके परिजन भी साथ थे। रामचेत ने सोनिया गांधी से अपने पोते का परिचय भी करवाया। सोनिया गांधी ने बच्चे से उसका नाम पूछा तो उसने अपना नाम रेयांश बताया। राहुल गांधी ने पूछा कि काम ठीक चल रहा है आपका, मशीन ठीक है? वीडियो शेयर कर कांग्रेस ने कही यह बात वीडियो शेयर करते हुए कांग्रेस ने कहा, ‘जूते बनाने के काम में हुनरमंद यूपी, सुल्तानपुर के रामचेत जी अपने परिवार के साथ राहुल गांधी से मिलने उनके घर पहुंचे। यहां उनसे सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी ने भी मुलाकात की। रामचेत ने बताया कि राहुल गांधी की दी हुई मशीन से वे लगातार अपना बिजनेस आगे बढ़ा रहे हैं। ये एक मिसाल है कि अगर देश के हुनरमंद हाथों को शक्ति दी जाए, तो वे पूरी दुनिया में अपने हुनर का झंडा गाड़ देंगे।’   हाथों से बनाई चप्पलें गांधी परिवार को गिफ्ट कीं वीडियो में देखा जा सकता है कि मुलाकात के दौरान रामचेत अपने साथ हाथों से बनाई हुई चप्पलें भी साथ लेकर आए थे। उन्होंने राहुल गांधी के साथ-साथ सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी को ये चप्पलें भेंट कीं। उन्होंने यह भी बताया कि राहुल गांधी ने जो मशीन गिफ्ट की थी उसकी मदद से वो पहले से ज्यादा जल्दी चप्पलें बना लेते हैं और अपने बिजनेस को भी बढ़ा रहे हैं। राहुल गांधी ने मोची समुदाय के हुनर की सराहना करते हुए कहा कि हमारे जो मोची हैं उनके पास बहुत हुनर है, बहुत कैपेबिलिटी है और बहुत ज्ञान है। लेकिन, हम उस ज्ञान की इज्जत नहीं करते। राहुल गांधी ने कहा कि आपका जो हुनर है उसमें थोड़ी पॉलिश लगानी होगी। तो ये मैं आपके साथ करूंगा। ठीक है। राहुल गांधी ने दिए टिप्स राहुल गांधी ने मुलाकात के दौरान पूछा कि लोग क्या कर रहे हैं वहां पर? इसका जवाब देते हुए रामचेत मोची ने कहा, ‘एक मुलाकात में भैय्या ने सोना ही सोना कर दिया अगर उनका साथ पकड़ लोगे तो क्या से क्या कर देंगे…सोचो।’ मुलाकात के दौरान राहुल गांधी ने कुछ टिप्स भी दिए। उन्होंने कहा कि तीन बातों का ख्याल रखना है। पहला यह कि ये जो मशीन है उसका प्रयोग कैसे किया जाता है, दूसरा हाई क्वालिटी का जूता कैसे बनाया जाता है, इसको कैसे डिजाइन किया जाता और तीसरा इसको कैसे बेचा जाता है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read