अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
भारत-नेपाल सीमा पर दो लोग पिस्टल-कारतूस के साथ पकड़े गए: गोंडा के रहने वाले दोनों, एसएसबी ने हथियार-वाहन के...भारत-नेपाल सीमा पर 4 किलो गांजा बरामद: SSB और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में बाइक की जब्त, मौके से कोई गिरफ्...CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर पटना में बवाल, बैरिकेड तोड़कर पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी'जरूरी है समय रहते', अपनी ही सरकार पर चिराग पासवान को क्यों हुआ दुख? दो बार दोहराई 'समय रहते' कार्रवाई की ब...Jamshedpur News: सरयू राय से मिले बिहार के मंत्री श्रवण कुमार, Jamshedpur Hindi News24 घंटे में 40 बच्चे गायब! बिहार पुलिस के आंकड़ों ने उड़ाए होश, सबसे ज्यादा लड़कियां लापताभारत-नेपाल सीमा पर फ्लैग मार्च, तस्करी रोकने का कड़ा संदेशजनसुराज को दिल्ली में लॉन्च करने का क्या है प्लान? प्रशांत किशोर बोले- छह महीने चर्चा के बाद..रेल यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: इस रूट की 35 ट्रेनें कैंसिल, वंदे भारत समेत 33 डायवर्ट; देखें पूरी लिस्टबिहार का नया डीजीपी कौन होगा? प्रीता वर्मा अभी सबसे सीनियर IPS; अब यूपीएससी पैनल पर टिकी नजरेंबिहार में आसमान तक उठा पानी का ‘बवंडर’: तेज हवा-बारिश के बीच दिखा दुर्लभ नजारा, मौसम विभाग ने क्या बताया?भारत-नेपाल सीमा पर दो लोग पिस्टल-कारतूस के साथ पकड़े गए: गोंडा के रहने वाले दोनों, एसएसबी ने हथियार-वाहन के...भारत-नेपाल सीमा पर 4 किलो गांजा बरामद: SSB और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में बाइक की जब्त, मौके से कोई गिरफ्...CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर पटना में बवाल, बैरिकेड तोड़कर पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी'जरूरी है समय रहते', अपनी ही सरकार पर चिराग पासवान को क्यों हुआ दुख? दो बार दोहराई 'समय रहते' कार्रवाई की ब...Jamshedpur News: सरयू राय से मिले बिहार के मंत्री श्रवण कुमार, Jamshedpur Hindi News24 घंटे में 40 बच्चे गायब! बिहार पुलिस के आंकड़ों ने उड़ाए होश, सबसे ज्यादा लड़कियां लापताभारत-नेपाल सीमा पर फ्लैग मार्च, तस्करी रोकने का कड़ा संदेशजनसुराज को दिल्ली में लॉन्च करने का क्या है प्लान? प्रशांत किशोर बोले- छह महीने चर्चा के बाद..रेल यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: इस रूट की 35 ट्रेनें कैंसिल, वंदे भारत समेत 33 डायवर्ट; देखें पूरी लिस्टबिहार का नया डीजीपी कौन होगा? प्रीता वर्मा अभी सबसे सीनियर IPS; अब यूपीएससी पैनल पर टिकी नजरेंबिहार में आसमान तक उठा पानी का ‘बवंडर’: तेज हवा-बारिश के बीच दिखा दुर्लभ नजारा, मौसम विभाग ने क्या बताया?

Article Advertisement

Politics

भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला, कोरोना वायरस के कारण 31 मार्च तक सभी पैसेंजर ट्रेनें रद्द

कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। रेलवे ने 31 मार्च तक सभी पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया है। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए भारतीय रेल ने सभी पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन बंद करने का फैसला किया है। रेलवे ने बताया है कि सभी लंबी दूरी की ट्रेनें, एक्सप्रेस

भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला, कोरोना वायरस के कारण 31 मार्च तक सभी पैसेंजर ट्रेनें रद्द

Article Advertisement

कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। रेलवे ने 31 मार्च तक सभी पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया है। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए भारतीय रेल ने सभी पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन बंद करने का फैसला किया है। रेलवे ने बताया है कि सभी लंबी दूरी की ट्रेनें, एक्सप्रेस और इंटरसिटी ट्रेनें का परिचालन 31 मार्च की रात 12 बजे तक बंद रहेगा। इसमें प्रीमियम ट्रेनें भी शामिल हैं। रेलवे बोर्ड की बैठक में यह अहम फैसला लिया गया। रेलवे के कार्यकारी निदेशक की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि कोलकाता मेट्रो, कोंकण रेलवे, उपनगरीय ट्रेनें नहीं चलेंगीं, लेकिन आज रात 12 बजे तक उपनगरीय ट्रेनें, कोलकाता मेट्रो की सेवाएं जारी रहेगीं। आज रात के बाद इन्हें भी 31 मार्च तक के लिए रद्द कर दिया जाएगा। वैसी ट्रेनें जो 22 तारीख से चार घंटे पहले चलनी शुरू हुई थीं, वो अपने गंतव्य स्थान तक जाएंगी। टिकट कैंसिल के नियमों में ढील रेलवे ने यात्री को राहत देते हुए कहा है कि टिकट कैंसिल करवाने पर कोई चार्ज नहीं वसूला जाएगा। यात्रियों को टिकट पूरा पैसा वापस किया जाएगा। रेलवे ने कहा है कि यात्रियों को आसानी से पैसा वापस मिल सके इसके लिए बेहतर इंतजाम किया जाएगा। रेलवे ने उन यात्रियों का किराया लौटाने के नियमों में ढील दी जिन्होंने 21 मार्च से 21 जून के बीच यात्रा करने के लिए टिकट बुक कराई थी। 21 मार्च से 21 जून के बीच रेलगाड़ी रद्द की जाती है तो यात्रा की तारीख से तीन महीने के अंदर टिकट काउंटर पर टिकट दिखाकर किराया वापस लिया जा सकता है। वर्तमान में यह समय सीमा तीन दिन या 72 घंटे की है।। जरूरी वस्तुओं की सप्लाई जारी रखने के लिए मालगाड़ियां चलती रहेंगी। कोरोना से निपटने के लिए जनता कर्फ्यू कोरोना वायरस से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर रविवार सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक जनता कर्फ्यू लगाया गया है। सभी राज्य सरकारों ने कर्फ्यू का पालन और समर्थन करने की घोषणा की है। वहीं, कर्फ्यू को सफल बनाने की तैयारी में शनिवार को ही जनता ने देश के कई हिस्सों में बंदी की।

Reference · X (formerly Twitter)

ANI (@ANI) on X

Indian Railways cancels all passenger trains till March 31, due to #Coronavirus.

https://twitter.com/ANI/status/1241629502620368896

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read