अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
पूर्णिया, अररिया और कटिहार में बाढ़ जैसी स्थिति: महानंदा समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ा, निचले इलाकों में चिंताबिहार में बाढ़ का बढ़ता संकट: 16 जिलों में जनजीवन प्रभावित, उफान पर गंगा-कोसी समेत कई नदियांनेपाल में विनाशकारी बाढ़ से भारी तबाही, सीमांचल की नदियों पर बढ़ी निगरानी6G तकनीक की वैश्विक तैयारी में भारत की बड़ी भागीदारी, अमेरिका समेत 25 देशों के साथ मिलकर करेगा काममिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाईMaharajganj News: नेपाल में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए शुरू किया गया अभियानसीमा क्षेत्र में 23.5 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरारइंडो-नेपाल बार्डर पर यूरिया व विद्युत सामग्री के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तारSiddharthnagar News: सीमा पर 17 बोरी यूरिया के साथ दो तस्कर दबोचे गएआरक्षण को लेकर सीएम सम्राट चौधरी ने कही बड़ी बात, बोले- सबको मिलेगा रिजर्वेशन का लाभBahraich News: नेपाल सीमा पर लाखों की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तारपूर्णिया, अररिया और कटिहार में बाढ़ जैसी स्थिति: महानंदा समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ा, निचले इलाकों में चिंताबिहार में बाढ़ का बढ़ता संकट: 16 जिलों में जनजीवन प्रभावित, उफान पर गंगा-कोसी समेत कई नदियांनेपाल में विनाशकारी बाढ़ से भारी तबाही, सीमांचल की नदियों पर बढ़ी निगरानी6G तकनीक की वैश्विक तैयारी में भारत की बड़ी भागीदारी, अमेरिका समेत 25 देशों के साथ मिलकर करेगा काममिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाईMaharajganj News: नेपाल में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए शुरू किया गया अभियानसीमा क्षेत्र में 23.5 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरारइंडो-नेपाल बार्डर पर यूरिया व विद्युत सामग्री के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तारSiddharthnagar News: सीमा पर 17 बोरी यूरिया के साथ दो तस्कर दबोचे गएआरक्षण को लेकर सीएम सम्राट चौधरी ने कही बड़ी बात, बोले- सबको मिलेगा रिजर्वेशन का लाभBahraich News: नेपाल सीमा पर लाखों की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

Article Advertisement

Bihar

चोरी की बढ़ी वारदात के विरोध में आज बंद रहेगा बाजार, व्यापारियों ने बैठक में लिया निर्णय

राघोपुर: थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी और आपराधिक घटनाओं से व्यापारियों और आमजन में आक्रोश है। 10 सितंबर को सर्राफ ज्वेलर्स में हुई बड़ी चोरी ने व्यापारियों के सब्र का बांध तोड़ दिया। इसी विरोध में रविवार को संपूर्ण बाजार बंद रखने का निर्णय लिया गया है। व्यापार संघ की बैठक में हुआ फैसला शनिवा

चोरी की बढ़ी वारदात के विरोध में आज बंद रहेगा बाजार, व्यापारियों ने बैठक में लिया निर्णय

Article Advertisement

राघोपुर: थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी और आपराधिक घटनाओं से व्यापारियों और आमजन में आक्रोश है। 10 सितंबर को सर्राफ ज्वेलर्स में हुई बड़ी चोरी ने व्यापारियों के सब्र का बांध तोड़ दिया। इसी विरोध में रविवार को संपूर्ण बाजार बंद रखने का निर्णय लिया गया है। व्यापार संघ की बैठक में हुआ फैसला शनिवार शाम व्यापार संघ अध्यक्ष ललित जायसवाल की अध्यक्षता में आवश्यक बैठक बुलाई गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि रविवार को जीवन रक्षक दवाइयों की दुकानों को छोड़कर सभी प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। शनिवार शाम इस बंद की घोषणा लाउडस्पीकर के माध्यम से पूरे बाजार में की गई। पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल व्यापारियों ने बताया कि चोरी की घटना वाले दिन ही बाजार बंद करने का प्रस्ताव था, लेकिन थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने अपराधियों को पकड़ने के लिए 36 घंटे का समय मांगा था। लेकिन तय समय बीतने के बाद भी न तो अपराधियों की पहचान हो सकी और न ही कोई गिरफ्तारी हुई। व्यापारियों का आरोप है कि अपराधी लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। आंदोलन की चेतावनी व्यापार संघ ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और व्यापक होगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की निष्क्रियता के कारण अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है। 👉 क्राइम और बिहार के व्यापार जगत की ताज़ा खबरों के लिए विज़िट करें: Seemanchal Live

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read