अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
पूर्णिया, अररिया और कटिहार में बाढ़ जैसी स्थिति: महानंदा समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ा, निचले इलाकों में चिंताबिहार में बाढ़ का बढ़ता संकट: 16 जिलों में जनजीवन प्रभावित, उफान पर गंगा-कोसी समेत कई नदियांनेपाल में विनाशकारी बाढ़ से भारी तबाही, सीमांचल की नदियों पर बढ़ी निगरानी6G तकनीक की वैश्विक तैयारी में भारत की बड़ी भागीदारी, अमेरिका समेत 25 देशों के साथ मिलकर करेगा काममिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाईMaharajganj News: नेपाल में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए शुरू किया गया अभियानसीमा क्षेत्र में 23.5 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरारइंडो-नेपाल बार्डर पर यूरिया व विद्युत सामग्री के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तारSiddharthnagar News: सीमा पर 17 बोरी यूरिया के साथ दो तस्कर दबोचे गएआरक्षण को लेकर सीएम सम्राट चौधरी ने कही बड़ी बात, बोले- सबको मिलेगा रिजर्वेशन का लाभBahraich News: नेपाल सीमा पर लाखों की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तारपूर्णिया, अररिया और कटिहार में बाढ़ जैसी स्थिति: महानंदा समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ा, निचले इलाकों में चिंताबिहार में बाढ़ का बढ़ता संकट: 16 जिलों में जनजीवन प्रभावित, उफान पर गंगा-कोसी समेत कई नदियांनेपाल में विनाशकारी बाढ़ से भारी तबाही, सीमांचल की नदियों पर बढ़ी निगरानी6G तकनीक की वैश्विक तैयारी में भारत की बड़ी भागीदारी, अमेरिका समेत 25 देशों के साथ मिलकर करेगा काममिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाईMaharajganj News: नेपाल में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए शुरू किया गया अभियानसीमा क्षेत्र में 23.5 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरारइंडो-नेपाल बार्डर पर यूरिया व विद्युत सामग्री के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तारSiddharthnagar News: सीमा पर 17 बोरी यूरिया के साथ दो तस्कर दबोचे गएआरक्षण को लेकर सीएम सम्राट चौधरी ने कही बड़ी बात, बोले- सबको मिलेगा रिजर्वेशन का लाभBahraich News: नेपाल सीमा पर लाखों की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

Article Advertisement

Crime

पूर्णिया में राहुल ने पप्पू यादव का पकड़ा हाथ, बोले – "थोड़ा वजन कीजिए कम"

पूर्णिया (बिहार): बिहार में चल रही वोटर अधिकार यात्रा का आज आठवां दिन है। शनिवार को यात्रा की शुरुआत सीमांचल के कटिहार से हुई और पूर्णिया पहुंचने पर बड़ा राजनीतिक नज़ारा देखने को मिला। यहाँ कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की मुलाकात सांसद पप्पू यादव से हुई। दोनों नेता हाथ में हाथ डाले दिखे। इसी दौरान राह

पूर्णिया में राहुल ने पप्पू यादव का पकड़ा हाथ, बोले – "थोड़ा वजन कीजिए कम"

Article Advertisement

पूर्णिया (बिहार): बिहार में चल रही वोटर अधिकार यात्रा का आज आठवां दिन है। शनिवार को यात्रा की शुरुआत सीमांचल के कटिहार से हुई और पूर्णिया पहुंचने पर बड़ा राजनीतिक नज़ारा देखने को मिला। यहाँ कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की मुलाकात सांसद पप्पू यादव से हुई। दोनों नेता हाथ में हाथ डाले दिखे। इसी दौरान राहुल गांधी ने हल्के-फुल्के अंदाज़ में पप्पू यादव से कहा – “थोड़ा वजन और पेट कम कीजिए।” इस टिप्पणी पर वहाँ मौजूद कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच ठहाके गूंज उठे। राहुल और तेजस्वी बाइक पर सवार पूर्णिया में यात्रा के दौरान राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव बाइक पर सवार हुए। उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थकों की भीड़ उमड़ी और यात्रा का माहौल जोशीला हो गया। सम्राट चौधरी का हमला बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राहुल और तेजस्वी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा – “राहुल गांधी और तेजस्वी यादव लोकतंत्र के प्रतीक नहीं, बल्कि राजतंत्र के प्रतीक हैं।” “कांग्रेस और राजद की वजह से बिहार पिछड़ा रहा है।” “आज बिहार में सुशासन है, अपराध पर 100 घंटे के भीतर कार्रवाई होती है।” उन्होंने दावा किया कि महागठबंधन की यह यात्रा NDA के वोट और मजबूत करेगी। प्रियंका गांधी और अखिलेश भी होंगे शामिल वोटर अधिकार यात्रा में जल्द ही प्रियंका गांधी वाड्रा , अखिलेश यादव और इंडी अलायंस के अन्य बड़े नेताओं के जुड़ने की संभावना है। किरेन रिजिजू पर कांग्रेस का पलटवार राहुल गांधी पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के बयान का जवाब देते हुए कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद ने कहा – “रिजिजू कांग्रेस छोड़कर सिर्फ मलाई खाने गए थे। उन्हें चीन के मुद्दे पर भी जवाब देना चाहिए।”

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read