सावन की दूसरी सोमवार को शिवालयों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा और भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए भक्तों ने भांग-धतुरा के संग जल अर्पित कर अपनी मुरादों की अर्जी लगायी. सावन की दूसरी सोमवार को शिवालयों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा और भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए भक्तों ने भांग-धतुरा के संग जल अर्पित कर अपनी मुरादों की अर्जी लगायी. भगवान भोलेनाथ को रिझाने के लिए भक्त अहले सुबह से ही मंदिर और शिवालय पहुंचने लगे. सुबह सात बजते-बजते शिवालयों में भक्तों का तांता लग गया. क्रमवार रूप से भक्तों ने शिवलिंग का जलाभिषेक किया. भगवान भोलेनाथ की भक्ति का यह नजारा अमूमन शहर के सभी शिवालयों में दिखा. आलम यह रहा कि सिटी के सौरा नदी से जल भर कर लोग अलग-अलग शिवालयों में गये और जलाभिषेक किया. सिटी के सौरा घाट शिवालय पर दिखा अद्भुत नजारा पूर्णिया. सावन की दूसरी सोमवारी का अद्भुत नजारा पूर्णिया सिटी के सौरा घाट शिवालय में दिखा जहां भक्तों ने बोल बम के जयकारा के साथ सौरा में श्रद्धा की डुबकी लगायी और शिवालय में जल अर्पित किया. इस मौके पर महिला भक्तों के एक जत्था ने दूध चढ़ाया और भगवान शिव से मन्नतें मांगी. यहां करीब तीन बजे से ही भक्तों की भीड़ जुटने लगी थी. नदी में सुरक्षा के लिए तैनात एसडीआरएफ की टीम को देख इस सोमवार को दहशत जैसा कोई माहौल नहीं था. पूर्णिया सिटी के इस शिवालय में देर शाम तक भक्तों के आने का सिलसिला जारी रहा. उधर, भक्तों की टोलियां देवी पुरणदेवी मंदिर परिसर स्थित शिवालय में भी पहुंची जहां सपने जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की. पूर्णिया सिटी का माहौल सुबह से ही भक्तिमय हो उठा था जहां फिजां में एक तरफ भगवान शिव के गीत तो दूसरी ओर हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे गूंज रहे थे. सिटी में नदी स्नान करने और कलश में जल भरने वाले भक्तों की भीड़ अधिक दिखी. दूर दराज के गांवों से बड़ी संख्या में भक्त सिटी पहुंचे और नदी स्नान के बाद कलश में सौरा का जल भर कर अपने गांव के मंदिरों में जलाभिषेक के लिए निकल गये. आस्था का केन्द्र बना रहा मधुबनी शिवालय पूर्णिया. शहर के मधुबनी का शिवालय दिन भर आस्था का केन्द्र बना रहा. मधुबनी और आस पास के मोहल्ले में रहने वाले भक्तों ने यहां भगवान भोलेनाथ को भांग-धतुरा के फूल और बेलपत्र के साथ जल अर्पित किया और मन्नतें मांगी. इस शिवालय में सुबह से ही हर हर महादेव का जयकारा गूंजने लगा था. मधुबनी और आस पास के भक्त सुबह उठते ही स्नानादि से निवृत होकर मंदिर पहुंच गये और पूजा शुरू कर दी. यह सिलसिला यहां दिन भर लगा रहा. स्थानीय लोगों ने बताया कि यह शिवालय काफी पुराना है जिससे पूरे इलाके के लोगों की आस्था जुड़ी हुई है. भक्तों का कहना है कि यहां भगवान भोलेनाथ सबकी मन्नतें पूरी करते हैं. पोलिटेकनिक चौक शिवालय में लगा रहा तांता पूर्णिया. शहर के पोलिटेक्निक चौक स्थित शिवालय में भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए दिन भर भक्तों का तांता लगा रहा. इस शिवालय में एक तरफ रामनगर, सुभाषनगर व अन्य मोहल्ले और दूसरी तरफ भाष्कर नगर के इलाके के भक्तों की भीड़ जुटी. भक्तों ने विधिवत मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव की पूजा की और जलाभिषेक कर परिवार की खुशहाली के लिए मन्नतें मांगी. नेशनल हाइवे से सटे होने के कारण इस मंदिर में भक्तों की भीड़ अधिक जुट गई थी. हर तरफ हर हर महादेव का जयकारा लग रहा था जबकि दूसरी सोमवारी को लेकर भजन-कीर्तन भी चल रहे थे. स्थानीय श्रद्धालुओं ने इस शिवालय के प्रति अपनी असीम आस्था जतायी. जलाभिषेक को यहां भी लगी कतार पूर्णिया. सावन की दूसरी सोमवारी पर शहर के अन्य शिवालयों में भी भक्तों का तांता लगा रहा और शिव भक्तों ने जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ से मन्नतें मांगी. कोरटबाड़ी के उगना महादेव मंदिर, हाउसिंग बोर्ड शिवालय, ततमा टोली शिव मंदिर, पंचमुखी मंदिर शिवालय, गुलाबबाग मेला ग्राउंड शिवालय, चंदननगर चौक शिवालय, सुनौली चौक शिवालय, पुरणदेवी मंदिर शिवालय समेत सभी शिव मंदिरों में शिवलिंग पर जल अर्पित कर भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना की गई. इन शिवालयों में श्रद्धालुओं ने असीम आस्था के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया. शाम में इन मंदिरों में शंखध्वनि के साथ भगवान भोलेनाथ की आरती की गई और भोग व धूप अर्चन भी किया गया. कई जगह दर्शन के बाद श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया.
Article Advertisement
India
सावन की दूसरी सोमवार को शिवालयों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा और भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए भक्तों ने भांग-धतुरा के संग जल अर्पित कर अपनी मुरादों की अर्जी लगायी.
सावन की दूसरी सोमवार को शिवालयों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा और भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए भक्तों ने भांग-धतुरा के संग जल अर्पित कर अपनी मुरादों की अर्जी लगायी. सावन की दूसरी सोमवार को शिवालयों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा और भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए भक्तों ने भांग-धतुरा के संग जल

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
मिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाई

India
गुजरात को 35 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात, रेल और सड़क नेटवर्क को मिलेगा नया विस्तार

India
भारत की सैन्य शक्ति को बड़ा विस्तार: 1.10 लाख करोड़ रुपये के रक्षा उपकरणों की खरीद को मंजूरी

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15126 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15126 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
