एक ही जमीन की दो-दो रसीद काटने वाले कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।
इस बाबत एसडीपीओ ने थानाध्यक्ष को निर्देश दिया है।
सोमवार को धमदाहा अनुमंडल सभागार में विधि व्यवस्था, भूमि विवाद एवं लोक शिकायत से सम्बन्धित बैठक जावेद हसन अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के अध्यक्षता में आयोजित की गई।
इस दौरान एसडीपीओ ने कहा कि आखिर एक ही जमीन की रसीद दो-दो व्यक्तियों को कैसे प्राप्त हो जाती है।
अक्सर ऐसा देखा जाता है कि एक ही भूमि के अलग-अलग दावेदार होते हैं तथा सभी के पास लगान रसीद उपलब्ध होते हैं।
उन्होंने संबंधित थानाध्यक्ष को निर्देश दिया कि विवेचना के क्रम में संबंधित सरकारी कर्मचारी जिनके कर्तव्यहीनता की वजह से एक ही जमीन के दो-दो लगान रसीद उपलब्ध कराए गए हैं, उनके खिलाफ भी उच्चाधिकारियों से आदेश प्राप्त कर केस दर्ज करने की कार्रवाई की जाए।
अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने बताया कि कई अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्षों के पास लोक शिकायत से संबंधित मामले लंबित हैं, जिसका ससमय निस्तारण किया जाना अपेक्षित है।
लोक शिकायत अधिनियम के तहत निश्चित समय अवधि में आम जनता के शिकायत का निवारण उपलब्ध हो, यह सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इसीलिए जिस भी लोक प्राधिकार के यहां कोई मामला मामला लंबित है उसमें ससमय प्रतिउत्तर दाखिल किया जाए।
साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि ऐसे सरकारी कर्मचारी जो जनता को ससमय उनकी शिकायत का निवारण करने में सहयोग प्रदान नहीं करेंगे उनके विरुद्ध प्रपत्र क भर कर अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जा सकेगी।
बैठक में राजेश्वरी पांडेय एसडीएम धमदाहा, रमेश कुमार एसडीपीओ धमदाहा, शाहजंहा भूमि सुधार उप समाहर्ता, डॉ. संजीव कुमार सज्जन अपर अनुमंडल पदाधिकारी धमदाहा तथा अनुपम एसडीसी आदि शामिल हुए।
इसके अलावा सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी,अंचलाधिकारी सभी थाना के थानाध्यक्ष आदि शामिल हुए।
सभी का स्वागत करते हुए एसडीएम ने बताया कि पिछले दिनों बड़हरा कोठी में भूमि विवाद के कई मामले प्रकाश में आए है जिसके कारण विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हुई हैं।
जबकि प्रत्येक शनिवार को अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष की अध्यक्षता में भूमि विवाद से संबंधित बैठक थाना स्तर पर आयोजित की जा रही हैं, लेकिन वांछित परिणाम सामने नहीं आ रहा है।source jagran
Article Advertisement
Politics
एक ही जमीन की दो-दो रसीद काटने वाले कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। इस बाबत एसडीपीओ ने थानाध्यक्ष को निर्देश दिया है।
एक ही जमीन की दो-दो रसीद काटने वाले कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। इस बाबत एसडीपीओ ने थानाध्यक्ष को निर्देश दिया है। सोमवार को धमदाहा अनुमंडल सभागार में विधि व्यवस्था, भूमि विवाद एवं लोक शिकायत से सम्बन्धित बैठक जावेद हसन अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के अध्यक्षता में आयोज

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Bihar
बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने पूरी की उम्मीदवारों की सूची, 8 सीटों पर उतारे प्रत्याशी

Seemanchal
कटिहार में फिर बारिश का अलर्ट, धान की फसल को लेकर किसानों की बढ़ी चिंता
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15144 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8211 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5237 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15144 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8211 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5237 views
