जमीन विवाद में बेरहमी से हत्या, दबंगों ने पत्नी के सामने पति को धारदार हथियार से काट डाला - पूर्णिया में हत्या की एक हैरान करने वाली घटना सामने आयी है. दबंगों ने पत्नी के सामने ही उसके पति की हत्या कर दी. पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया में जमीन विवाद में एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गयी. घटना जिले के सरसी थाना क्षेत्र के कुशहा गांव की है. मृतक की पहचान कुशहा गांव निवासी बुच्चाई मुर्मू के रूप में हुई है. घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस छानबीन कर रही है. बेरहमी से त्या: परिजन बताते हैं कि बुच्चाई मुर्मू की हत्या जमीन विवाद में की गयी है. शव का पोस्टमार्म कराने के लिए पहुंचे भगवान मुर्मू ने बताया कि किस तरह बेरहमी से बुच्चाई मुर्मू की हत्या गांव के ही दबंगों ने कर दी. हालांकि भगवान मुर्मू ने घटना के कराण का पता नहीं होने की बात कही. दबिया से हमला: उसने बताया कि गांव के ही रवीश और शंकर घर में घुसकर मारपीट की. धारदार दबिया से बुच्चाई मुर्मू के सिर पर ताबड़तोड़ वार किया, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया. सिर में काफी जगह जख्म होने के कारण घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. पत्नी के सामने हत्या: भगवान मुर्मू ने बताया कि घटना के दौरान मृतक की पत्नी भी थी. वह पति के जान की भीख मांगती रही लेकिन दबंगों ने उसके आंखों के सामने बेरहमी से हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए. "सिर पर दबिया से मारकर हत्या कर दी. पत्नी भी सामने थी. घर में घुसकर मार दिया. हत्या किसलिए की गयी इसकी जानकारी नहीं है" -भगवान मुर्मू, परिजन दो आरोपी पर प्राथमिकी: इधर, सूचना मिलने के बाद सरसी थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. परिजनों के बयान के आधार पर उक्त आरोपी रविश और शंकर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है. "जानकारी मिलने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. परिजन के लिखित बयान पर शंकर और रवीश पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोपी गांव छोड़कर फरार हैं. पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है." -मनीष यादव, थाना प्रभारी, सरसी
Article Advertisement
Crime
जमीन विवाद में बेरहमी से हत्या, दबंगों ने पत्नी के सामने पति को धारदार हथियार से काट डाला - PURNEA MURDER
जमीन विवाद में बेरहमी से हत्या, दबंगों ने पत्नी के सामने पति को धारदार हथियार से काट डाला - पूर्णिया में हत्या की एक हैरान करने वाली घटना सामने आयी है. दबंगों ने पत्नी के सामने ही उसके पति की हत्या कर दी. पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया में जमीन विवाद में एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गयी. घटना जि

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

Crime
कभी देश की सीमा की रक्षा करता था, अब ₹42 लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार: किशनगंज में पूर्व सैनिक की गिरफ्तारी से खुला नशा तस्करी का नया सवाल

Crime
साइबर अपराध का बढ़ता जाल: बिहार समेत देशभर में ऑनलाइन ठगी के मामलों में तेजी

India
मिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाई

Technology
6G तकनीक की वैश्विक तैयारी में भारत की बड़ी भागीदारी, अमेरिका समेत 25 देशों के साथ मिलकर करेगा काम
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15115 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8204 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15115 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8204 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
