पूर्णिया कॉलेज: न वर्ग कक्षा की समुचित व्यवस्था और न ही शुद्ध पेयजल मयस्सर. पूर्णिया विश्वविद्यालय के अधीनस्थ अंगीभूत महाविद्यालयों में मॉडल महाविद्यालय माने जाने वाले पूर्णिया कॉलेज मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहा है।
पीयू कैम्पस से महज कुछ फ्लांग की दूरी पर स्थित पूर्णिया कॉलेज में न तो पर्याप्त संख्या में शिक्षक हैं और न ही वर्ग कक्ष।
पूरे कॉलेज की साफ सफाई की जिम्मेवारी मात्र एक सफाईकर्मी के जिम्मे है।
ऐसे में महाविद्यालय में गंदगी हर जगह छात्र व छात्राओं को नजर आ रही है।
कॉलेज में विधायक कोष से बना एक शौचालय है, जो अर्से से गंदगी के चलते बंद पड़ा है।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.मिथिलेश मिश्र कहते हैं कि शिक्षक से लेकर कर्मियों की कमी की समस्या से कई बार विश्वविद्यालय को अवगत कराया गया।
मगर कोई पहल नहीं हुई।
शुद्ध पेयजल की व्यवस्था को लेकर जल्द पहल की जा रही है।
कॉलेज के हर डिपार्टमेंट में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था को लेकर वाटर फिल्टर लगाये जायेंगे।
इसके निमित्त ऑडर कॉलेज द्वारा दे दिया गया है।
दरअसल पूर्णिया कॉलेज में चालू सत्र में 22 विषयों की पढ़ाई हो रही है और इन विषयों को पढ़ाने के लिए कॉलेज में शिक्षक भी 22 ही है।
जबकि शिक्षक पद की रिक्तयां कॉलेज में 74 है।
22 शिक्षको के भरोसे ही कॉलेज का काम चलाया जा रहा है।
पूर्णिया कॉलेज की दस वर्ग कक्ष में सात वर्ग कक्ष में पीयू ने पीजी के लिए स्मार्ट क्लास बना दिया है।
इसके चलते स्नातक की वर्ग संचालित करने में परेशानी उत्पन्न हो रही है।
वहीं कॉलेज में महज एक सफाईकर्मी नियुक्त है, जिसके लिए पूरे पूर्णिया कॉलेज के परिसर पर साफ रखना बूते से बाहर है।
नतीजन वर्ग कक्ष में तो गंदगी रहती ही है।
वहीं कॉलेज का शौचालय गंदगी के चलते अर्से से बंद पड़ा है।
विधायक कोष से निर्मित शौचालय कुछ वर्ष पूर्व ही बना है।
सिर्फ सफाई के अभाव के चलते अर्से से बंद पड़ा है।
शौचालय के दरवाजे टूटे हुए हैं।
स्थिति देखकर कोई भी उधर जाना नहीं चाहता है।
कॉलेज मे शुद्ध पेय जल की व्यवस्था भी अर्से से खराबी के चलते ठप पड़ी हुई है।
छात्र व छात्राएं शुद्ध पानी के बजाए चापाकल का आयरनयुक्त पानी पीने को विवश है।
हालांकि कॉलेज के प्राचार्य मिथिलेश मिश्र बताते हैं कि कमियों के बावजूद व्यवस्था को सुचारू ढंग से चलाया जा रहा है।
हांलाकि शिक्षक व कर्मियों की कमी से परेशानी हो रही है।
समस्यों के निराकरण के लिए विवि से पत्राचार किया गया है।
वहीं कॉलेज में शुद्धपेय की व्यवस्था को लेकर पहल की जा रही है।
कॉलेज के भौतिकी, रसायन, जियोलॉजी व बीबीए समेत कई विषयों के विभागों के अलावा कॉलेज के आफिस में भी वाटर फिल्टर लगाये जायेंगे।
स्रोत-हिन्दुस्तान
Article Advertisement
Education
पूर्णिया कॉलेज: न वर्ग कक्षा की समुचित व्यवस्था और न ही शुद्ध पेयजल मयस्सर.
पूर्णिया कॉलेज: न वर्ग कक्षा की समुचित व्यवस्था और न ही शुद्ध पेयजल मयस्सर. पूर्णिया विश्वविद्यालय के अधीनस्थ अंगीभूत महाविद्यालयों में मॉडल महाविद्यालय माने जाने वाले पूर्णिया कॉलेज मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहा है। पीयू कैम्पस से महज कुछ फ्लांग की दूरी पर स्थित पूर्णिया कॉलेज में न तो पर्याप्त सं

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
बिहार बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खबर: 10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म की तारीख बढ़ी, लाइब्रेरियन परीक्षा के आवेदन भी शुरू

Education
बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियम

Education
CBSE ने CTET September 2026 की परीक्षा टालने के बाद दोबारा खोली थी Application Window; नई Exam Date CTET 2026 के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तारीख है।

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
