फारबिसगंज:आगामी 4 जनवरी से विद्यालय संचालन को लेकर प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन की अनुमंडलीय स्तरीय बैठक स्थानीय पाठशाला स्कूल मटियारी फारबिसगंज के प्रांगण में जिला अध्यक्ष सिबतैन अहमद की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में सदस्यों ने कोरोना काल में हुई समस्याओं से एसोसिएशन को अवगत कराया एवं उसके समाधान हेतु एसोसिएशन को कुछ नियम बनाने का आग्रह किया जिस संदर्भ में सर्वसम्मति से पारित हुआ कि जिले के प्राइवेट स्कूल नए बच्चों का नामांकन विद्यालय परित्याग पत्र (टी०सी०) व नो ड्यू सर्टिफिकेट के माध्यम से ही ले सकेंगे।अगर किसी विद्यालय द्वारा किसी दूसरे विद्यालय के बच्चे का नामांकन बिना किसी छानबीन व सर्टिफिकेट सीधे लिया जाता है,ऐसी शिकायत अगर एसोसिएशन को आती है तो उसे पूर्व के विद्यालय का कुल बकाया भुगतान विद्यालय कोष से करना पड़ेगा।
अगर कोई विद्यालय इस नियम का पालन नहीं करते हैं तो एसोसिएशन कार्रवाई करने को बाध्य होगी साथ ही निर्णय लिया गया कि पिछले साल मार्च महीने से पूर्व की बकाया राशि को अभिभावकों को विद्यालय से समन्वय स्थापित कर भुगतान करना होगा।
लेकिन जिन अवधि में विद्यालय संचालन नहीं हुआ है उसके लिए विद्यालय अभिभावकों से कोई भी शुल्क नहीं लेंगे क्योंकि कोरोना काल के दौरान अभिभावकों की भी स्थिति चरमरा गई है।
लेकिन बच्चे पूर्व में जिस विद्यालय में पढ़ रहे थे उस विद्यालय को छोड़कर किसी दूसरे विद्यालय में आसानी से नहीं जा सकेंगे।
वही मौके पर जिला अध्यक्ष सिबतैन अहमद ने कहा कि संगठन में शक्ति है और हमें सर्वसम्मति से एसोसिएशन द्वारा बनाए गए नियम का पालन करना है तभी हम अपनी मर्यादा को बरकरार रखते हुए सुचारू ढंग से विद्यालय का संचालन कर पाएंगे और अगर ऐसी शिकायत एसोसिएशन को आती है तो वैसे विद्यालयों के ऊपर एसोसिएशन कार्रवाई करने व जुर्माना लगाने के लिए विवश होगी।
वही प्रखंड अध्यक्ष खुर्शीद खान ने कहा कि कोरोना काल में हर वर्ग की स्थिति बदतर हुई है लेकिन विद्यालय संचालक ज्यादा प्रभावित हुए हैं इसलिए धैर्य के साथ कार्य लेना है और अभिभावकों से समन्वय स्थापित कर विद्यालय को पुनः व्यवस्थित ढंग से संचालित कराना है।
सचिव अजीत सिन्हा ने कहा कि कोविड-19 को देखते हुए वर्ग 9 से ऊपर के संस्थानों को उचित गाइडलाइन के साथ खोलने का निर्णय स्वागत योग्य है सभी स्कूल प्रशासन उन नियमों का पूर्ण रुप से पालन करते हुए विद्यालय का संचालन प्रारंभ करें साथ ही उन्होंने कहा कि उच्च व माध्यमिक वर्गों के संचालन के उपरांत सरकार समीक्षा करेगी तत्पश्चात 18 जनवरी से प्राइमरी सेक्शन के स्कूल भी खोले जा सकेंगे।
मौके पर ऑल इंडिया प्राइवेट कोचिंग एसोसिएशन के संस्थापक राशिद जुनैद ने अपने व वतव्य ने कहा कि हमारी एकजुटता हमारी पहचान है इसलिए सभी शैक्षणिक संस्थान एक- दूसरे का ख्याल रखते हुए विद्यालय का संचालन उचित मापदंड व एसोसिएशन द्वारा बनाए गए नियमों के आधार पर करें ताकि आने वाले समय में कोई भी समस्या उत्पन्न ना हो और आपसी समन्वय बनी रहे।
वही इस मौके पर दिलीप वर्मा, राजेश्वर प्रसाद, बिनोद वैभव, नवनित सिन्हा, प्रमोद मिश्रा, विभास झा, सोनू जी, उमेश झा, अरुण झा, रविन्द्र सिंह, रविन्द्र झा, कुणाल केडिया, पिंटू गोयल, श्री प्रकाश राय, राकेश ठाकुर, रामेश्वर जी, अभय सिन्हा सुमन जी, अनिमेष कुमार, कार्तिक सिंह अभिषेक जी, एस पी कार पत्, संजीव चौधरी राजेश मिश्रा, आयुष, प्रणव कुमार, ज्योति कुमार, राजेश रोशन, कामदेव मंडल, आशीष झा इत्यादि शामिल थे।
Article Advertisement
Seemanchal
फारबिसगंज:पाठशाला स्कूल,मटियारी के प्रांगण में प्राइवेट स्कूल ऐंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन की हुई बैठक।
फारबिसगंज:आगामी 4 जनवरी से विद्यालय संचालन को लेकर प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन की अनुमंडलीय स्तरीय बैठक स्थानीय पाठशाला स्कूल मटियारी फारबिसगंज के प्रांगण में जिला अध्यक्ष सिबतैन अहमद की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सदस्यों ने कोरोना काल में हुई समस्याओं से एसोसिएशन को अवगत कर

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
कटिहार में फिर बारिश का अलर्ट, धान की फसल को लेकर किसानों की बढ़ी चिंता

Seemanchal
अररिया-किशनगंज-पूर्णिया-कटिहार पहुंचेगी बिहार विधानसभा की समिति, सरकारी कामकाज की होगी पड़ताल

Seemanchal
सहरसा से रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, इंटरसिटी रद्द और राज्यरानी एक्सप्रेस डायवर्ट; पांच ट्रेनें भी लेट

Bihar
बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने पूरी की उम्मीदवारों की सूची, 8 सीटों पर उतारे प्रत्याशी

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15144 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8211 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5237 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15144 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8211 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5237 views
