अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Maharajganj News: सोनौली बॉर्डर पर 10 किलोमीटर लंबा जाम, 1500 मालवाहक फंसेतुकाराम मुंढे के एक्शन का इफेक्ट पहुंचा बिहार! क्वालिटी फूड उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य सचिव के सख्त निर्देशBahraich News: सीमा पर 4.917 किलो अफीम के साथ चार गिरफ्तारबढ़ेगी सहरसा की हवाई कनेक्टिविटी, बिहार सरकार ने सौंपी 147 करोड़ की 12 एकड़ जमीन, जारी हुआ टेंडर324 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार: एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर की कार्रवाई, चार साइकिल भी जब्तजब शराब के नशे में पकड़े गए बिहार के मुखिया जी, दी ऐसी सफाई, सुनकर पकड़ लेंगे माथातिरहुत स्नातक MLC सीट पर फर्जी वोटरों को लेकर बवाल! जांच की मांग को लेकर RJD का चुनाव आयोग को ज्ञापनकल का मौसम 10 सितंबर: मुजफ्फरपुर, पटना और अन्य जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बारिश-आंधी और बिजली गिरने की आशंकाएसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर चाइनीज लहसुन पकड़ा: महराजगंज में 1296 किलो लहसुन बरामद, तस्करी के खिलाफ बड़ी क...छठ पर बिहार लौटने वालों के लिए जरूरी खबर, 10 सितंबर से शुरू होगी 9 नवंबर के टिकट की बुकिंग, ये जरूरी चीजें रखें तैयारबढ़नी में डीआईजी ने भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा पर बैठक: आगामी त्योहारों और कानून-व्यवस्था पर हुई चर्चाMaharajganj News: सोनौली बॉर्डर पर 10 किलोमीटर लंबा जाम, 1500 मालवाहक फंसेतुकाराम मुंढे के एक्शन का इफेक्ट पहुंचा बिहार! क्वालिटी फूड उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य सचिव के सख्त निर्देशBahraich News: सीमा पर 4.917 किलो अफीम के साथ चार गिरफ्तारबढ़ेगी सहरसा की हवाई कनेक्टिविटी, बिहार सरकार ने सौंपी 147 करोड़ की 12 एकड़ जमीन, जारी हुआ टेंडर324 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार: एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर की कार्रवाई, चार साइकिल भी जब्तजब शराब के नशे में पकड़े गए बिहार के मुखिया जी, दी ऐसी सफाई, सुनकर पकड़ लेंगे माथातिरहुत स्नातक MLC सीट पर फर्जी वोटरों को लेकर बवाल! जांच की मांग को लेकर RJD का चुनाव आयोग को ज्ञापनकल का मौसम 10 सितंबर: मुजफ्फरपुर, पटना और अन्य जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बारिश-आंधी और बिजली गिरने की आशंकाएसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर चाइनीज लहसुन पकड़ा: महराजगंज में 1296 किलो लहसुन बरामद, तस्करी के खिलाफ बड़ी क...छठ पर बिहार लौटने वालों के लिए जरूरी खबर, 10 सितंबर से शुरू होगी 9 नवंबर के टिकट की बुकिंग, ये जरूरी चीजें रखें तैयारबढ़नी में डीआईजी ने भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा पर बैठक: आगामी त्योहारों और कानून-व्यवस्था पर हुई चर्चा

Article Advertisement

Politics

बिहार से 1 घंटे में शराबबंदी हटेगी, बोले PK- तेजस्वी क्या मोदी के खिलाफ भी लड़ूंगा चुनाव - PRASHANT KISHORE

बिहार से 1 घंटे में शराबबंदी हटेगी, बोले PK- तेजस्वी क्या मोदी के खिलाफ भी लड़ूंगा चुनाव - PRASHANT KISHORE चुनाव में तेजस्वी यादव क्या नरेन्द्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ सकता हूं. प्रशांत किशोर ने कहा कि पार्टी जहां बोलेगी वहां से चुनाव लडूंगा. वैशाली: "तेजस्वी क्या मोदी के खिलाफ भी चुनाव लड़ूंगा. पार्

बिहार से 1 घंटे में शराबबंदी हटेगी, बोले PK- तेजस्वी क्या मोदी के खिलाफ भी लड़ूंगा चुनाव - PRASHANT KISHORE

Article Advertisement

बिहार से 1 घंटे में शराबबंदी हटेगी, बोले PK- तेजस्वी क्या मोदी के खिलाफ भी लड़ूंगा चुनाव - PRASHANT KISHORE चुनाव में तेजस्वी यादव क्या नरेन्द्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ सकता हूं. प्रशांत किशोर ने कहा कि पार्टी जहां बोलेगी वहां से चुनाव लडूंगा. वैशाली: "तेजस्वी क्या मोदी के खिलाफ भी चुनाव लड़ूंगा. पार्टी से मैं बड़ा नहीं हूं.पार्टी जहां बोलेगी मैं वहां से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हूं. इतना जान लीजिए कि अब नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे. जन सुराज की सरकार बनी तो 1 घंटे में शराबबंदी कानून वापस होगा. पार्टी सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. किसी से कोई गठबंधन नहीं होगा." ये बातें जन सुराज के सुप्रीमो प्रशांत किशोर का कहना है. वैशाली में प्रशांत किशोर: दरअसल, बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इसको लेकर सभी दल अपनी तैयारी में जुट गया है. गुरुवार को वैशाली में पत्रकारों से बात करते हुए प्रशांत किशोर ने दावा किया है कि बिहार विधानसभा चुनाव में त्रिकोणीय संघर्ष होगा सरकार बनी तो 1 घंटे में शराबबंदी हटेगा: प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में शराबबंदी कहां लागू है. शराबबंदी लागू हो तब तो हटाने की बात हो शराबबंदी के नाम पर शराब की दुकान बंद हैं होम डिलीवरी हो रहे हैं. अगर बिहार में जन सुराज की सरकार बनती है तो 1 घंटे के अंदर शराबबंदी को खत्म कर दिया जाएगा. इससे कोई फायदा नहीं है. घर-घर होम डिलीवरी हो रही है. बिहार जैसे गरीब राज्य का 15 से 20000 करोड़ का हर साल नुकसान हो रहा है. मोदी के खिलाफ भी लड़ सकते हैं चुनाव: पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि प्रशांत किशोर पार्टी से ऊपर नहीं है. अगर दल के साथी तय करते हैं कि चुनाव लड़ना है तो मैं भी चुनाव लड़ूंगा. दल में चुनाव लड़ने की प्रक्रिया चल रही है आवेदन दिया जा रहा है. कुछ साथियों ने राघोपुर से मेरे नाम का आवेदन भरा है. अभी यह तय नहीं हुआ है कि मैं लडूंगा कि नहीं लड़ूंगा. तेजस्वी क्या है दल कहेगा तो मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे. 'मैं बिजनेसमैन हूं चारा चोर नहीं': प्रशांत किशोर से जब यह पूछा गया कि आरजेडी आपको बिजनेसमैन कहती है तो उन्होंने जवाब में कहा हमने तो पहले ही कहा कि मैं बिजनेसमैन हूं चोर तो नहीं हूं. किसी के यहां डाका तो नहीं डालते हैं, शराब माफिया तो नहीं हूं. चारा चोरी तो नहीं किया बिजनेसमैन हूं. बिहार के लोगों को अपने बच्चों के पढ़ाई और रोजगार के लिए वोट देना चाहिए. बिहार में त्रिकोणात्मक संघर्ष: प्रेस वार्ता के दौरान प्रशांत किशोर ने दावा किया कि बिहार में त्रिकोणात्मक संघर्ष दिख रहा है. यहां पर बहुत दिनों के बाद 20-25 सालों में पहली बार एक प्रॉपर त्रिकोणीय मुकाबला होगा जिसको जनता आशीर्वाद देगा वही जीतेगा. नीतीश कुमार अब मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर प्रशांत किशोर ने बड़ा बयान दिया है उन्होंने कहा है कि किसी की भी सरकार बनेगी नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे. नीतीश कुमार जी के चेहरे पर अब मुहर नहीं लगने वाला है. जनता देख चुकी है इस आदमी के पास अगर 10 या 20 एमएलए भी जीता देंगे तो यह आदमी बिहार का सौदा करने में 1 मिनट भी नहीं हिचकिचाएगा. "नीतीश अभी भाजपा के साथ है क्या आपने कभी सुना है मीडिया बता रही है. नीतीश के समर्थन से देश की सरकार चल रही है. नीतीश ने कभी कहा कि बिहार में चीनी मिल चालू होगा तो समर्थन देंगे या एक भी फैक्ट्री लग जाएगी तो समर्थन देंगे. नीतीश को इसकी चिंता नहीं है नीतीश को चिंता है कि जो हमको मुख्यमंत्री बनाएगी उसको समर्थन देंगे." - प्रशांत किशोर, जन सुराज प्रमुख पार्टी सभी सीटों पर लड़ेगी चुनाव: एक अन्य सवाल के जवाब में प्रशांत किशोर ने स्पष्ट करते हुए कहा कि 2025 में जन सुराज 243 सीट में चुनाव लड़ेगा और 2029 में भी 243 सीट पर चुनाव लड़ेंगे. चुनाव के पहले समझौता न चुनाव के बाद में समझौता. प्रशांत किशोर को कोई घबराहट नहीं है जब तक इसको नहीं सुधरेंगे चाहे 10 साल लगे 15 साल लगे हमने अपना जीवन इसके लिए समर्पित किया है.    

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read